मुंबई एयरपोर्ट पर टर्मिनल 1 से टर्मिनल की दूरी काफी ज्यादा है। वैसे यात्री जिन्हें खासतौर पर मानसून के समय अपनी यात्रा को पूरी करने के लिए टर्मिनल बदलने की जरूरत होती है, उन्हें सबसे ज्यादा मुश्किलें झेलनी पड़ती है। मानसून में जहां मुंबई की सड़कों पर हफ्तों तक जलजमाव जैसी परेशानियां लोगों का रास्ता रोके खड़ी रहती है वहीं बारिश और जलजमाव की वजह से ट्रैफिक भी पूरी तरह से सुस्त चाल चलती है।
ऐसे में मुंबई के टर्मिनल 1 से टर्मिनल 2 तक का रास्ता तय करना मुंबईकरों के लिए किसी पहाड़ चढ़ने से कम थोड़े ही होता है। उनकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट के T1 से T2 के बीच अंडरग्राउंड टनल बनाने का प्रस्ताव दिया गया था जिसे विभिन्न कारणों से पिछले लंबे समय से इस काम को टाला जा रहा था।लेकिन...

अब फैसला लिया गया है कि मानसून के बाद ही मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर सभी विकास कार्यों को शुरू किया जाएगा।
Times Now की एक रिपोर्ट के अनुसार नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अगले साल मार्च तक शुरू होने की संभावना है। इस एयरपोर्ट के शुरू होते ही मुंबई एयरपोर्ट से कई हैंगर, कार्गो, यात्री विमान आदि को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इससे खाली हुई जगहों पर मुंबई एयरपोर्ट पर कई विमानों को पार्किंग मिल जाएगी जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को तोड़कर नया टर्मिनल तैयार किया जाएगा। मुंबई एयरपोर्ट के दोनों टर्मिनल को जोड़ने वाली टनल का निर्माण इसी साल मानसून के खत्म होने के बाद ही शुरू किया जाएगा।
कैसा होगा अंडरग्राउंड टनल
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल 1 और टर्मिनल 2 को जोड़ने वाली अंडरग्राउंड टनल का आकार अंग्रेजी के S अक्षर जैसा होगा। यह टनल रनवे के नीचे से होकर गुजरेगी। 3 लेन वाली इस टनल को बनाने का काम 2 चरणों में पूरा किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार यह टनल सिर्फ यात्रियों के स्थानांतरण में ही नहीं बल्कि बैगेज, कार्गो और ग्राउंड सपोर्ट कर्मियों की आवाजाही को भी सुचारु बनाने का काम करेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना को अगले 3 से 6 महीने के शुरू किया जाएगा और इसे पूरा होने में शुरू होने के बाद 12 से 16 महीनों का समय लगेगा।

कितनी होगी लागत?
इस टनल को बनाने के पहले चरण की शुरुआत टर्मिनल 2 के दक्षिण दिशा से ड्रिलिंग के साथ होगी जो टर्मिनल 1 की ओर आगे बढ़ेगी। बताया जाता है कि BMC मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) के साथ मिलकर मीठी नदी को जोड़ने वाली नाली पर काम कर रही है ताकि टनल में जलजमाव की समस्या को कम किया जा सकें। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई एयरपोर्ट के T1 से T2 को जोड़ने वाली अंडरग्राउंड टनल को पूरा बनाने में करीब 500-600 करोड़ रुपए की लागत आ सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार इस टनल का निर्माण कार्य शुरू होने में देर होने की मुख्य वजह कुछ साल पहले देशभर में फैले कोविड-19 का प्रकोप था। अब मानसून के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इस बड़े बदलाव की शुरुआत करने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने अपनी कमर कस ली है।



Click it and Unblock the Notifications














