पिछले कुछ सालों में भारत में सड़कों का काफी तेजी से विकास हुआ है। खासतौर पर एक शहर को दूसरे शहरों से जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे को तैयार करने का काम काफी प्रगति पर है। अगले कुछ महीने या यूं कहें साल 2025 तक का समय भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि कई एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा होने ही वाला है, जिनको साल 2024 या 2025 तक आम लोगों के खोल दिया जा सकता है।
इसे भारत के परिवहन और रोडवेज के क्षेत्र में एक बड़ा टर्निंग प्वाएंट भी कहा जा सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में ऐसी 10 से ज्यादा एक्सप्रेसवे की लिस्ट सामने आयी है, जिनका निर्माण पूरा होने ही वाला है और इस साल के अंत या अगले साल तक आम लोगों के लिए उन्हें खोल दिया जा सकता है।

ये सभी एक्सप्रेसवे भारत को एक ही रास्ते से जोड़ने का काम करेंगी जो कश्मीर को मुंबई, चेन्नई को सूरत और दिल्ली को कटरा से जोड़ देंगी। जैसा कि हम सभी जानते हैं देश में सबसे लंबी एक्सप्रेसवे मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे होने वाली है। इसके अलावा सूरत-चेन्नई, रायपुर-वाइजैग और मेरठ-प्रयागराज एक्सप्रेसवे कुछ ऐसे रास्ते हैं, जो भारत के रोडवेज के विकास को तेज गति देने वाले हैं।
आइए जानते हैं कौन सा एक्सप्रेसवे कब तक पूरा होने की संभावना है -
- मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे मिसिंग लिंक
यह एक्सप्रेसवे जनवरी 2025 तक पूरा होने की संभावना है।
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे
इस एक्सप्रेसवे को बनाने का काम लगभग पूरा होने वाला है। संभावना है कि अगले साल जनवरी (2025) में इसका उद्घाटन कर आम लोगों के लिए खोल दिया जाए।
- मुंबई कोस्टल रोड
11 मार्च 2024 को मुंबई कोस्टल रोड के पहले चरण का उद्घाटन हो चुका है। अब रोड का पूरा हिस्सा इस साल मई तक पूरा होने की संभावना है।

- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे लगभग 1386 किमी लंबा होने वाला है। इसे बनाने की कुल लागत लगभग 1 लाख करोड़ रुपए बतायी जाती है। इसके कुछ हिस्से पर यातायात शुरू हो चुका है। इस साल दिसंबर तक एक्सप्रेसवे को पूरा खोल देने की संभावना है।
- अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे
इस एक्सप्रेसवे को तैयार होने में थोड़ा सा विलंब हो रहा है। अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का निर्माण इस साल (2024) अगस्त तक पूरा होने की संभावना है।
- मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे
यह उत्तर प्रदेश के लिए एक गेम चेंजर साबित होने वाली है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस साल के अंत या 2025 तक इसके पूरा होने की संभावना है।
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। संभव है, लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद ही इसे खोल दिया जाए।

- बैंगलोर-चेन्नई एक्सप्रेसवे
इस परियोजना के अगले साल (2025) दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है।
- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे अभी भी तैयार हो रहा है। इस एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खासियत इसके रास्ते में आने वाले शानदार नजारे हैं।
- रायपुर-वाइजैग एक्सप्रेसवे
रायपुर से वाइजैग तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस एक्सप्रेसवे के तैयार हो जाने पर रायपुर से वाइजैग तक पहुंचने में महज 5 घंटे का वक्त लगेगा। इसके अगले साल तक पूरा होने की संभावना है।
- सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे
इस एक्सप्रेसवे का काम भी अभी प्रगति पर है। इसके पूरा होने या आम लोगों के खुलने के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

इसके अलावा दिल्ली-कटरा, अमृतसर-जामनगर, मुंबई तक समृद्धि एक्सप्रेसवे, दिल्ली-UER-2 आदि महत्वपूर्ण एक्सप्रेस वे हैं जिनका निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है। इनके पूरा होने या कब तक इन्हें आम लोगों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इतना जरूर है कि ये सभी एक्सप्रेसवे भारत के विकास को गति देने और सबसे जरूरी आम लोगों की सुविधा और सहुलियत को बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं।



Click it and Unblock the Notifications















