खूबसूरत देशों में शुमार भारत कई प्राकृतिक जवाहरातों को अपने अंदर समेटे हुए हैं। भारत घूमते हुए समय आप यहां कई ऐसी खूबसूरत जगहों को पाएंगे, जिन्हें देखने के बाद आपको उन जगहों से प्यार हो जायेगा। विविधता से भरपूर भारत में हर दो कदम में खूबसूरत जगहें हैं, जिनका अपना एक अलग अस्तित्व और किंवदंतियां हैं।
इसके विपरीत भारत में कुछ ऐसी भी जगहे हैं, जो आपको अपनी मनोरम प्रकृति से भरपूर होते हैं, जिसकी खूबसूरती को शब्दों में बयाँ करना उतना ही मुश्किल है। यह शत प्रतिशत सच है कि यदि आप भारत में इन प्राकृतिक स्थानों पर नहीं गये हैं, तो आपको इस खूबसूरत राष्ट्र की संपूर्ण सुंदरता अवश्य देखनी चाहिए ।

कामशेत
महाराष्ट्र के पुणे में स्थित कामशेत एक बेहद ही खूबसूरत हिल-स्टेशन है, जो आज पर्यटकों के बीच अपनी खूबसूरती और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए जाना जाता है। ठंडे अर्ध-शुष्क जलवायु के कारण, यह पर्यटकों द्वारा यह जगह पूरे साल घूमी जा सकती है।
पर्यटक यहां पैराग्लाइडिंग के अलावा, आसपास कई अन्य आकर्षक स्थानों की भी यात्रा कर सकते हैं, जैसे वादिवाल झील, थोकारवाडी झील, कार्ला और बिड्स गुफाएं और वदेश्वर शिव मंदिर, आदि।

युमथांग फूलों की घाटी
वसंत के मौसम के दौरान, घाटी रंगीन फूलों और समृद्ध वनस्पतियों के साथ खिलने लगती है, जो इस जगह को और भी बेहतर बनाते हैं। यह खूबसूरत घाटी वन्यजीव अभयारण्य और कई हॉट स्प्रिंग्स का घर है। तो इस सीजन सैर हो जाये युमथांग घाटी की?

सकलेशपुर
सकलेशपुर कर्नाटक के अन्य हिल-स्टेशन से इसलिए अलग है, क्यों कि आज भी यह खूबसूरत जगह शहर की भागम-भाग से दूर है। प्रदूष्णमुक्त प्रकृति का यह सार निश्चित रूप से अपने वनों और सुंदर परिदृश्य के बीच सकलेशपुर की सीमाओं में महसूस किया जा सकता है। यह कॉफी वृक्षारोपण के लिए भी लोकप्रिय है तो, क्यों नहीं सक्लेशपुर की यात्रा की योजना बनाई जाये?

औली

गुलमर्ग

मासिनराम, मेघालय
हम सब जानते हैं कि,भारत में सबसे ज्यादा बारिश चेरापूंजी में होती है, लेकिन मेघालय में एक ऐसी और जगह है, जहां चेरापूंजी से भी ज्यादा बारिश होती है और यह जगह मासिनराम। जहां लोग धूप निकलने का इंतजार करते रह जाते है लेकिन उन्हें सूर्य भगवान के दर्शन नही होते। बता दें मौसीनरम में विश्व में सबसे ज्यादा बारीश होती है.. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन मोह लेगी..तो इस साल इस खूबसूरत जगह की सैर करना कतई ना भूले।



Click it and Unblock the Notifications













