Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई एयरपोर्ट के मल्टीलेवल पार्किंग में कर सकेंगे UPI और FASTag से भुगतान, बचेगा काफी समय

मुंबई एयरपोर्ट के मल्टीलेवल पार्किंग में कर सकेंगे UPI और FASTag से भुगतान, बचेगा काफी समय

मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर। अगर आप मुंबई एयरपोर्ट से होकर अक्सर सफर करते हैं। या अपनी गाड़ी के लिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) के मल्टीलेवल पार्किंग का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी। अब आप मुंबई एयरपोर्ट के मल्टी-लेवल कार पार्किंग के एग्जिट प्वाएंट पर ऑटोमेटेड डिजिटल पेमेंट पद्धति का इस्तेमाल कर सकते हैं। है न अच्छी खबर!

पेमेंट के कैशलेस पद्धति को लागू करने के पीछे न सिर्फ डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देना बल्कि समय की बचत करना भी है, जो ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के पार्किंग का इस्तेमाल करने का मौका देता है।

Mumbai airport s multi-level parking make payment through UPI and FASTag save time

एयरपोर्ट पर डिजिटल पेमेंट के फायदे

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन ने पार्किंग शुल्क का डिजिटल माध्यम से भुगतान करने का विकल्प उपलब्ध करवाने से यात्रियों को अब नगद रुपए लेकर चलने की परेशानी नहीं होगी। पार्किंग में ट्रैफिक का बहाव ज्यादा होने के बावजूद गाड़ियों को पार्किंग से बाहर निकालने के लिए एग्जिट प्वाएंट पर ज्यादा वक्त नहीं देना पड़ेगा। इससे न सिर्फ पार्किंग व्यवस्था सुचारु रूप से चल सकेगी बल्कि यात्रियों को भी ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

डिजिटल भुगतान के विकल्प

मुंबई एयरपोर्ट के मल्टीलेवल पार्किंग में शुल्क पेमेंट के लिए जो विकल्प दिये जा रहे हैं, उनमें शामिल हैं -

  • डिजिटल वॉलेट
  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड
  • UPI
  • FASTag

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मल्टीलेवल कार पार्किंग में FASTag का इस्तेमाल 10%, 15% लोग UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं जबकि 5% लोग एडवांस में पार्किंग रिजर्व कर लेते हैं।

लेकिन ऑटोमेटेड डिजिटल पेमेंट के साथ भुगतान की विधियों को अपनाने के आग्रह के बाद मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन को उम्मीद है कि जल्द ही जो 85% यात्री नगद भुगतान का इस्तेमाल करते हैं, वे भी डिजिटल पेमेंट का उपयोग करना शुरू कर देंगे। हालांकि यात्रियों को नगद भुगतान का विकल्प भी दिया जाएगा, लेकिन इसकी अनुमति सिर्फ सेंट्रल पेमेंट स्टेशन पर होगी।

बताया जाता है कि मल्टीलेवल पार्किंग में यात्री आसानी से उन सभी डिजिटल माध्यमों से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं, जिनकी अनुमति भारत सरकार द्वारा दी जाती है। एंट्री और एग्जिट प्वाएंट पर FASTag काउंटर लगाएं जा रहे हैं। पार्किंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाहर निकलते समय सामान्य रूप से FASTag के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकेंगे, जैसा कि किसी भी टोल बूथ पर करते हैं।

More News

Read more about: mumbai airport travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+