Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवी मुंबई का उरण फाटा ब्रिज 1 महीने के लिए बंद, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानिए वैकल्पिक रास्ते

नवी मुंबई का उरण फाटा ब्रिज 1 महीने के लिए बंद, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानिए वैकल्पिक रास्ते

नवी मुंबई से मुंबई और ठाणे की ओर जाने वाले लोगों को अगले करीब 1 महीने तक ट्रैफिक जाम और डायवर्जन का सामना करना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नवी मुंबई के उरण फाटा ब्रिज को अगले लगभग 1 महीने के लिए बंद कर दिया गया है। लेकिन ब्रिज को पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है बल्कि इसके मुंबई की ओर जाने वाले लेन को बंद करने का फैसला लिया गया है।

अधिकारियों के हवाले से बताया जाता है कि ब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्यों की वजह से इसके एक लेन को बंद करने का फैसला लिया गया है। हालांकि इस दौरान ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक रास्तों के बारे में भी अधिकारियों की ओर से घोषणा कर दी गयी है।

navi mumbai bridge closed

नवी मुंबई ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 22 फरवरी से 22 मार्च तक सायन-पनवेल हाईवे से मुंबई और ठाणे की ओर जाने वाली गाड़ियों को डायवर्ट किया जाएगा और उन्हें वैकल्पिक रास्ते से अपने-अपने गंतव्यों की तरफ आगे बढ़ना होगा। बताया जाता है कि सायन-पनवेल हाईवे पर उरण फाटा ब्रिज के निर्माण के बाद से इसकी स्थिति लगातार खराब हो रही थी, क्योंकि यहां लगातार मरम्मत कार्य चल रहा था।

निर्माण के बाद ब्रिज को अच्छी तरह से मरम्मत की जरूरत थी और जिसके लिए ट्रैफिक को बंद करने की जरूरत थी। इस वजह से 22 फरवरी से 22 मार्च तक इस ब्रिज को बंद कर यहां मरम्मत कार्यों को पूरा करने की घोषणा की गयी है।

क्या होगा ट्रैफिक डायवर्जन?

  • पुणे से मुंबई जाने वाली गाड़ियां अटल सेतु होकर पनवेल एग्जिट ले सकती हैं, जिससे वे अपने गंतव्यों पर आसानी से पहुंच जाएंगी।
  • कलाम्बोली होकर मुंबई की ओर जाने वाली हल्की गाड़ियां CBD जंक्शन पर बाएं मुड़कर किल्ला जंक्शन और पाम बीच रोड होकर आगे बढ़ेगी।

इस बारे में नवी मुंबई के डेप्यूटि ट्रैफिक कमिश्नर तिरुपति ककडे का कहना है कि अगले 1 महीने तक मरम्मत का काम चलेगा, इसलिए सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे डायवर्जन का पालन करें और सभी सलाहों को मानकर चले ताकि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न हो। संभावना है कि रास्ते में ट्रैफिक जाम या देर हो, इसलिए इस रास्ते से होकर आने-जाने वाले वाहन चालक पर्याप्त समय लेकर ही घर से निकले।

More News

Read more about: navi mumbai traffic travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+