Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये मालदीव नहीं साहब! उत्तराखंड के टिहरी बांध पर बना फ्लोटिंग हाउस है...

ये मालदीव नहीं साहब! उत्तराखंड के टिहरी बांध पर बना फ्लोटिंग हाउस है...

विदेशों में वीकेंड मनाना कौन नहीं चाहता, शायद ही कोई होगा जो विदेश ना जाना चाहता हो। लेकिन जैसे ही बात वहां आने वाले खर्च की जाती है तो सभी अपना पैर पीछे खींच लेते हैं। अमीरों के लिए तो ठीक है वो कभी भी.. कहीं भी जा सकते हैं लेकिन जैसे ही बात मीडिल क्लास की आती है तो वे मुश्किल से थोड़ी बहुत सेविंग कर पाते हैं और फिर विदेश जाकर इतने पैसे बर्बाद करना कहां से मुमकिन है।

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। क्योंकि आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारत की उस जगह के बारे में बताने जा रहा हूं जो हूबहू मालदीव की तरह दिखता है। यानी आप इस सुंदर और आकर्षक स्थान को मिनी मालदीव का नाम भी दे सकते हैं। अब सवाल आता है कि आखिर ये उत्तराखंड में कहां पर है तो आइए जानते हैं...

टिहरी बांध पर बना फ्लोटिंग हाउस

टिहरी बांध पर बना फ्लोटिंग हाउस

ऐसे में अगर आप भी मालदीव जाना चाहते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण नहीं जा पा रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। ऐसे में यहां जाने पर न सिर्फ आपके पैसे की बचत होगी बल्कि आप इससे अपनी भारत की छिपी हुई खूबसूरती को भी जान पाएंगे। उत्तराखंड का ये मिनी मालदीव टिहरी बांध पर बना हुआ है, जो दिखने में बिल्र्कुल ही मालदीव की तरह दिखता है।

पर्यटकों की बनी पहली पसंद

पर्यटकों की बनी पहली पसंद

उत्तराखंड की खूबसूरती और यहां की वादियों से भला कौन परिचित नहीं है। मानिए ऐसा लगता है कि जैसे पूरे उत्तराखंड में सीधे स्वर्ग आकर बस गया हो। यहां हिल स्टेशंस भी भारत के सर्वोत्तम हिल स्टेशंस में से एक है। जहां हर साल लाखों सैलानी अपनी छुट्टियां बिताने पहुंचते हैं। अब यहां के फ्लोटिंग हाउस ने इस राज्य को बिल्कुल पूर्ण पर्यटन वाले राज्य के रूप में परिवर्तित कर दिया है, जो इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद भी बनी हुई है।

उत्तराखंड का मिनी मालदीव

उत्तराखंड का मिनी मालदीव

उत्तराखंड के टिहरी बांध पर फ्लोटिंग हाउस मालदीव की फ्लोटिंग होटलों की तरह दिखता है, इसीलिए इस जगह को मिनी मालदीव भी कहा जाता है। ये फ्लोटिंग हाउस नदी पर तैरता रहता है, जिसमें ठहरकर आप मालदीव का मजा ले सकते हैं। खूबसूरत पहाड़ों के बीच बना ये तैरता हुआ घर काफी शानदार लगता है। इसके आसपास भी आप कई सारी फन एक्टीविटीज (बनाना राइड, बोटिंग और पैरासेलिंग) का लुत्फ उठा सकते हैं।

फ्लोटिंग हाउस के एक रात बिताने का खर्च - एक रात का 7-8 हजार

कैसे पहुंचें मिनी मालदीव

कैसे पहुंचें मिनी मालदीव

नजदीकी एयरपोर्ट - देहरादून

नजदीकी रेलवे स्टेशन - देहरादून

सड़क मार्ग - ऋषिकेश से होते हुए जा सकते हैं... (या फिर देहरादून, मसूरी या धनोल्टी-चंबा से भी)

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+