Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »National Pizza day : भारत कैसे आया पिज्जा, जानिए पिज्जा से जुड़ी 8 रोचक बातें

National Pizza day : भारत कैसे आया पिज्जा, जानिए पिज्जा से जुड़ी 8 रोचक बातें

बच्चों की बर्थडे पार्टी हो या रिजल्ट निकलने के बाद ट्रिट, पहली डेट पर जाना हो या पुरानी डेट को याद करना...हर मौके के लिए सबसे पहला नाम पिज्जा पार्लर का ही आता है। लेकिन क्या आपने सोचा है, पिज्जा इटली से भारत कैसे आया? कौन भारत लेकर आया था सबकी फेवरेट फास्ट फूड पिज्जा को?

दुनिया में पिज्जा बनना कब शुरू हुआ था, क्या पुराने जमाने में भी आ जैसी हजारों फ्लेवर्स और हर्ब्स वाली पिज्जा ही बनती थी?

pizza national pizza day

चलिए नेशनल पिज्जा डे (9 फरवरी) पर पिज्जा से जुड़ी कुछ रोजक जानकारियों से आपको रू-ब-रू करवाते हैं।

भारत में कौन लाया पिज्जा?

भारत में आने से पहले पिज्जा यूनान, इटली, अमेरिका जैसे देशों में खूब लोकप्रिय हो चुका था। भारत में पहला पिज्जा 18 जून 1996 में आया था। इसे भारत लाने और भारतीयों को पिज्जा का पहला स्वाद चखाने का श्रेय दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पिज्जा कंपनी Pizza Hut को जाता है। जी हां, Domino's से भी पहले Pizza Hut ने अपना पहला आउटलेट बैंगलोर में खोला था।

साल 1995 में Domino's इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने फ्रेंचाइजी ली थी। 1996 में Domino's ने अपना पहला आउटलेट राजधानी दिल्ली में खोला था। लेकिन 2009 में कंपनी ने अपना नाम बदलकर जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड कंपनी कर लिया। अब यही कंपनी Domino's पिज्जा भारत में बनाती है।

ये तो हो गयी भारत में पिज्जा का इतिहास, तो अब चलिए पूरी दुनिया में पिज्जा के इतिहास के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां आपको देते हैं :

  • आधुनिक पिज्जा को सबसे पहले 1889 में इटली के नेपल्स में रॉफेल एस्पिओसिटो ने बनाया था। इसे उन्होंने इटली के झंडे से प्रेरित होकर लाल टमाटर, सफेद मोजरेला पिज्जा और हरे रंग की तुलसी का इस्तेमाल कर बनाया था।
  • किंग अम्बरटो प्रथम और क्वीन मार्गरिटा नेपल्स के लिए इसे बनाया गया था। क्वीन को यह बहुत पसंद आया था इसलिए इसे मार्गरिटा पिज्जा के नाम से जाना जाता है।
tomato pizza
  • 18वीं सदी में इटली के तीसरे सबसे बड़े शहर नेपल्स में गरीब यीस्ट से बनी फ्लैट ब्रेट पर टमैटो सॉस लगाकर खाते थे। यहीं उस जमाने में पिज्जा हुआ करती थी। इसे स्टोर में नहीं बल्कि ठेले पर बेचा जाता था और गरीबों में यह खूब लोकप्रिय भी थी।
  • पिज्जा का स्वाद बढ़ाने के लिए बाद में इसमें कैप्सिकम और बेलपेपर (शिमला मिर्च), मशरुम आदि डाले जाने लगे, जिसने इसे महंगा बना दिया।
  • अमेरिका में पिज्जा इटली से आए प्रवासियों के साथ आया और 1905 में न्यूयॉर्क में पिज्जा की पहली दुकान खुली।
  • 1960 के दशक में दो भाईयों टॉम और जेम्स ने मिशिगन में 'डॉमिनिक्स' नाम से चल रही पिज्जा की छोटी चेन खरीद ली। उन्होंने ही पिज्जा की फास्ट होम डिलीवरी शुरू की।
  • 1965 में डॉमिनिक्स का नाम बदलकर डॉमिनोज किया गया और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी पिज्जा चेन है। इसके 16 हजार से अधिक स्टोर्स दुनियाभर में मौजूद हैं।
  • 1970 के दशक में भारत में पिज्जा 5 स्टार होटलों के रसोईयों में दिखने और वहां के रेस्तरां में बिकने लगा था।

More News

    Read more about: history food india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+