Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मनाली में शुरू हो चुकी है विंटर कार्निवल की तैयारी, आप भी कर ले बुकिंग - कब से होगा शुरू?

मनाली में शुरू हो चुकी है विंटर कार्निवल की तैयारी, आप भी कर ले बुकिंग - कब से होगा शुरू?

मनाली में विंटर कार्निवल 2025 (Winter Carnival 2025) की तैयारियां पूरी तरह से शुरू हो चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश का प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जो सर्दियों के मौसम में सफेद वंडरलैंड बन जाता है। यहां खासतौर पर बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक सर्दियों के शुरुआत से ही आने लगते हैं।

अगर आप भी अगले साल जनवरी में आयोजित होने वाले विंटर कार्निवल में मनाली जाने का प्लान बना रहे हैं तो होटल या फिर होम स्टे की बुकिंग अभी से कर लें। क्योंकि मनाली में विंटर कार्निवल 2025 की तैयारियां तो जोरों से शुरू हो चुकी हैं।

manali winter carnival 2025

कब शुरू होगा मनाली विंटर कार्निवल

हाल ही में विधायक भुवनेश्वर गौर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसके बाद मनाली विंटर कार्निवल की तारीखों की घोषणा कर दी गयी है। अगले साल मनाली में विंटर कार्निवल 2 जनवरी को शुरू होगा जो 6 जनवरी 2025 तक चलेगा। मनाली में विंटर कार्निवल का यह 13वां संस्करण होगा।

बता दें, मनाली विंटर कार्निवल को राष्ट्रीय शरदोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस कार्निवल के दौरान मनाली का वातावरण ही पूरी तरह से बदल जाता है। हिमाचल प्रदेश का यह पहाड़ी शहर का नजारा ही पूरी तरह से बदल जाता है। बर्फबारी इस कार्निवल को और भी जानदार और शानदार बना देती है।

winter carnival manali

मुख्य आकर्षण होते हैं प्रतियोगिताएं

विंटर कार्निवल के समय मनाली के माल रोड से लेकर पूरे शहर को रंग-बिरंगे सजावटी रोशनी से सजाया जाता है। विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसके लिए स्टेज भी माल रोड पर ही बनाया जाता है। लेकिन मनाली विंटर कार्निवल का मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन पेजेंट, वॉएस ऑफ कार्निवल, पारंपरिक माहा नाती, महिला मंडल का पारंपरिक हिमाचली फैशन शो आदि का आयोजन किया जाता है, जो निश्चित रूप से देखने लायक होता है। इन सभी प्रतियोगिताओं में आसपास के जिलों से भी प्रतिभागी शामिल होने के लिए आते हैं।

मीडिया से बात करते हुए विधायक गौर ने कहा कि सर्दियों के समय में कड़ाके की ठंड में जब मनाली और कुल्लु पूरी तरह से जम जाते हैं, तब आसपास के गांवों और जिलों से आने वाले लोग इस कार्निवल में चार चांद लगा देते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और स्थिति की मांग के आधार पर कार्यक्रमों के समय में बदलाव संभव है।

manali himachal pradesh

साथ ही बताया कि विंटर क्वीन पेजेंट और वॉएस ऑफ कार्निवल के लिए हिमाचल प्रदेश और आसपास के राज्यों में भी ऑडिशन लिये जाएंगे। विधायक ने कार्निवल से जुड़ी सारी तैयारियों को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया है। The Tribune के मुताबिक पिछले साल इस कार्निवल के आयोजन में करीब ₹1.2 का खर्च किया गया था।

अगर जनवरी के पहले सप्ताह में ताजी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए आप भी मनाली जाने के बारे में सोच रहे हैं तो टिकट और गाड़ी की बुकिंग के साथ-साथ होटल या होम स्टे की बुकिंग भी जरूर कर लें। कहीं ऐसा न हो कि होटल-होम स्टे के सभी कमरे फुल हो जाए और सर्दी में ठिठुरते हुए आपको गाड़ी में ही आपको रात बितानी पड़ जाए।

More News

    Read more about: manali travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+