Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई के मेट्रो लाइन 3 में कितने होंगे स्टेशन? जानिए यहां इस रूट के सभी स्टेशनों की पूरी लिस्ट

मुंबई के मेट्रो लाइन 3 में कितने होंगे स्टेशन? जानिए यहां इस रूट के सभी स्टेशनों की पूरी लिस्ट

जल्द ही मुंबई के मेट्रो लाइन 3, जिसे एक्वा लाइन मेट्रो के नाम से भी जाना जाता है, का उद्घाटन होने वाला है। इस मेट्रो कॉरिडोर के शुरू होने से मायानगरी मुंबई में आवाजाही करना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान बन जाएगा। मुंबई के मेट्रो लाइन 3 के उद्घाटन को लेकर एक बार फिर से सुगबुगाहट काफी तेज हो गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावे के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के दौरे पर जा सकते हैं। तभी वह इस मेट्रो लाइन का भी उद्घाटन कर सकते हैं।

मुंबई मेट्रो लाइन 3 में कितने स्टेशन होंगे, कौन-कौन से इलाकों से यह मेट्रो कॉरिडोर गुजरेगी और कौन-कौन से स्टेशन होंगे, इस बारे में जानकारी सामने आ चुकी है।

mumbai metro line 3 stations name

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन 4 अक्टूबर को हो सकता है। पीएम मोदी मुंबई में एक्वा लाइन मेट्रो के साथ-साथ और भी कई परियोजनाओं को उद्घाटन उस दिन कर सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Times of India की एक रिपोर्ट के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार मुंबई मेट्रो लाइन 3 का पहला फेज SEEPZ (सातांक्रुज इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन) से BKC (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) को जोड़ेगा। मुंबई मेट्रो का एक्वा लाइन 33.5 किमी लंबा होगा, जो आरे कॉलोनी से कफ्फे परेड तक जाएगा। इस पूरे स्ट्रेच में कुल 27 स्टेशन होंगे जिसमें से 26 स्टेशन भूमिगत और सिर्फ 1 स्टेशन ही एलिवेटेड होगा।

बता दें, केंद्र सरकार ने जून 2013 में लगभग ₹23,136 करोड़ की प्राथमिक लागत से एक्वा लाइन मेट्रो की अनुमति दी थी। दावा किया जाता है कि इस परियोजना का लगभग 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अब तक इस मेट्रो लाइन परियोजना में लगभग ₹37,276 करोड़ का खर्च हो चुका है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC अगले 10 सालों तक एक्वा लाइन मेट्रो का संचालन करेगी। इसका अर्थ होता है कि अगले 10 सालों तक DMRC मुंबई की मेट्रो लाइन 3 को नियंत्रित, स्टेशनों व ट्रेनों का रखरखाव और पूरी संरचना की देखभाल के लिए जिम्मेदार होगी।

mumbai metro line 3 all station s name

एक्वा लाइन मेट्रो में कौन-कौन से होंगे स्टेशन?

1. कफ्फे परेड
2. विधान भवन
3. चर्चगेट
4. हुतत्मा चौक
5. सीएटी मेट्रो
6. कलबादेवी
7. गिरगांव
8. ग्रांट रोड
9. मुंबई सेंट्रल मेट्रो
10. महालक्ष्मी
11. साइंस म्यूजियम
12. आचार्य आत्रे चौक
13. वर्ली
14. सिद्धीविनायक
15. दादर
16. शीतलादेवी
17. धारावी
18. बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स)
19. विद्यानगरी
20. सांताक्रुज
21. घरेलु एयरपोर्ट
22. सहर रोड
23. अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट
24. मरोल नाका
25. एमआईडीसी (महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन)
26. सीप्ज (सांताक्रुज इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन)
27. आरे डीपो

मिली जानकारी के अनुसार एक्वा लाइन पर मेट्रो का संचालन सुबह 6.30 बजे से रात को 11 बजे तक होगा। कुछ मिनटों के अंतराल पर ही यात्रियों को मेट्रो उपलब्ध होगी। इस कॉरिडोर में मेट्रो अधिकतम 90 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। इस रूट पर लगभग 35 किमी की दूरी को तय करने में मेट्रो से लगभग 50 मिनट का समय लगेगा। जबकि इसी दूरी को तय करने में कार या सड़क मार्ग से लगभग 2 घंटे का समय लग जाता है।

More News

    Read more about: mumbai metro maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+