Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro : 1 साल के अंदर मेट्रो के जरिए मुंबई से जुड़ेंगे ठाणे और नवी मुंबई, बनेगी नई मेट्रो लाइन

Mumbai Metro : 1 साल के अंदर मेट्रो के जरिए मुंबई से जुड़ेंगे ठाणे और नवी मुंबई, बनेगी नई मेट्रो लाइन

मुंबई और खासतौर पर आसपास के उपनगरीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर! मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों को अगर सच माने तो अगले 1 साल के अंदर ठाणे और नवी मुंबई जैसे इलाके समेत मुंबई के कई प्रमुख इलाके मेट्रो के माध्यम से मायानगरी मुंबई से जुड़ जाएंगे। बताया जाता है कि एक बार इन सभी इलाकों में मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो जाता है, तो मुंबई तक आवाजाही पहले के मुकाबले न सिर्फ आसान बनेगी बल्कि समय भी पहले की तुलना में काफी कम लगेगा।

हाल ही में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹40,187 करोड़ का बजट पेश किया है। इसी बजट में MMRDA ने मुंबई और आसपास के उपनगरीय क्षेत्रों को जोड़ने वाली 4 नई मेट्रो लाइन की घोषणा की है।

mumbai metro 4 new lines

कितनी लागत से होगा मेट्रो लाइन का निर्माण?

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए MMRDA ने लगभग ₹40,187 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया। इस बजट का लगभग 87 प्रतिशत यानी ₹35,151 करोड़ को विभिन्न संरचनात्मक विकास परियोजनाओं के लिए आवंटित किया है, जिसमें मेट्रो का विस्तार भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान यानी अगले 1 साल के अंदर ही मुंबई व आसपास के उपनगरीय शहरों जैसे ठाणे व नवी मुंबई को जोड़ने वाली 4 नई मेट्रो लाइन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

कौन-कौन सी नई मेट्रो लाइन बनेगी?

ठाणे से भिवंडी कल्याण - मुंबई के ठाणे भिवंडी कल्याण मेट्रो लाइन को मेट्रो लाइन 5 कहा जाता है। इस मेट्रो लाइन की कुल लंबाई करीब 24.9 किमी होगी, जिसमें 15 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। बताया जाता है कि MMRDA इस मेट्रो लाइन का दुग्रदी (कल्याण) से उल्हासनगर तक विस्तार करना चाहती है। मेट्रो लाइन 5 के विस्तार और नए स्टेशनों के निर्माण के लिए लगभग ₹1579.99 करोड़ आवंटित की गयी है। बताया जाता है कि एक बार यह परियोजना पूरी हो जाती है तो इस रूट पर आने-जाने वाले लोगों का लगभग 50 से 70 प्रतिशत समय बच जाएगा।

मेट्रो लाइन 5 वडाला-कासरवाडावली (मेट्रो रूट 4) और प्रस्तावित मेट्रो रूट कल्याण से तलोजा (मेट्रो रूट 12) व सेंट्रल रेलवे के साथ इंटरकनेक्शन भी होगा। यह मेट्रो लाइन उत्तरी मुंबई के साथ यातायात संपर्क को बेहतर बनाएगा।

mumbai metro lines

गायमुख से शिवाजी चौक - मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि गायमुख से शिवाजी चौक (मीरा रोड) तक बनने वाली मेट्रो लाइन के निर्माण का काम भी वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही शुरू हो जाएगा। यह मेट्रो लाइन 10 का हिस्सा होगा।

कंजुर्मार्ग से बदलापुर - मेट्रो लाइन 14 जो कंजुर्मार्ग से बदलापुर तक जाएगी, का निर्माण भी इसी साल शुरू करने की योजना है। बताया जाता है कि यह मेट्रो लाइन करीब 38 किमी लंबी होगी। मेट्रो लाइन पर कुल 35 मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा यानी हर 1 किमी के अंतराल पर इस मेट्रो कॉरिडोर पर एक स्टेशन होगा। मीडिया रिपोर्ट में संभावना जतायी जा रही है कि वर्तमान वित्त वर्ष के अंत तक यानी अगले साल फरवरी-मार्च अथवा अप्रैल तक MMRDA इस मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य शुरू करवा देगी।

शिवाजी चौक से विरार - शिवाजी चौक (मीरा रोड) से विरार के बीच बनने वाली मेट्रो लाइन का निर्माण भी अगले 1 साल के अंदर शुरू कर देने की संभावना है। इस मेट्रो कॉरिडोर को मेट्रो लाइन 13 कहा जाता है। यह मेट्रो कॉरिडोर मुंबई के उपनगरीय क्षेत्रों को शहरी इलाकों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आने वाले कुछ समय में दिल्ली की तरह ही मुंबई में परिवहन की रूप-रेखा बदलने वाली है। शहरी क्षेत्रों को उपनगरीय इलाकों से जोड़ने वाली मेट्रो लाइन मुंबई व आसपास के क्षेत्रों में आना-जाना पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और तेज रफ्तार बना देगी, जिससे दौड़ती-भागती मुंबई को ट्रैफिक जाम और बस-ट्रेन के इंतजार या अधिक भीड़ में धक्के खाने की जरूरत नहीं होगी।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+