Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हर मौसम में रोमांटिक ही रहता है ऊटी का मौसम, जानिए कौन सी है घूमने की Top 5 जगहें

हर मौसम में रोमांटिक ही रहता है ऊटी का मौसम, जानिए कौन सी है घूमने की Top 5 जगहें

ऊटी जिसे 'दक्षिण की रानी' कहा जाता है। यह अपने हरी-भरी पहाड़ियों और सुहावने मौसम की वजह से पर्यटकों का सबसे पसंदीदा जगह है। ऊटी एक ऐसी जगह है जहां आप साल के किसी भी मौसम में जा सकते हैं। लेकिन बरसात में भीगे-भीगे ऊटी की खुबसूरत वादियों में पार्टनर के साथ घूमना किसी सुन्दर से सपने जैसा ही लगता है।

बारिश के मौसम में ऊटी में पहाड़ों की हरियाली जहां कई गुना बढ़ जाती है वहीं तापमान भी 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है, जो मौसम को और भी सुहावना बना देता है।

ooty travel

चलिए नीलगिरी पहाड़ी की गोद में बसे इस शानदार हिल स्टेशन में आपको घूमने की उन जगहों के बारे में बताते हैं, जिन्हें बिना देखे वापस लौटने पर आपकी यात्रा अधुरी ही रह जाएगी।

नीलगिरी माउंटेन रेलवे

ऊटी में घूमने जाते हैं तो सबसे पहले नीलगिरी माउंटेन रेलवे की सवारी करें। तमिलनाडु के दो जिलों, कोयंबटूर और नीलगिरी को जोड़ने के लिए यह टॉय ट्रेन चलती है। भारत की सबसे धीमी ट्रेन है। फिल्म 'दिल से' में शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया आइकॉनिक गाना 'चल छैंया छैंया' नीलगिरी माउंटेन ट्रेन पर ही शूट किया गया था। तो जब ऊटी जा रहे हैं तो इसकी सवारी करना तो मस्ट हैव है।

ऊटी झील

ऊटी में आपका अगला पड़ाव ऊटी झील हो सकता है। यह एक शांत और प्राकृतिक जगह है, जहां पर्यटक हमेशा आते रहते हैं। बताया जाता है कि यह एक मानव निर्मित झील है, जिसे वर्ष 1824 में बनाया गया था। यह 65 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं।

monsoon trip to ooty

डोड्डाबेट्टा चोटी

नीलगिरी पहाड़ी पर मौजूद डोड्डाबेट्टा चोटी दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है। स्थानीय भाषा में इसे 'बिग हिल' कहा जाता है। यहां से प्रकृति की अद्भुत सुन्दरता को निहारा जा सकता है। खासतौर पर बारिश के बाद जब आसमान में हल्के-हल्के काले बादल छाए रहते हैं, तब इस जगह की सुन्दरता के क्या ही कहने।

मुरुगन मंदिर

स्थानीय मंदिरों में बिना दर्शन किये घूमने का आनंद कैसे आ सकता है। दक्षिण भारतीय मंदिरों की शैली भी काफी अलग और देखने लायक होती है। ऊटी का मुरुगन मंदिर भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। भगवान कार्तिकेय माता पार्वती और भगवान शिव के सबसे बड़े पुत्र हैं, जिनका वाहन मोर है। मंदिर के गोपुरम की शानदार नक्काशी इसे उत्तर भारतीय मंदिरों से काफी अलग बनाती है।

ooty tamilnadu

कामराज सागर झील

ऊटी से लगभग 10 किमी की दूरी पर मौजूद है कामराज सागर झील, जिसके चारों तरफ हरे-भरे जंगल और ढेर सारी हरियाली मौजूद है। यहां अक्सर लोग पिकनिक मनाने के लिए आते रहते हैं। इस झील और आसपास के क्षेत्र में कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। बारिश के मौसम में जब हरियाली बढ़ जाती है, तब यह पूरा इलाका फोटोशूट करने का परफेक्ट डेस्टिनेशन बन जाता है।

More News

    Read more about: travel ooty tamilnadu
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+