Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में चलेगी वाटर टैक्सी - नवी मुंबई एयरपोर्ट तक मात्र 17 मिनट में पहुंचे, क्या है और कब से होगी शुरू?

मुंबई में चलेगी वाटर टैक्सी - नवी मुंबई एयरपोर्ट तक मात्र 17 मिनट में पहुंचे, क्या है और कब से होगी शुरू?

अगले साल नवी मुंबई एयरपोर्ट से विमानों का संचालन शुरू होने वाला है। मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक अगर सड़क मार्ग से जाते हैं, तो समय लगेगा कम से कम डेढ़ से 2 घंटा। हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप मुंबई के किस इलाके से नवी मुंबई एयरपोर्ट जाने वाले हैं। लेकिन जल्द ही मुंबई के किसी भी इलाके से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक पहुंचने में आपको लगेंगे मात्र 17 मिनट।

जी हां, जल्द ही मुंबई में वाटर टैक्सी की शुरुआत होने वाली है। इस बात की घोषणा पिछले दिनों ठाणे में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने की।

mumbai water taxi

Financial Express की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से नवी मुंबई तक वाटर टैक्सी न सिर्फ इन दोनों जगहों के बीच की दूरी या इस दूरी को तय करने में लगने वाले समय को घटा देगी बल्कि मुंबई महानगर में आवाजाही का एक नए विकल्प के तौर पर भी उभरेगी। अपने संबोधन में नीतिन गडकरी ने कहा कि मुंबई और ठाणे के आसपास के समुद्री मार्गों का इस्तेमाल आवाजाही के लिए करने से न सिर्फ वायु प्रदूषण कम होगा बल्कि इससे ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी।

इस दिन उन्होंने छोटे तालाबों, ठाणे के पास की झीलों आदि में सी प्लेन की लैंडिंग की संभावनाओं के बारे में भी चर्चा की ताकि पारंपरिक रनवे के बिना भी यातायात के साधन के तौर पर इनका इस्तेमाल किया जा सकें।

क्या है वाटर टैक्सी?

वाटर टैक्सी एक नाव जैसा ही होता है, जिसका इस्तेमाल निजी या फिर यातायात के सार्वजनिक साधन के तौर पर किया जाता है। इनका परिचालन बस या फिर टैक्सी की तरह (सेवा प्रदाता के अनुसार) की जा सकती है। आमतौर पर किसी शहर के अंदर या उपनगरीय इलाकों में आवाजाही के लिए वाटर टैक्सी का इस्तेमाल किया जाता है। विदेशों में अब तक फ्रांस, त्रिनिदाद, न्यूजीलैंड और अमेरिका जैसे देशों में वाटर टैक्सी की सुविधाएं शुरू हो चुकी हैं। वहीं भारत में साल 2020 में केरल में सबसे पहले वाटर टैक्सी को लॉन्च किया गया था।

navi mumbai to mumbai water taxi

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अगर बस की तरह इनका परिचालन किया जाता है तो कुछ निर्धारित ठहराव के साथ नियमित अंतराल पर इन्हें चलाया जा सकता है। लेकिन अगर मांग ज्यादा बढ़ती है तो टैक्सी की तरह भी इनका संचालन किया जा सकता है, जिसमें मांग के आधार पर वाटर टैक्सी अलग-अलग गंतव्यों पर पहुंचा देंगे।

क्या वाटर टैक्सी हैं यातायात का बेहतर साधन?

आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि इलेक्ट्रिक बस आदि की सेवाएं न शुरू करके क्यों वाटर टैक्सी की सेवाओं को शुरू करने के बारे में विचार किया जा रहा है? दरअसल, वाटर टैक्सी सामान्य कैब या टैक्सी अथवा इलेक्ट्रिक बस आदि के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर होते हैं। मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावों को सच माने तो परिवहन के दूसरे साधनों के मुकाबले वाटर टैक्सी अधिक इको-फ्रेंडली वाहन होते हैं।

अगर अच्छी तरह से रख-रखाव किया जा सकें तो ये वाहन लंबे समय तक कम कार्बन उत्सर्जन के साथ वायु प्रदूषण भी काफी कम फैलाते हैं। ताजी हवा का आनंद उठाते हुए पानी में तैरती वाटर टैक्सी यातायात का बोरिंग साधन होने की अपेक्षा एक रोमांचक विकल्प बनकर उभर सकती है।

water taxi to reach navi mumbai airport

कब से हो सकता है शुरू?

मीडिया रिपोर्ट में नीतिन गडकरी के हवाले से बताया गया है कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जेट्टी बनाने का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि मार्च 2025 तक इसका संचालन शुरू करने की योजना है। नवी मुंबई एयरपोर्ट के अलावा मुंबई में भी विभिन्न जगहों पर जेट्टी बनाने की जरूरत होगी, जहां से नवी मुंबई के लिए वाटर टैक्सी खुलेगी। मुंबई में कहां-कहां जेट्टी बनायी जाएगी, उन जगहों के बारे में भी सोच-विचार किया जा रहा है।

More News

    Read more about: mumbai navi mumbai travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+