Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mother's Day पर पर मां को घूमाने के लिए दिल्ली-NCR, पुणे और बैंगलोर की ये जगहें हैं Perfect

Mother's Day पर पर मां को घूमाने के लिए दिल्ली-NCR, पुणे और बैंगलोर की ये जगहें हैं Perfect

मां का कोई दिन नहीं होता बल्कि हर दिन मां से ही होता है। जी हां, हर बच्चे की अपने मां के लिए यहीं सोच होती है लेकिन एक दिन अगर मां को थोड़ा ज्यादा स्पेशल फील करवा दिया जाए तो इसमें बुराई ही क्या है...है न। इसी सोच के साथ हर साल भारत में मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother's Day) मनाया जाता है, यानी एक खास दिन जो सिर्फ और सिर्फ मां को समर्पित होता है।

इस साल मदर्स डे 12 मई को मनाया जा रहा है। अगर आपने अभी तक प्लान नहीं बनाया है कि इस दिन को कैसे मनाना है तो कोई बात नहीं। हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं। यहां हम दिल्ली, नोएडा, पुणे और बैंगलोर में कुछ खास जगहों के बारे में बता रहे हैं जो मदर्स डे पर मां को घुमाने ले जाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट लोकेशन है।

mother s day 2024

चलिए इन जगहों के बारे में जानने की शुरुआत हम सबसे पहले राजधानी दिल्ली से ही करते हैं -

अक्षरधाम मंदिर

मम्मियों को पूजा-पाठ करना और मंदिरों में जाना बहुत पसंद होता है। भले ही किसी मंदिर में आपका मन ज्यादा देर तक न टिकता हो लेकिन एक दिन मां के लिए उन्हें उनकी पसंदीदा जगह पर तो ले जा ही सकते हैं। इसके लिए सबसे बेस्ट जगह है दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर।

सुबह गर्मी और धुल में न निकलकर शाम के वक्त यहां जाना ही सबसे अच्छा होगा। यह मंदिर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। शाम को 6.30 से 7.30 बजे तक वाटर शो होता है, जिसे देखने के लिए तो रुका ही जा सकता है। यहां से निकलकर मां को उनकी फेवरेट आईसक्रीम खिलाना मत भूलें।

akshardham temple delhi

हौज खास विलेज

किसी भी खास मौके पर सेलिब्रेशन के लिए दिल्ली का हौज खास विलेज एकदम परफेक्ट लोकेशन होता है। यहां आपको कई रुफ टॉप रेस्तरां मिल जाएंगे, जहां शाम को बहुत सुन्दर डेकोरेशन और लाइटिंग की जाती है, जिसे देखकर मां के चेहरे पर एक मुस्कान जरूर आ जाएगी।

शाम को इस इलाके में टहलने का आनंद भी कुछ अलग सा ही होता है, क्योंकि झील से आती ठंडी हवाएं काफी अच्छी लगती है। झील के किनारे टहलते हुए मां से थोड़ी देर बात जरूर करें। कुछ उनकी सुने और कुछ अपने दिल की बातें भी उनके साथ शेयर करें।

गुरुद्वारा बंगला साहिब

दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास मौजूद गुरुद्वारा बंगला साहिब में कीर्तन और लंगर होता है। मदर्स डे को थोड़ा अलग अंदाज में मनाना चाहते हैं तो यहां जाकर आप दोनों सेवा कर सकते हैं। आपको जरूर अच्छा लगेगा। शाम को गुरुद्वारा से निकलकर मां को सीपी इलाके के ही किसी अच्छे से रेस्तरां में ले जाकर चाइनीज, इटैलियन या फिर देसी खाना जो भी उनका पसंदीदा हो, खिलाना मत भूलें।

gurudwara bangla sahib delhi

चलिए अब बात करते हैं Ncr यानी नोएडा में मां को घुमाने वाली जगहों के बारे में -

साईं बाबा मंदिर

नोएडा का सबसे प्रसिद्ध सेक्टर 40 में बना साईं बाबा का मंदिर है। मदर्स डे वाले दिन अगर घूमने का पूरा प्लान बना रखा है तो इस दिन की शुरुआत साईं बाबा के दर्शन और उनका आर्शिवाद लेकर करें। यह मंदिर संगमरमर से बनाया गया है जो देखने में बहुत सुन्दर लगता है। इसके अलावा आप सेक्टर 62 में अय्यप्पा मंदिर और सेक्टर 56 में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी मां को दर्शन करवाने ले जा सकते हैं।

ओखला बर्ड सेंचुरी

प्रकृति से ज्यादा प्यार हमें और कहीं नहीं मिल सकता है। तो फिर दुनिया में सबसे प्यारी हमारी मां को क्यों न मदर्स डे के दिन किसी प्राकृतिक जगह पर ही घूमाने ले जाएं। अगर आपकी मां को प्रकृति, पक्षी और पेड़-पौधे पसंद हैं तो ओखला बर्ड सेंचुरी ले जाएं।

