Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »New Year 2025 : अगले साल कब है पूर्णिमा और कब दिखेगा Super Moon?

New Year 2025 : अगले साल कब है पूर्णिमा और कब दिखेगा Super Moon?

साल 2024 में कई खगोलिय घटनाएं हुई जिनकी साक्षी पूरी दुनिया बनी। यह साल बीत रहा है और अब लोग आने वाले नए साल को लेकर उत्सुक हैं। साल 2025 को आने में मात्र कुछ दिनों का समय ही रह गया है। अगर आप भी खगोलिए घटनाओं में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपको यह जानकर बेहद खुशी होने वाली है कि नए साल में 3 सुपर मून (Super Moon) होने वाले हैं।

चंद्रमा के बारे में अध्ययन करना हो या शानदार फोटोग्राफी के लिए सुपर मून का इंतजार, अगले साल आपको कब दिखाई देने वाले हैं सुपर मून? इसकी जानकारी देने के साथ ही हम आपको बताने वाले हैं कि साल 2025 में कब और कौन-कौन से दिन होंगे Full Moon यानी पूर्णिमा। क्या आप जानते हैं, हर पूर्णिमा के चांद का नाम भी अलग-अलग होता है? किस तारीख को होने वाली पूर्णिमा को किस नाम से जाना जाएगा...जानना दिलचस्प होगा। है न...

full moon 2025

तो चलिए देख लेते हैं Full Moon और Super Moon का साल 2025 का कैलेंडर -

कब-कब है पूर्णिमा (Full Moon) और क्या है नाम?

तारीख चंद्रमा का नाम
1
13 जनवरी 2025
वुल्फ मून (Cold Moon)
2
12 फरवरी 2025
स्नो मून (Snow Moon)
3
14 मार्च 2025
वॉर्म मून (Worm Moon)
4
12 अप्रैल 2025
पिंक मून (Pink Moon)
5
12 मई 2025
फ्लावर मून (Flower Moon)
6
11 जून 2025
स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon)
7
10 जुलाई 2025
बक मून (Buck Moon)
8
9 अगस्त 2025
स्ट्रजन मून (Sturgeon Moon)
9
7 सितंबर 2025
हार्वेस्ट मून (Harvest Moon)
10
6 अक्तूबर 2025
हंटर्स मून (Hunter's Moon)
11
5 नवंबर 2025
बीवर मून (Beaver Moon)
12
4 दिसंबर 2025
कोल्ड मून (Cold Moon)

कब है Super Moon?

super moon 2025

7 अक्तूबर 2025

साल का पहला Super Moon होगा। इसे हंटर्स मून कहा जाएगा। इस दिन चांद पृथ्वी के विपरित में यानी पश्चिम में ठीक सूर्य की तरह दिखाई देगा। शाम को 3.49 बजे यह सबसे ज्यादा बड़ा और चमकदार दिखाई देगा। नेटिव अमेरिकन आदिवासी समूह ने इस दिन के चांद को हंटर्स मून का नाम दिया था क्योंकि यह पतझड़ का समय होता है और शिकार करने के लिए सबसे सटिक समय भी माना जाता है।

इस दिन चांद को ट्रैवल मून (Travel Moon) या ब्लड मून (Blood Moon) के नाम से भी जाना जाता है। दूसरे दिनों के मुकाबले इस दिन चांद धरती के कुछ ज्यादा ही करीब होता है और दूसरे दिनों के मुकाबले ज्यादा चमकदार भी दिखाई देता है।

5 नवंबर 2025

धरती के ठीक विपरित दिशा यानी पश्चिम में इस दिन चांद चमकता हुआ दिखाई देगा। इस दिन सबसे बड़ा चांद 1.21 बजे दिखाई देगा। इस दिन के चांद को नेटिव अमेरिका में बीवर मून कहा जाता है, क्योंकि सर्दियों के मौसम में नदियों में बर्फ जम जाने से पहले बीवर पशुओं को जाल में फंसाया जाता था।

special dates of full moon and super moon 2025

इस दिन के चांद को फ्रॉस्टी मून (Frosty Moon) या डार्क मून (Dark Moon) भी कहा जाता है। यह साल 2025 का दूसरा Super Moon होगा। इस दिन चांद दूसरे दिनों की तुलना में थोड़ा अधिक चमकदार और बड़ा दिखाई देगा।

4 दिसंबर 2025

यह साल का तीसरा और आखिरी Super Moon होगा। पश्चिम दिशा में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक बड़ा और चमकदार चांद दिखाई देगा। यह रात को 11.15 बजे पृथ्वी से सबसे बड़ा दिखाई देगा। नेटिव अमेरिका में इसे कोल्ड मून (Cold Moon) कहा जाता था क्योंकि साल के इस समय सर्दियों का मौसम पूरी तरह आ चुका होता है। इस समय रातें अधिक लंबी और काली हो जाती है।

इसलिए इस दिन के चांद या इस Super Moon को लॉन्ग नाइट मून (Long Night Moon) और मून बिफोर यूल (Moon Before Yule) भी कहा जाता है। यह साल 2025 का सबसे लंबा Super Moon होने वाला है। इस चांद धरती के सबसे करीब होगा। इसलिए इसकी चमक भी थोड़ी ज्यादा ही होगी।

बता दें, अपनी धुरी में पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए चंद्रमा जब धरती के सबसे करीब आ जाता है तब उसे Super Moon कहा जाता है। इस समय चंद्रमा सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक चमकदार और आकार में बड़ा दिखाई देता है। Super Moon में चंद्रमा सामान्य दिनों की तुलना में करीब 14% अधिक बड़ा और 30% अधिक चमकदार नजर आता है।

More News

Read more about: year ender 2024 india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+