Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की 5 पवित्र नदियाँ, जिनमे डुबकी लगा अपने सारे पापों से मुक्ति पाइए!

भारत की 5 पवित्र नदियाँ, जिनमे डुबकी लगा अपने सारे पापों से मुक्ति पाइए!

भारतीय पूरी दुनिया में सबसे पहले अपने धर्म, सांस्कृतिक मूल्यों, धरोहरों और परंपराओं के लिए जाने जाते हैं। सब अपने अपने धर्म के अनुसार अलग अलग तरीकों से सर्वशक्तिमान ईश्वर के साथ संपर्क करते हैं और रीति रिवाज़ों को निभा ईश्वर के करीब अपने को रखते हैं।

ऐसे ही रीति रिवाज़ों में, अपने पापों को पवित्र नदियों में डुबकी लगाकर धोना, हम भारतीयों में तीर्थयात्रा की तरह बहुत ही महत्ता रखा है। भारत में कई सारी पवित्र नदियाँ और स्थान हैं जहाँ जाकर लोग अपने सारे बुरे कर्मों से मुक्ति पाते हैं। चलिए, हम ऐसी ही कुछ नदियों के बारे में जानते हैं जहाँ आप डुबकी लगा अपने आपको धन्य मानेंगे।

Ganga Nadi

पवित्र नदी गंगा में डुबकी लगाता श्रद्धालु
Image Courtesy:
jose pereira

1. गंगा नदी

गंगा नदी भारत की सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ी नदी है, जो हिमालय पर्वत से निकल भारत के विभिन्न राज्यों को सिंचित करती है। यह केवल देश की प्राकृतिक संपदा ही नहीं, जन जन की भावनात्मक आस्था का आधार भी है। लोग दूर दूर से हरिद्वार जो गंगा नदी की मुख्य स्थली है, आते हैं और डुबकी लगा अपने सारे कर्मों की क्षमा याचना कर सारी दुविधाओं से मुक्ति पाते हैं। धार्मिक अवधारणाओं में गंगा नदी को देवी के रूप में भी निरुपित किया गया है।

Yamuna Nadi

अलाहाबाद के पास बहती यमुना नदी
Image Courtesy: Jpmeena

2. यमुना नदी

हिंदू मान्यतयों और पौराणिक कथाओं के अनुसार, यमुना नदी भगवान श्रीकृष्ण की संगिनी थी। यह पवित्र नदी उत्तराखंड के चंपासार ग्लेशियर से बहती हुई भारत के अन्य राज्यों से गुज़रती है। इसकी सबसे बड़ी सहायक नदी चंबल नदी है, जो राजस्थान और मध्यप्रदेश से होकर गुज़रती है।

Triveni Sangam

त्रिवेणी संगम का मनोरम दृश्य
Image Courtesy: Puffino

3. त्रिवेणी संगम

त्रिवेणी संगम तीन नदियों का संगम है। भारत का सबसे बड़ा त्रिवेणी संगम जहाँ गंगा, यमुना और सरस्वती नदियाँ आकर मिलती हैं। सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है। यह सबसे बड़े महासम्मेलन, महाकुंभ की चार स्थलियों में से एक है। इस संगम स्थल को ओंकार के नाम से भी जाना जाता है।

Kaveri Nadi

श्रीरंगपट्टना में निमिशम्भा मंदिर के समीप बहती कावेरी नदी
Image Courtesy: Rayabhari

4. कावेरी नदी

कावेरी नदी भारत की मुख्य नदियों में से एक है, जहाँ लोग डुबकी लगा अपने पापों से पूर्ण मुक्ति पाते हैं। इसे दक्षिण भारत की गंगा भी कहा जाता है। कर्नाटक राज्य में कोडगु जिले के तालकावेरी से उत्पन्न हो यह नदी श्रीरंगपट्टना और शिवनासमुद्र होती हुई बंगाल की खड़ी में जा मिलती है।

Godavari Nadi

राजहमुन्द्री में गोदावरी नदी का अद्भुत दृश्य
Image Courtesy: Hariya1234

5. गोदावरी नदी
गोदावरी नदी पश्चिमी घाट से निकल पूर्वी घाट में जाती है। यह नासिक, नागपुर, औरंगाबाद और राजहमुन्द्री, आदि क्षेत्रों से होकर गुज़रती है। गोदावरी नदी भारत की सात पवित्र नदियों में से एक है।

हिंदू धर्म के अनुसार अगर वो इन नदियों में डुबकी लगा अपने सारे पाप धो लेते हैं तो वो पुनर्जन्म के कर्म से मुक्त हो जाएँगे। तो अब आप भी इन पवित्र नदियों में जा डुबकी लगाइए और अपने सारे पिछले पापों से मुक्ति पाइए।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+