Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम बाद अब मलेशिया भी भारतीयों के लिए हुआ वीजा फ्री

श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम बाद अब मलेशिया भी भारतीयों के लिए हुआ वीजा फ्री

अगर आप मलेशिया जाने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन वीजा से संबंधित परेशानियों में फंसे हुए हैं तो आपके लिए अब बड़ी खुशखबरी है। श्रीलंका और थाईलैंड के बाद अब मलेशिया ने भी भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस बात की घोषणा की है।

kuala lumpur

रविवार की देर रात अपने एक संबोधन में उन्होंने इस बात की घोषणा की। हालांकि वीजा में यह छुट कितने समय तक लागू रहेगी, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है।

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की घोषणा के अनुसार भारतीय और चीनी नागरिक मलेशिया में 30 दिनों तक वीजा-फ्री रुक सकते हैं। मलेशिया में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-फ्री 1 दिसंबर 2023 से शुरू हो जाएगी। मलेशिया भारतीयों के लिए वीजा फ्री देने वाला चौथा देश बन गया है। अनवर इब्राहिम ने अपनी घोषणा में कहा कि इससे पर्यटकों के साथ-साथ निवेशकों को भी आकर्षित करने में काफी मदद मिलेगी, खासतौर पर भारत और चीन से आने वाले निवेशक और पर्यटक।

twin tower

बता दें, इससे पहले श्रीलंका और थाईलैंड ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-फ्री की घोषणा कर दी थी। हालांकि उन्होंने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वीजा में यह छूट कब तक लागू रहेगी। इसलिए हमारी सलाह है कि अगर आप मलेशिया जाने का लंबे समय से प्लान बना रहे हैं तो क्रिसमस और न्यू इयर के समय ही अपनी प्लानिंग को अंजाम देने की कोशिश करें।

इसी साल अक्टूबर में श्रीलंका ने एक पायलट परियोजना के तहत भारत, चीन और रूस समेत 7 देशों के लिए वीजा फ्री एंट्री की शुरुआत की है। अगर कोई भारतीय नागरिक 31 मार्च 2024 तक श्रीलंका जाने के बारे में सोच रहा है तो वह इस पहल का लाभ उठा सकता है। श्रीलंका ने भी यह पहल वहां पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही किया है।

island

इस साल 10 नवंबर को थाईलैंड ने भी भारतीय नागरिकों के लिए वीजा की जरूरत को खत्म करने की घोषणा की थी। इस छूट के तहत भारतीय पर्यटकों को 13 दिनों तक वहां बिना वीजा रहने की अनुमति दी जा रही है। अगर कोई भारतीय नागरिक 10 मई तक थाईलैंड जाने की योजना बनाता है तो वह इसका लाभ उठा सकता है। इसके लिए पर्यटकों के पास सिर्फ भारतीय पासपोर्ट का होना ही आवश्यक है। साथ ही थाईलैंड सरकार ने यह भी कहा है कि अगर मांग बढ़ती है तो इस योजना को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

malaysia island

उधर वियतनाम भी भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री देने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वियतनाम के पर्यटन, संस्कृति व क्रीड़ा मंत्री न्ग्यून वान जंग ने भारतीय और चीनी नागरिकों को कुछ समय के लिए वीजा फ्री एंड्री देने के बारे में विचार करने की घोषणा की थी। मिली जानकारी के अनुसार ऐसा वियतनाम में पर्यटन के क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए करने के बारे में सोचा जा रहा है। वर्तमान समय में जर्मनी, फ्रांस, स्वीडेन, इटली, स्पेन, डेनमार्क और फिनलैंड जैसे देशों के नागरिक बिना वीजा के वियतनाम घूमने जा सकते हैं।

More News

    Read more about: india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+