Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने की संभावित तारीख आयी सामने, पूरा हो चुका है निरीक्षण

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने की संभावित तारीख आयी सामने, पूरा हो चुका है निरीक्षण

नागर विमानन (Aviation) क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) का उद्घाटन जल्द किया जाएगा। इसके साथ ही नवी मुंबई एयरपोर्ट के खुलने की संभावित तारीख की घोषणा हो गयी है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की अंतिम मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद इसे आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। पर कब से खुलेगा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट? क्या इसके खुलते ही आम नागरिक उड़ान सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा?

navi mumbai airport

Business Standard की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 17 अप्रैल को किया जा सकता है। लेकिन इसके तुरंत बाद नागरिक सेवाओं को शुरू नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में संभावना जतायी गयी है कि घरेलु उड़ानों के साथ नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नागरिक उड़ानों की शुरुआत की जाएगी।

इस साल मई से घरेलु उड़ान सेवाएं NMIA से शुरू हो सकती है। संभावना है कि 15 मई 2025 से घरेलु उड़ानों के साथ नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नागरिक सेवाओं के शुरू कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि पिछली 25 फरवरी को DGCA का निरीक्षण पूरा हो गया है, जिसके बाद ही संभावित तारीखों की घोषणा हो सकी है।

बता दें, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री और कार्गो दबाव को कम करने के लिए किया गया है। इस एयरपोर्ट का निर्माण अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड (AAHL) और सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ महाराष्ट्र (CIDCO) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

मीडिया से बात करते हुए DGCA के एक अधिकारी का कहना है कि हमने NMIA के तैयार होने का जायजा लिया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने हमें बताया कि वे सभी आवश्यक मंजूरियों के लिए 5 मार्च तक आवेदन कर देंगे, जिसके बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे।

NMIA कितना तैयार हुआ है? इस बात का निरीक्षण करने पहुंची DGCA की टीम में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के चेयरमैन विपिन कुमार, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के क्षेत्रीय निदेशक प्रकाश निकम और AAHL व CIDCO के अधिकारी भी मौजूद थे। बताया जाता है कि एयरपोर्ट के निर्माण और पिछली सभी समस्याओं को करीब 90 प्रतिशत तक दूर किया जा चुका है।

बताया जाता है कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण खुलने के बाद इससे होकर वार्षिक तौर पर करीब 20 मिलियन यात्री आवाजाही कर सकेंगे। इस एयरपोर्ट का टर्मिनल 2 वर्ष 2028 के अंत तक शुरू हो सकता है, जिसके पास 30 मिलियन वार्षिक यात्रियों को हैंडल करने की क्षमता होगी। वर्ष 2032 तक इससे होकर लगभग 90 मिलियन यात्री और 2.5 मिलियन टन कार्गो को हैंडल करने की संभावना जतायी जा रही है।

More News

    Read more about: navi mumbai airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+