आपने हमारे पिछले लेख में 'भारत की 5 पवित्र नदियाँ, जिनमे डुबकी लगा अपने सारे पापों से मुक्ति पाइए!' में पढ़ा 5 पवित्र नदियों के बारे में जिसमें आप डुबकी लगा अपने सारे पापों से मुक्त हो जाएंगे। इसी तरह आज हम इस लेख में आपको बताएँगे कुछ प्रमुख तीर्थस्थलों के बारे में जहाँ की यात्रा करके ही आप अपने सारे पापों से मुक्ति पा सकते हैं। भारत में कई धार्मिक स्थल हैं, जहाँ पूरे साल श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहता है। कहीं पर लोग अपने अच्छे भविष्य की कामना करने जाते हैं, तो कहीं पे अपने सारे पापों से मुक्ति पाने।
चलिए, आज हम भी ऐसे ही कुछ पवित्र स्थानों की सैर पर चलते हैं, जहाँ आप अपने सारे पापों से मुक्ति पा एक अच्छे जीवन की ओर कदम बढ़ाएँगे।

शाम की आरती के बाद 'हर की पौड़ी' का शांत और मनोरम दृश्य
Image Courtesy: Livefree2013
1. हरिद्वार
हरिद्वार जिसे वस्तुतः भगवान तक पहुँचने का द्वार भी कहा जाता है, उत्तराखंड में बसा हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थस्थल है। भारत के सात पवित्र तीर्थस्थलों में एक हरिद्वार, लोग की पहली पसंद होती है किसी भी तरह के धार्मिक कार्यों को पूरा करने के लिए। यहाँ के 'हर की पौड़ी' स्थान में गंगा नदी में डुबकी लगा और शाम की आरती में शामिल हो आप अपने सारे पापों से मुक्ति पा सकते हैं।

वाराणसी में शाम को गंगा घाट के किनारे होती महाआरती
Image Courtesy: Ekabhishek
2. वाराणसी
उत्तर प्रदेश राज्य में बसे इस क्षेत्र को साक्षात देवों की नगरी भी कहते हैं। काशी के नाम से भी जाना जाने वाला यह शहर भारत के सबसे प्राचीनतम नगरों में से एक है। विश्व भर से लोग यहाँ एक बार अपने सारे पापों से मुक्ति पाने के लिए, यहाँ बहने वाली गंगा नदी पर डुबकी लगाने और गंगा घाट पर होने वाली आरती में शामिल होने आते हैं।

मथुरा में श्री कृष्णजन्मभूमि के पास ही स्थित पोत्र कुंड
Image Courtesy: Nikhil.sharma123
3. मथुरा
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी पूरे साल यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उत्तरप्रदेश राज्य में बसी कृष्ण की नगरी भारतीय धर्म, दर्शन कला एवं साहित्य के निर्माण तथा विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जी के और करीब से दर्शन कर लोग अपने सारे पिछले कर्मों और पापों से मुक्त हो जाते हैं और उनकी ही भक्ति में लीन हो जाते हैं।

पुष्कर झील का शाम का निर्मल दृश्य
Image Courtesy: Felipe Skroski
4. पुष्कर
राजस्थान का पुष्कर झील सबसे पवित्र और धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है, जहाँ आप अपने पिछले सारे पापों और कर्मों के बंधन से मुक्त हो जाते हैं। यह झील राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित है। हिंदू शस्त्रों के अनुसार इसे 'तीर्थ राज' मतलब 'तीर्थस्थलों का राजा' भी कहा जाता है।

श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर की विशाल प्रतिमा
Image Courtesy: Nithin bolar k
5. श्रवणबेलगोला
श्रवणबेलगोला कर्नाटक राज्य में स्थित जैन धर्म का सबसे पवित्र और बड़ा तीर्थस्थल है। हसन जिले में स्थित यह मंदिर बेंगलूरु शहर से लगभग 160 किलोमीटर की दूरी पर है। इस मंदिर परिसर में ही बना गोमतेश्वर मंदिर यहाँ का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। ऐसा माना जाता है कि यहाँ बहने वाली प्रवाह में बस एक बार ही डुबकी लगाने से आपके सारे पाप धूल जाते हैं।

रामेश्वरम की पवित्र नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु
Image Courtesy: எஸ். பி. கிருஷ்ணமூர்த்தி
6. रामेश्वरम
रामेश्वरम दक्षिण भारत के तीर्थस्थलों में से एक प्रमुख तीर्थस्थल है। तमिलनाडु राज्य में बसे इस स्थली में हर साल ईश्वर की कृपा पाने के लिए लोगों की भारी मात्रा में भीड़ जमा होती है। रामेश्वरम का अग्नितीर्थम, 64 धार्मिक स्नान(तीर्थम्स) स्थलों में से एक है। लोग रामानाथस्वामी मंदिर के दर्शन करने जाने से पहले इस तीर्थम में ही डुबकी लगाते हैं।
अपने सारे पिछले कर्मों और पापों से मुक्ति पाने के लिए हो आइए इन जगहों की पवित्र यात्रा में जहाँ आपको धार्मिक शांति के साथ-साथ यात्रा का अलग और सुखद अनुभव प्राप्त होगा।
अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।
Click here to follow us on facebook.



Click it and Unblock the Notifications














