Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सूरत भ्रमण के दौरान इन ऑफबीट गतिविधियों का जरूर लें आनंद

सूरत भ्रमण के दौरान इन ऑफबीट गतिविधियों का जरूर लें आनंद

सूरत पर्यटन के मालमें भी काफी आगे है, यहां बहुत से शानदार स्थल मौजूद हैं, जिनकी यात्रा शहर भ्रमण के दौरान की जा सकती है।

गुजरात स्थित सूरत देश का एक तेजी से विकसित होता शहर है, जिसे भारत के सर्वश्रेष्ठ शहरों में भी गिना जाता है। विश्व के मानचित्र पर एक अलग स्थान रखने वाला सूरत औद्यौगिक रूप से काफी समृद्ध है। इस शहर को बड़े व्यापारियों का गढ़ माना जाता है। आज से ही नहीं बल्कि यहां की व्यापारिक गतिविधियों का इतिहास प्राचीन काल से जुड़ा है। समुद्री तट से निकटता इसे एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाने का काम करती है। माना जाता है कि यह शहर किसी ब्राह्मण द्वारा बसाया गया था, तब इसका नाम सूरजपुर हुआ करता था। बाद में यहां बाहरी शक्तियों का आगमन हुआ, मुस्लिम शासकों ने यहां काफी लूटपाट मचाई।

यहां मुगलों से लेकर पुर्तगाली और बाद में अग्रेजों का भी आगमन हुआ। इन सबसे से अलग यह शहर पर्यटन के मालमें भी काफी आगे है, यहां बहुत से शानदार स्थल मौजूद हैं, जिनकी यात्रा शहर भ्रमण के दौरान की जा सकती है। इस लेख में आज हम आपको उन खास गतिविधियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका आनंद आप सूरत भ्रमण के दौरान ले सकते हैं।

सूरत का किला

सूरत का किला

सूरत भ्रमण के दौरान आपने मुगलसराय और यूरोपीय मकबरे जैसे प्राचीन स्थलों की सैर तो जरूर की होगी, पर क्या आपने कभी सूरत के किला देखा है ? अगर नहीं तो आपको इस खंडहरनुमा किले की ओर जरूर रूख करना चाहिए। यह किला राज्य की सबसे प्राचीन संरचनाओं में से एक है, जिसका निर्माण ताप्ती नदी के किनारे 16वीं शताब्दी के दौरान किसी मुस्लिम शासक ने करवाया था। शहर के ऑफबीट स्थलों में यह खास माना जाता है, खासकर इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं। यह खंडहर आपको सूरत के अतीत की ओर ले जाएगा।

शॉपिंग का आनंद

शॉपिंग का आनंद

सूरत अपनी व्यापारिक गतिविधियों और बाजारों के लिए जाना जाता है और यहां का भ्रमण बिना शॉपिग के अधूरा है। इसलिए सूरत आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक अनिवार्य गतिविधि है। आप यहां के स्थानीय बाजारों का भ्रमण कर कर सकते हैं। सूरत का कपड़ा उद्योग काफी प्रसिद्ध है, आप यहां अच्छी गुणवत्ता वाले कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा दैनिक इस्तेमाल की चीजें या साज-सज्जा की वस्तुओं को भी खरीद सकते हैं। यहां के कई बड़े बाजार सुबह से लेकर देर रात तक खुले रहते हैं, जहां ग्राहकों का भारी जमावड़ा लगता है। शनिवारी मार्केट, डुमस रोड, सहारा दरवाजाआदि यहां का लोकप्रिय बाजार हैं।

दांडी की सैर

दांडी की सैर

PC-Camaal Mustafa Sikan

अगर आप भारतीय इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको सूरत स्थित डांडी गांव का भ्रमण जरुर करना चाहिए। यह स्थल महात्मा गांधी के नमक आंदोलन के रूप में जाना जाता है, जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके द्वारा बनाए गए नमक के कानून को तोड़ा था। डांडी यात्रा, साबरमती आश्रम से शुरु होकर दांडी तक की गई थी, जहां बापू ने नमक बनाकर इस कानून को तोड़ा था। अगर आप भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इस महत्वपूर्ण स्थल को देखना चाहते हैं, तो यहां जरूर आएं।

गेवियर झील की सैर

गेवियर झील की सैर

इन सब के अलावा आप सूरत आकर यहां की गेवियर झील की सैर का आनंद ले सकते हैं। सूरत हवाईअड्डे से कुछ ही दूरी पर स्थित यह एक लोकप्रिय झील है, जहां स्थानीय और आसपास के लोग पिकनिक मनाने के लिए आना पसंद करते हैं। यह झील काफी संख्या में पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप पक्षी विहार का आनंद लेना चाहते हैं, तो यहां की यात्रा कर सकते हैं। अगर आप फोटोग्राफी का शौक भी रखते हैं, तो इस झील के अद्भुत दृश्यों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

इस्कॉन मंदिर का भ्रमण

इस्कॉन मंदिर का भ्रमण

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप सूरत के इस्कॉन मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। यह मंदिर श्री श्री राधे दामोदर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह भगवान कृष्ण को समर्पित शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जहां आप अपार मानसिक और आत्मिक शांति का अनुभव कर सकते हैं। हर साल यहां हजारों की तादाद में पर्यटकों का आगमन होता है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+