Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केरल का खूबसूरत अज्ञात स्थल पंचालिमेडु, जानिए क्या है खास

केरल का खूबसूरत अज्ञात स्थल पंचालिमेडु, जानिए क्या है खास

पंचालिमेडु, केरल के इडुक्की जिले का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। शहरी की व्यस्त जिंदगी से दूर यह पर्वतीय गंतव्य सुकून भरा समय बिताने का एक आदर्श विकल्प है।

मालाबार तट पर स्थित केरल दक्षिण भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जो अपने बैकवाटर, समुद्री तट, हरी-भरी वनस्पतियां और सी फूड्स के लिए विश्व भर में जाना जाता है। केरल की प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद लेने के लिए यहां हर साल करोड़ों की तादाद में पर्यटकों का आगमन होता है। केरल, सांस्कृतिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक तीनों मायनों में एक समृद्ध और एक महत्वपूर्ण राज्य है।

यहां के चाय-कॉफी के बागान, हिल स्टेशन, वन्यजीव अभयारण्य, पर्यटकों को काफी ज्यादा आनंदित और रोमांचित करने का काम करते हैं। आप यहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ जंगल एडवेंचर का आनंद भी ले सकते हैं। एक शानदार अवकाश के लिए यह एक आदर्श स्थल है, जहां आप साल के किसी भी महीने अपने परिवार या दोस्तों के साथ भ्रमण के लिए आ सकते हैं।

मुन्नार, कुमारकोम.वायनाड, बेकल, वागामोन, वर्कला आदि यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, लेकिन इस सब के अलावा भी यहां बहुत सी खूबसूरत जगहें मौजूद है, जिसने अधिकांश पर्यटक अंजान हैं। आज इस लेख में हम एक ऐसे ही स्थल पंचालिमेडु की बात करेंगे। जानिए पर्यटन के लिहाज से यह स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

एक खूबसूरत हिल स्टेशन

एक खूबसूरत हिल स्टेशन

PC- Praveenp

पंचालिमेडु, केरल का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो राज्य के इडुक्की जिले के अंतर्गत आता है। शहर की व्यस्त जिंदगी से दूर यह पर्वतीय गंतव्य एक शानदार अवकाश बिताने का एक आदर्श विकल्प है। यह स्थल पौराणिक काल की एक घटना से भी जुड़ा है, माना जाता है कि निर्वासन के दौरान पांच पांडव अपनी पत्नी पांचाली के साथ यहां रूके थे। शांत पहाड़ी घाटियों से घिरा यह स्थल प्रकृति के अनोमल दृश्यों को प्रदर्शित करने का काम करता है। यहां का मनमोहक आबोहवा शरीर में ताजगी लाने का काम करती है।

आप यहां हरे-भरे परिवेश में आत्मिक और मानसिक शांति का अनोखा अनुभव कर सकते हैं। देवी भुवनेश्वरी को समर्पित एक प्राचीन मंदिर की उपस्थिति के कारण पंचालिमेडु, एक धार्मिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। हर साल जहां हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। आगे जानिए इस हिल स्टेशन से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण बातें।

आने का सही समय

आने का सही समय

PC-Praveenp

चूंकि पंचालिमेडु एक हिल स्टेशन है, इसलिए यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है, आप यहां साल के किसी भी महीने भ्रमण के लिए आ सकते हैं। यहां तक की गर्मियों के दौरान भी यहां का मौसम अनुकूल बना रहता है। आप बिना ज्यादा सोचे इस स्थल को अपनी यात्रा डायरी में शामिल कर सकते हैं। आने से पहले मौमस का जायजा जरूर लें, और अपने साथ आवश्यक गर्म कपड़े भी जरूर रखें।

आस पास के आकर्षण

आस पास के आकर्षण

PC- Ezhuttukari

पंचालिमेडु भ्रमण के दौरान यहां के शानदार प्रयटन स्थलों की सैर करना न भूलें। पंचालिमेडु और इसके आसपास घूमने-फिरने और देखने योग्य कई शानदार स्थल मौजूद है, जो आपकी यात्रा को खास बनाने का काम करेंगे। यह स्थल प्राचीन और प्राकृतिक स्थलों का खूबसूरत संग्रह है, आप यहां देवी भुवनेश्वरी मंदिर, पंचालिकुलम, पांडवगुहा और भीम के पैरों की छाप वाले स्थलों को देख सकते हैं। इन सबे के अलावा आप यहां निकटवर्ती स्थलों परुन्थम्पारा और पीरू हिल्स, वलंजगनम वाटरफॉल और वल्लियमकावु देवी मंदिर की ओर रूख कर सकते हैं।

स्थल से जुड़ी किवदंतियां

स्थल से जुड़ी किवदंतियां

PC- Ajithmdkm

पौराणिक किवदंतियों के अनुसार, कहा जाता है कि पांडवों के आगमन से पहले पंचालिमेडु में कई हजार साल पहले जनजातियां निवास करती थीं। निर्वासन के दौरान यहां पांडव और द्रौपदी ने कुछ समय बिताया था । आप यहां पंचालिकुलम नामक तालाब देख सकते हैं जहां पांच पांडव स्नान किया करते थे और पांडवगुफा जहां वे रहते थे।

यहां मां दूर्गा को समर्पित एक प्राचीन भुवनेश्वरी मंदिर भी मौजूद है, जहां आप मां दुर्गा की प्राचीन मूर्ति देख सकते हैं, जो पांडवों द्वारा गांव वालों को दी गई थी। पौराणिक इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Praveenp

पंचालिमेडु, केरल के इडुक्की जिले में स्थित है, जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा कोचीन एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप कोट्टायम रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों के द्वारा भी यहां पहुंच सकते हैं। बेहतर सड़क मार्गों से पंचालीमेडु, राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+