हम दावे के साथ कह सकते हैं कि यहां उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। यहां कई प्रजातियों के रंग-बिरंगी पक्षियां हमेशा नजर आती हैं। यहां की एंट्री फीस ₹30 प्रति व्यक्ति है। कैमरा ले जाने पर ₹500 का टिकट अलग से लेना पड़ता है।

the venice mall noida

कई मॉल भी हैं विकल्प

नोएडा में आपको कई मॉल मिल जाएंगे जो किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम सुन्दर नहीं हैं। भले ही आपको शॉपिंग न करना हो लेकिन एक बार मां को इन मॉल में जरूर घुमा दें। और हां, ज्यादा भारी-भरकम शॉपिंग न भी करें पर मॉल से मां को उनकी पसंद की कोई भी एक चीज जरूर दिला देना। उनका चेहरा खिल उठेगा।

नोएडा के जिन मॉल में आप मां को घुमाने ले जा सकते हैं उनमें सबसे पहले नंबर पर है द वेनिस मॉल। यह मॉल इतना यूनिक और सुन्दर दिखला है कि मदर्स डे का खास दिन आपकी मां के लिए जरूर यादगार बन जाएगा। इसके अलावा डीएलएफ मॉल, द ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल भी जा सकते हैं।

मदर्स डे पर पुणे में कहां घूमने जाएं -

पाषाण झील

पुणे के पास ही मौजूद पाषाण झील एक कृत्रिम झील है। यहां की ताजगी भरी हवा में चैन की सांस लें और दिल खोलकर प्राकृतिक खूबसूरती को एंजॉय कर सकते हैं। इसके साथ मां से अपने बचपन के किस्से और शरारतों की कहानियां सुनना मत भूलें। साथ में मां का दिल भी टटोल लें ताकि रात को डिनर पर मां को क्या खाने का मन है, इसका पता चल जाए। यहां आप चाहे तो मां के साथ नाव में भी घूम सकते हैं, उनको अच्छा लगेगा।

pashan lake pune

मुलशी झील और बांध

यह पुणे के सबसे पुराने आकर्षणों में से एक है। जलविद्युत के उत्पादन के लिए इस बांध का इस्तेमाल किया जाता है। शोर-शराबे से दूर शांत वातावरण में आराम से कुछ पल बिताने के लिए यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। पहाड़ियां और हरे-भरे जंगलों के बीच इस जगह की खूबसूरती भी कई गुना बढ़ जाती है। यहां मां से आप ढेर सारी बातें कर सकते हैं और हां, बातों-बातों में मां को यह जताना बिल्कुल मत भूलें कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

आगा खान पैलेस

पुणे के येरावाड़ा में मौजूद यह एक ऐतिहासिक भवन है। इसे भवन का निर्माण सुल्तान मो. शाह आगा खान द्वितीय ने करवाया था। महात्मा गांधी और उनके सहयोगियों को यहां बंदी बनाकर रखा गया था। कस्तुरबा गांधी का निधन भी इसी पैलेस में हुआ था। उनकी समाधि भी यहां बनी हुई है।

इस भवन में एक संग्रहालय भी है। बाहर से दिखने में यह भवन बेहद सुन्दर दिखाई देता है। अगर आपकी मां की दिलचस्पी ऐसी ऐतिहासिक जगहों में घूमने और उनके बारे में जानने में है तो यहां जरूर लेकर जाएं।

aaga khan palace pune

मदर्स डे के दिन बैंगलोर में कहां घूमने निकलें -

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान

भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर मां को लेकर जाना चाहते हैं तो बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान बिल्कुल सही जगह है। यह बैंगलोर की एक फेमस जगह है। यह राष्ट्रीय उद्यान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। प्रति व्यक्ति यहां एंट्री फीस 80 रुपए है। छोटे भाई-बहनों को भी लेकर जाएंगे तो उनकी एंट्री फीस 40 रुपए और 60 साल से अधिक आयु के लोगों की एंट्री फीस 50 रुपए है।

ब्रिगेड रोड

शॉपिंग और उसके बाद डिनर...किसका दिन स्पेशल नहीं बना देगा। अगर आप भी मदर्स डे को कुछ इसी तरह से बिताना चाहते हैं, तो मां को लेकर एमजी रोड और रेजीडेंसी रोड चौराहे पर मौजूद ब्रिगेड रोड जा सकते हैं। इस जगह को बैंगलोर का शॉपिंग हब माना जाता है। यहां पहले मम्मी को अच्छी तरह से शॉपिंग करवाएं और उसके बाद उन्हें किसी अच्छे से रेस्तरां में ले जाकर डिनर करवाएं। उन्हें जरूर अच्छा लगेगा।

iskcon temple bangalore

इस्कॉन मंदिर

मदर्स डे वाले दिन अगर मम्मी को किसी मंदिर में दर्शन करवाने के लिए लेकर जाना चाहते हैं तो इस्कॉन मंदिर लेकर जा सकते हैं। यह मंदिर सुबह के समय 7.15 से दोपहर 1.15 बजे तक और शाम को 4.15 से रात 8 बजे तक खुला रहता है।

मंदिर में दर्शन करने के बाद थोड़ी सी शॉपिंग, मम्मी की फेवरेट आईसक्रीम और रेस्तरां में डिनर...यकिन मानिए इससे ज्यादा आपकी मां आपसे कभी कुछ नहीं मांगेंगी, बल्कि उनके साथ इतना सा ही आपका समय बिताना उन्हें बहुत खुश कर देगा।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+