Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत में कौन सा है वह एकमात्र शहर जहां सर्दियों में दिखता है दुर्लभ Winterline

भारत में कौन सा है वह एकमात्र शहर जहां सर्दियों में दिखता है दुर्लभ Winterline

जिन लोगों को पहाड़ों से प्यार होता है, उनमें से ज्यादातर लोगों को ही बर्फिली पहाड़ों के पीछे छिपते सूर्यास्त का नजारा देखना बहुत पसंद होता है। सर्दियों के मौसम में कई जगहें ऐसी भी होती हैं जहां लोग खासतौर पर सूर्यास्त देखने के लिए जाते हैं। सर्दियों में सूर्यास्त के समय होने वाला एक खास तरह का नजारा होता है Winterline। क्या आपको पता है Winterline काफी दुर्लभ नजारा होता है जो भारत के सिर्फ एक खास शहर में एक खास समय ही दिखाई देता है।

winterline mussoorie

क्या होता है Winterline

सबसे पहले हम आपको बता दें, Winterline होता क्या है। जरा सोचिए, आप किसी शहर में ठंड को एंजॉय कर रहे होते हैं। सूर्यास्त का समय हो रहा होता है। जैसे ही आप अपनी आंखे ऊपर उठाते हैं, आपको आसमान में काफी नीचे नारंगी, गुलाबी, बैगनी और नीले रंगों के बादलों की स्पष्ट लाइन एक के ऊपर एक नजर आने लगती है।

uttarakhand

जी हां, इसे ही Winterline कहा जाता है। Winterline एक बेहद दुर्लभ दृश्य होता है जो सिर्फ कुछ पलों के लिए ही दिखाई देता है।

Winterline बनने का कारण

ठंडी जगहों पर जब नीचे की ठंडी हवा थोड़ी ऊंचाई पर मौजूद गर्म हवा से टकराती है, उस समय वहां हवा में मौजूद नमी के कारण बादलों का निर्माण होता है। सीधे सरल शब्दों में हम यह कह सकते हैं ठंडी जगहों पर वातावरण में जिस बिंदू पर नीचे की बर्फिली ठंडी और ऊपर की गर्म हवाएं आपस में टकराती हैं, वहां गर्म हवा में मौजूद जलवाष्प के कारण बादलों का निर्माण होता है।

mussoorie

इन बादलों पर ही जब सूर्यास्त के समय सुरज की किरणें पड़ती हैं तो वह कई रंगों की स्पष्ट रेखाएं तैयार करती हैं। ठंड में चारों तरफ बर्फ और धुंध की सफेद चादर होने की वजह से Winterline काफी स्पष्ट और सुन्दर दिखाई देती है। यह खास तौर पर सुबह और शाम के वक्त दिखाई देती है।

कहां देख सकेंगे Winterline

दुनियाभर में सिर्फ 2 ही जगहें हैं जहां Winterline स्पष्ट रूप से नजर आती है। इनमें से पहला स्विस अल्प्स है और दूसरा भारत में उत्तराखंड का मसूरी है। मसूरी में सर्दियों के मौसम में तापमान में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज होती है। बर्फ से ढके पहाड़ यहां Winterline बनाने में अपनी मुख्य भूमिका भी निभाते हैं।

winterline mussoorie

जैसा हमने पहले भी कहा है, चारों तरफ फैले कोहरे की सफेद चादर Winterline के लिए एक कैनवास का काम करती है। जहां यह और भी अधिक स्पष्ट नजर आता है। Winterline का दिखाई देना मसूरी में ठंड के आगमन को भी सूचित करता है।

आयोजित होता है Winterline कार्निवल

winterline carnival

मसूरी में लाल टिब्बा सीनिक प्वाएंट Winterline को देखने के लिए बेस्ट जगह है। यहां हर साल दिसंबर के अंत में विशेष Winterline कार्निवल का आयोजन किया जाता है। कार्निवल के समय मसूरी का मैल रोड कई तरह के सामानों और व्यंजनों वाली दुकानों से भर जाता है। सूर्यास्त के समय Winterline को एंजॉय करने के बाद बाद पर्यटक यहां विभिन्न गतिविधियों जैसे Stargazing और रात के समय फोटोग्राफी आदि में शामिल हो सकते हैं।

सर्दियों में जब भी आप मसूरी की ट्रिप की योजना बनाएं तो Winterline देखने का मौका मत भूलिए। याद रखिए, आप दुनियाभर के उन खुशकिस्मत लोगों में शामिल हैं, जिन्हें इस दुर्लभ नजारे का साक्षी बनने का मौका मिल रहा है। सिर्फ इस नजारे को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक हर साल मसूरी पहुंचते हैं।

More News

    Read more about: uttarakhand mussoorie
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+