Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लद्दाख के 8 खुश कर देने वाले दिलचस्प तथ्य- भाग 1

लद्दाख के 8 खुश कर देने वाले दिलचस्प तथ्य- भाग 1

हिमालय क्षेत्र में रहने की सोचना हमें डराने के साथ साथ अपनी ओर आकर्षित भी करता है। आधुनिक ज़माने में सारे शहर गगनचुंबी इमारतों के साथ विकसित हो रहे हैं। ऐसी कोई जगह नही बची जहाँ आधुनिकीकरण का असर ना हुआ हो। पर किसी ना किसी तरह प्रकृति इन मानव रणनीतियों से अपनी रक्षा कर रही है, इसलिए अभी भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जो आधुनिकीकरण से अभी अछूते हैं। ऐसे चमत्कारों में, जम्मू कश्मीर का लद्दाख क्षेत्र है जो अब तक आज के ज़माने में भी पहले जैसा ही सुंदर और रहस्यमय है।

चलिए हम यहाँ की कुछ दिलचस्प चीज़ों के बारे में पता लगते हैं।

Road Trip in Ladakh

लद्दाख में सड़क यात्रा
Image Courtesy:
Fulvio Spada

प्राचीन व्यापार मार्ग:

लद्दाख एक स्ट्रैटजिक लोकेशन होने की वजह से प्रसिद्ध था जो चीन, तिब्बत और सेंट्रल एशिया से जुड़ता था। यह 1960 तक एक बहुत ही प्रसिद्ध व्यापारिक मार्ग हुआ करता था जो चीन का तिब्बत और सेंट्रल एशिया के साथ संधि तोड़ देने के बाद बंद हो गया। इसके बाद लद्दाख की प्रसिद्धि थोड़ी कम हो गयी और यह बस एक टूरिस्ट स्थान बन कर रह गया।

Ladakh

पांगोन्ग त्सो के पास की पर्वत चोटी
Image Courtesy: Fulvio Spada

ग्रीक साहित्य में उल्लेखित बातें:

अभिलेखों के अनुसार कहा जाता है की, लद्दाख क्षेत्र नवपाषाण युग से ही बसा हुआ है। यह कुछ ग्रीक हीरोडोटस, मेगस्थनीज़ आदि के कार्यों में भी उल्लेखित है।

इंडो-आर्यन मूल:
इंडो आर्यन लोग और तिब्बत के लोग यहाँ ज़्यादा पाए जाते हैं। इंडो आर्यन, इंडो युरोपियन के एथनोलिंग्युस्टिक ग्रूप से संबंधित होते हैं। तिब्बत का चीन से विवाद होने के बाद, कई तिब्बत वासियों ने इस क्षेत्र को ही अपना घर बना लिया।

Ladakh

लद्दाख के निवासी
Image Courtesy: Praveen

मैग्नेटिक हिल्स, एक चमत्कार:

लद्दाख की यात्रा मैग्नेटिक हिल्स की यात्रा किए बिना अधूरी है। इसे ग्रैविटी हिल्स के नाम से भी जाना जाता है जो एक अलग ही अद्भुत नज़ारा है।

Magnetic Hills

मैग्नेटिक हिल्स
Image Courtesy: Fulvio Spada

अधिक उँचाई में बसे झीलों का स्थान:

कल्पना कीजिए, बिल्कुल ही सूखे पहाड़ों में जल निकायों के होने का। हैरत की बात है की, लद्दाख ऐसे ही कुछ सुंदर, उँचाई में बसे झीलों का क्षेत्र है। पांगोन्ग त्सो, कियागार त्सो, मीरापाल त्सो, त्सो मॉरीरी झील लद्दाख में ऐसे ही प्रसिद्ध झील हैं।

Ladakh

पांगोन्ग त्सो
Image Courtesy: Fulvio Spada

कम जनसंख्या:

भारत की और जगहों की तरह लद्दाख में बिल्कुल भी भीड़ नहीं है। हालाँकि यह मुख्य कारण है की लद्दाख अभी भी अपनी मूल जड़ों से जुड़ा हुआ है। यहाँ पर आपको कुछ ही समुदाय के लोग और यात्री देखने को मिलेंगे।

Ladakh

दो कूबड़ वाले ऊँट
Image Courtesy: Karunakar Rayker

क्या आपने कभी दो कूबड़ वाले ऊँट के बारे में सुना है?

कई लोग केवल एक ही बड़े से कूबड़ वाले ऊँट के बारे में जानते होंगे जो राजस्थान के मरुस्थल क्षेत्र में पाया जाता है। जबकि लद्दाख कुछ खास जाति के ऊँटों का घर है, जो दो कूबड़ वाले ऊँट होते हैं जिन्हें बैक्ट्रियान कहा जाता है। ये बहुत ही कम पाए जाते हैं और बाकी के आम ऊँटों से साइज़ में छोटे होते हैं।

Ladakh

मैत्रेय बुद्धा
Image Courtesy: Saurabh Kumar_

बौद्ध मठों की भूमि:

तिब्बत के बौद्ध धर्म के लोग लद्दाख के प्रमुख निवासियों में से एक हैं। इसलिए यह क्षेत्र कई बौद्धिक मठों या गोम्पासों से भरा पड़ा है।

हमें पता है की ये कुछ दिलचस्प तथ्य आपको लद्दाख की यात्रा करने के लिए उत्तेजित कर रहें होंगे। तो फिर देर किस बात की, बैग पैक करिए और निकल पड़िए लद्दाख की हमेशा याद रहने वाली रोमांचक यात्रा पर।

लद्दाख की दिलचस्प बातें- भाग 2 को पढ़ने के लिए बनें रहिए हमारे साथ।

More News

    Read more about: ladakh jammu kashmir india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+