Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या महंगी होने वाली है अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट की टिकट? भारत के लिए पाकिस्तान ने बंद किया Airspace!

क्या महंगी होने वाली है अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट की टिकट? भारत के लिए पाकिस्तान ने बंद किया Airspace!

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में घूमने गये पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा बरसाई गई अंधाधुन गोलियों में 28 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस हमले में पाकिस्तान के शामिल होने की आशंका के मद्देनजर भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए 1960 में हुए सिंधु जल संधि को तत्काल खत्म करने का फैसला लिया। इस फैसले के बाद ही पाकिस्तान की बौखलाहट स्पष्ट रूप से सामने आ गयी और पहलगाम में आतंकी हमले के 2 दिनों बाद ही पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की अध्यक्षता में नेशनल सिक्योरिटी कमेटी (NSC) की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बताया जाता है कि इस बैठक में 1972 में हुए शिमला समझौते को रद्द करने के साथ ही सभी द्विपक्षीय समझौतों को भी स्थगित करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी मिली है कि पाकिस्तान ने भारत के लिए अपने Airspace को बंद करने की घोषणा की है।

indigo flight

अगर वाकई में ऐसा होता है और पाकिस्तान अपना Airspace भारत के लिए बंद कर देता है तो क्या इससे भारत को कोई नुकसान होने वाला है? क्यों ऐसी संभावनाएं बन रही हैं कि भारत में अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट की टिकटें महंगी होने वाली है? क्या अपने ही इस फैसले से पाकिस्तान भी किसी तरह से प्रभावित होगा?

भारतीय उड़ानों पर क्या होगा असर?

TV9 हिंदी की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अगर पाकिस्तान के Airspace भारतीय विमानों के लिए बंद कर दिये जाते हैं, इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत से पश्चिम की ओर जाने वाली उड़ानों पर पड़ सकता है। ऐसा होने पर भारत, पाकिस्तान के ऊपर से अपनी फ्लाइट नहीं लेकर जा सकेगा। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ और अमृतसर जैसे शहरों से यूरोप, अमेरिका और पश्चिम एशिया की ओर जाने वाली उड़ानों को अब गुजरात या महाराष्ट्र के रास्ते अरब सागर को ओर मुड़ना पड़ेगा।

इस वजह से फ्लाइट के समय में 70 से 80 मिनट अतिरिक्त बढ़ने की आशंका है, जिस कारण ईंधन की खपत भी अधिक हो सकती है। ऐसा होने पर एयरलाइंस कंपनियां घाटे में जा सकती है जिसका असर यात्रियों के पॉकेट पर भी पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। घाटे से उभरने के लिए एयरलाइंस कंपनियां अपने टिकट के दाम महंगे भी कर सकती है।

पहले भी हो चुका है ऐसा

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि पाकिस्तान ने अपना Airspace भारत के लिए बंद किया है। इससे पहले वर्ष 2019 में भी जब भारतीय वायु सेना ने बालाकोट एयर स्ट्राईक किया था, तब अपनी झुंझलाहट को जाहिर करते हुए पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए अपना Airspace बंद कर दिया था। India Today की मीडिया रिपोर्ट में तत्कालिन नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी का राज्यसभा में दिये गये एक बयान के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान का Airspace बंद रहने की वजह से भारतीय एयरलाइंस कंपनियों को कुल मिलाकर करीब ₹550 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा था।

flights airport

इसमें Air India को ₹491 करोड़, SpiceJet को ₹30.73 करोड़, Indigo को ₹25.1 करोड़ और GoAir को ₹2.1 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा था। उस समय रूट डायवर्जन की वजह से भारत को ₹430 करोड़ अतिरिक्त खर्च करने पड़े थे। बताया जाता है कि उस समय पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए अपना Airspace भारत के लिए बंद किया था।

डगमगा गयी थी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था

वर्ष 2019 में जब पाकिस्तान ने अपना Airspace भारत के लिए बंद किया था तब भारत के विमानन क्षेत्र को कितना नुकसान उठाना पड़ा था, इसके बारे में तो बात हो गयी। लेकिन क्या आप जानते हैं, पाकिस्तान अपने ही फैसले की वजह से बहुत बुरा फंस गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावे के अनुसार पाकिस्तान के Airspace बंद करने के फैसले का प्रभाव दैनिक लगभग 400 फ्लाइट पर पड़ा था।

इसका मतलब होता है कि उस समय पाकिस्तान को लगभग 16 बिलियन (पाकिस्तानी रुपए) का नुकसान उठाना पड़ा था। Airspace का इस्तेमाल से पाकिस्तान की अच्छी-खासी आय होती है। बताया जाता है कि विमान के आकार के आधार पर ही पाकिस्तान को Airspace का किराया मिलता है।

साल 2019 की रिपोर्ट के अनुसार अगर कोई 737 यात्रियों वाला विमान पाकिस्तान के Airspace से होकर आता-जाता है तो इसके लिए पाकिस्तान को $600-$700 एक दिन के लिए दिया जाता है। इस हिसाब से लगभग 400 विमानों ने अगर पाकिस्तान का Airspace इस्तेमाल किया तो उससे पाकिस्तान की आय उस समय करीब $3,00,000 प्रतिदिन होती थी। साल बदलने के साथ ही निश्चित रूप से इस आय में भी वृद्धि हुई होगी।

अगर इस बार भी नुकसान इतना ज्यादा होता है तो पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहा पाकिस्तान इस झटके से खुद को कैसे संभाल पाएगा, यह सोचने वाली बात होगी।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अगर निकट भविष्य में घुमने के लिए किसी अंतर्राष्ट्रीय ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं या बिजनेस ट्रिप पर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो एक बार इन सभी मुद्दों का ध्यान रखते हुए अपनी जेब का ख्याल रखना बिल्कुल न भूलें। बल्कि इस वक्त अपनी जेब का ख्याल करना समझदारी का काम ही कहलाएगा।

More News

Read more about: flight kashmir delhi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+