Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के सबसे व्यस्त मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या कर देगी हैरान

भारत के सबसे व्यस्त मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या कर देगी हैरान

भारत के सबसे व्यस्त मंदिर । most visited temples in India

इसमें कोई दो राय नहीं कि भारत अपनी विविधता के साथ खूबसूरत मंदिरों का स्थल भी कहा जाता है। यहां का बड़ा हिन्दू समाज असंख्य देवी-देवताओं की पूजा करता है, इसलिए यहां का धार्मिक पर्यटन ज्यादा प्रचलित है। भारत की चारों दिशाएं खूबसूरत मंदिरों का घर मानी जाती हैं, जहां आप नवीन मंदिरों से लेकर उन मंदिरों को भी देख सकते हैं, जिनका संबंध पौराणिक काल से बताया जाता है। सांस्कृतिक रूप से ये मंदिर बहुत ज्यादा मायने रखते हैं।

हर साल लाखों पर्यटक धार्मिक महत्व के कारण इन आध्यात्मिक स्थानों का भ्रमण करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में कुछ ऐसे भी मंदिर हैं जहां रोजाना सैकड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होता है, ये भारत के सबसे व्यस्त मंदिर माने जाते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए कुछ ऐसे ही धार्मिक स्थलों के बारे में।

तिरुपति मंदिर

तिरुपति मंदिर

PC- Nikhilb239

तिरुपति बालाजी मंदिर विश्व के सबसे अमीर मंदिरों में गिना जाता है, जहां विश्व के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर को वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत जरूर पूरी होती है।

यह भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं, जहां रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। जानकारी के अनुसार तिरुपति बालाजी में रोजाना 60 से 70 हजार से आगंतुक दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरूमाला पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर श्रद्धालुओं द्वारा बेहिसाब चढ़ावा ग्रहण करता है।

पद्मनाभस्वामी मंदिर

पद्मनाभस्वामी मंदिर

PC- Shishirdasika

केरल के तिरुवनंतपुरम शहर में स्थित, श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर विश्वर भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। मंदिर के मुख्य देवता पद्मनाभस्वामी भगवान विष्णु के अवतार हैं। जानकारी के अनुसार इस मंदिर में रोजाना 50 हजार से लेकर 55 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

इन सब के अलावा यह मंदिर अपने गुप्त खजाने के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि यहां के तहखानों में करोड़ों रूपए के हीरे-जवाहरात हैं। इसलिए यह मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के साथ अपने रहस्यमयी खजाने के लिए भी जाना जाता है।

वैष्णो देवी मंदिर

वैष्णो देवी मंदिर

PC- Shikha Baranwal

भारत के सबसे व्यस्ततम मंदिरों में वैष्णो देवी मंदिर भी गिना जाता है। यह प्रसिद्ध मंदिर जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत की एक गुफा में स्थित है। यह पवित्र स्थल भारत के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है, जहां के दर्शन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हर साल यहां लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। जानकारी के अनुसार यहां रोजाना 30 से 40 हजार दर्शनाभिलाषी पहुंचते हैं।

यह मंदिर पौराणिक मान्यता रखता है, उसी मान्यता के अनुसार वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के साथ पास में ही स्थित भैरव मंदिर के दर्शन करना भी जरूरी होता है।

स्वर्ण मंदिर

स्वर्ण मंदिर

PC-Jasleen Kaur

सिख समुदाय का सबसे उल्लेखनीय धार्मिक केंद्र स्वर्ण मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध और व्यस्तम मंदिरों में गिना जाता है। मंदिर का परिसर और मंदिर की वास्तुकला देखने लायक है। सोने की चढ़ी परत इस मंदिर को खास बनाने का काम करती है। इस मंदिर की वास्तुकला पर इंडो-यूरोपीय और इंडो-इस्लामी शैला का प्रभाव दिखता है।

जानकारी के अनुसार स्वर्ण मंदिर में रोजाना 40 हजार श्रद्धालुओं का आगमन होता है। यह मंदिर इतना खूबसूरत है कि इसकी कोई एकबार तस्वीर देख ले तो उसकी इच्छा यहां आने की एकबार जरूर करेगी।

जगन्नाथ मंदिर

जगन्नाथ मंदिर

PC- Abani Kanta Biswal

ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर भी भारत के सबसे व्यस्तम मंदिरों में गिना जाता है, जहां रोजाना 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर अपनी रथ यात्रा के लिए विश्व भर में जाना जाता है। जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं।

यह मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर में से एक है। मंदिर की वास्तुकला देखने लायक है, खासकर आंतरिक भाग पर्यटकों का काफी ज्यादा प्रभावित करता है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+