Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस मंदिर में दर्शन नहीं किया तो हरिद्वार यात्रा मानी जाती है अधूरी

इस मंदिर में दर्शन नहीं किया तो हरिद्वार यात्रा मानी जाती है अधूरी

हरिद्वार उत्तराखंड का एक बहुत खूबसूरत व धार्मिक स्थल है। यहां स्थित मनसा देवी मंदिर को लेकर कहा जाता है कि अगर यहां आने वाला भक्त माता के दर्शन नहीं करता तो उसकी हरिद्वार यात्रा अधूरी मानी जाती है।

हरिद्वार भारत के उन धार्मिक शहरों में से एक है, जहां हर कोई जाना चाहता है। आमतौर पर हम जब भी किसी बड़े बुजुर्गों से कहीं जाने की बात करते हैं तो वे हरिद्वार या काशी का ही नाम लेते हैं। जितना हम सभी जानते हैं हरिद्वार का सबसे प्रसिद्ध हरकी पौड़ी है, जहां सभी हिंदू एक बार डुबकी लगाना चाहते हैं। इसी शहर में माता मनसा देवी का एक मंदिर है, जिसको लेकर कहा जाता है कि हरिद्वार आने के बाद जो भी भक्त मनसा देवी के दर्शन नहीं करता तो उसकी हरिद्वार यात्रा अधूरी मानी जाती है।

बलवा पर्वत पर स्थित हैं माता मनसा

शिवालिक पहाड़ी की बलवा पर्वत पर बसी माता का मंदिर बेहद खूबसूरत है, जो शहर से महज 3 किमी. की दूरी पर है। इस मंदिर तक जाने के लिए उड़न खटोला की भी सुविधा है। वैसे अधिकतर भक्त माता के मंदिर तक पहाड़ों से होते हुए पैदल ही जाना पसंद करते हैं। हालांकि, इस रास्ते से शाम 6 बजे के बाद नहीं जाना चाहिए, जंगली जानवरों से खतरा बढ़ जाता है। कहते हैं कि माता के दर्शन मात्र से ही भक्तों के सभी कष्ट और पीड़ाएं मिट जाती है।

mansa devi temple

भगवान शिव और माता पार्वती की पुत्री हैं माता मनसा देवी

शास्त्रों की मानें तो माता मनसा देवी भगवान शिव और माता पार्वती की पुत्री हैं। माता की शादी जगत्कारू से हुई थी, जिससे माता को आस्तिक नाम का एक पुत्र भी हुआ। रोजाना यहां हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं और मंदिर में धागा बांधते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि मंदिर में धागा बांधने से भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है। यह मंदिर इसलिए भी खास है क्योंकि यह 52 शक्तिपीठों में से एक है।

200 साल पुराना है मनसा देवी का मंदिर

नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान मंदिर परिसर में एक बड़े मेले का भी आयोजन होता है। इस मंदिर का निर्माण 1811 ईस्वी में राजा गोलसिंह द्वारा करवाया गया था। पुराणों में माता मनसा को लेकर अलग-अलग मान्यताएं है। राजा वासु की बहन के रूप में मनसा देवी का वर्णन किया गया है, जो विष से भी अधिक शक्तिशाली मानी जाती है।

मनसा माता का मंदिर खुलने व बंद होने का समय

मनसा माता का मंदिर सुबह 05:00 बजे से लेकर शाम 09:00 बजे तक खुला रहता है। वहीं, दोपहर 12:00 बजे से लेकर 02:00 बजे तक मंदिर परिसर बंद रहता है। इसके अलावा माता के मंदिर तक पहुंचने के लिए कुल 786 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। हरिद्वार के अलावा माता मनसा देवी का मंदिर राजस्थान, कोलकाता, दिल्ली और हरियाणा में भी स्थित है। कहा जाता है कि रोगों से मुक्ति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए माता की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

मनसा देवी मंदिर कैसे पहुंचें?

मनसा देवी के मंदिर तक पहुंचने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट देहरादून (जॉली ग्रांट हवाई अड्डा) में स्थित है, जो यहां से करीब 70 किमी. की दूरी पर स्थित है। वहीं, यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार में ही है। इसके अलावा बस की भी सुविधा यहां पहुंचने के लिए मौजूद है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+