Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में घूम रहे हैं डायनासोर, जानिए कहां? बच्चों के साथ यह जगह है Must Visit

मुंबई में घूम रहे हैं डायनासोर, जानिए कहां? बच्चों के साथ यह जगह है Must Visit

मुंबई में घूम रहे हैं डायनासोर। जी नहीं, हम जुरासिक पार्क या ऐसे किसी फिल्म के बारे में बात नहीं कर रहे हैं और न ही हम किसी डायनासोर पार्क के बारे में बात कर रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं मुंबई में चल रहे एग्जिबिशन 'Dinosaurs Among Us' (डायनासोर हमारे बीच) की। जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब मजेदार लगने वाला है।

कहां चल रहा है यह डायनासोर एग्जिबिशन? कितने दिनों तक चलेगा? एंट्री शुल्क क्या है? और क्या खास देखने को मिलेगा इस एग्जिबिशन में? इस मजेदार एग्जिबिशन के बारे में विस्तार से जानना है तो आर्टिकल को पूरा पढ़े -

Dinosaur Exhibition

कहां चल रहा है डायनासोर एग्जिबिशन?

मुंबई के लोअर परेल इलाके में मौजूद The Museum of Solution (MuSo) में चल रहा है डायनासोर एग्जिबिशन जिसका नाम है डायनासोर हमारे बीच (Dinosaurs Among Us)। इस एग्जिबिशन का आयोजन अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री (AMNH) के साथ मिलकर किया गया है। इस एग्जिबिशन को खासतौर पर 3 साल से ऊपर के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया।

इस एग्जिबिशन की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां बच्चे या बड़े सिर्फ डायनासोर के जीवाश्मों को देख ही नहीं सकेंगे बल्कि कई तरह की गतिविधियों में हिस्सा भी ले सकेंगे। इसकी वजह से एग्जिबिशन में घूमना और इसे देखने जाना और भी मजेदार बन जाएगा।

mumbai Dinosaur Exhibition

क्या-क्या होगा यहां मजेदार?

इस एग्जिबिशन में जिस चीज पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है, वह है डायनासोर और पक्षियों के बीच का संपर्क। यानी एक पक्षी जो किसी जमाने में डायनासोर हुआ करता था, इस बारे में यहां जानकारी दी गयी है। पक्षियों के शरीर और आदतों में बदलाव कैसे आया और कैसे डायनासोर विकसित होकर आज के पक्षियों में बदल गये, इस बारे में यहां विस्तार से बताया गया। यहं जीवाश्म वैज्ञानिकों द्वारा पिछले 30 सालों के दौरान ढूंढे गये डायनासोर के कई नए जीवाश्म भी देखने का मौका मिलेगा।

इसके साथ ही यहां एक जगह ऐसी भी बनायी गयी है जहां बच्चे बतौर जीवाश्म वैज्ञानिक रोल-प्ले भी करेंगे। इस जगह पर ढूंढे गये हड्डियों के ढांचे से उन्हें किसी T-Rex डायनासोर का कंकाल बनाने के लिए कहा जाएगा, जो असलियत में एक पज़ल होगा। उनका सामना किसी विशाल आकार के यूटायरनस (Yutyrannus) की रेप्लिका से भी होगा, जो दिखने में बिल्कुल असली जैसा लगेगा। इस एग्जिबिशन में एक जगह ऐसी भी बनायी गयी है जहां आप चाहे तो जीवाश्मों के निशान भी बना सकते हैं और सबसे खास बात...आप चाहे तो इन्हें अपने साथ घर भी लेकर जा सकेंगे। है न बड़ी अच्छी बात!

fun time Dinosaur Exhibition mumbai

क्या है Timing, Location और Entry शुल्क?

कहां : द म्यूजियम ऑफ सॉल्यूशन, विक्टोरिया हाउस, लोअर परेल
समय : मंगलवार से रविवार (सुबह 10 से शाम 5 बजे तक)
कब तक : 30 दिसंबर 2024
एंट्री शुल्क : ₹399

*अधिक जानकारी के लिए या टिकट बुकिंग के लिए आप MuSo के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

More News

Read more about: mumbai museum travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+