Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना के 5 सबसे अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर बनेंगे फुट ओवरब्रिज, जानिए कहां-कहां?

पटना के 5 सबसे अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर बनेंगे फुट ओवरब्रिज, जानिए कहां-कहां?

बिहार की राजधानी पटना में दिन प्रतिदिन ट्रैफिक का घनत्व काफी बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर बढ़ती गाड़ियों की वजह से राह चलते पैदल लोगों को खासी दिक्कतें आती हैं। खासतौर पर व्यस्त सड़कों को पार करना एक चुनौतीपूर्ण काम बन गया है। ऐसी स्थिति में पटना में पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 5 सर्वाधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर फुट ओवरब्रिज बनाने का फैसला लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ये फुट ओवरब्रिज अत्याधुनिक होने के साथ ही बुजुर्गों व दिव्यांगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भी बनाए जाएंगे। बताया जाता है कि पटना में उन 5 जगहों का चुनाव भी कर लिया गया है, जहां इस फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

foot overbridge patna

प्रभात खबर की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में पिछले साल ही पटना के 5 जगहों पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण करने का फैसला लिया जा चुका था। पिछले दिनों विकास आयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में भी इस बात पर मुहर लग गयी। बताया जाता है कि इन सभी फुट ओवरब्रिज का निर्माण पथ निर्माण विभाग करवाएगी। जिन 5 जगहों पर नया फुट ओवरब्रिज का निर्माण करने का फैसला लिया गया है, उनमें शामिल है-

  • संजय गांधी जैविक उद्यान का गेट नंबर 1
  • सचिवालय के पास पुनाईचक मोड़
  • आयकर गोलंबर के पास तारामंडल
  • पुरानी बाइपास में भूतनाथ मोड़
  • सगुना मोड़ के पास सेंट कैरंस स्कूल के पास

बताया जाता है कि इन सभी फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट की व्यवस्था भी रहेगी ताकि बुजुर्गों और दिव्यांगों को आवाजाही करने में कोई समस्या न हो। वहीं संजय गांधी जैविक उद्यान, सचिवालय के पास पुनाईचक मोड़ और सेंट कैरंस स्कूल के पास फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट के साथ ही एस्केलेटर भी लगाया जाएगा। इन जगहों से होकर बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं और सड़कें पार करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि सभी फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की हिदायत दी गयी है। इनके रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगर और पथ निर्माण विभाग पर होगी। गौरतलब है कि बिहार को देश में सबसे घनी आबादी वाला राज्य माना जाता है। वर्ष 2022 में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में बिहार 14वें और मृत्यु दर में 7वें पायदान पर था। इसलिए राजधानी पटना के सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ही फुट ओवरब्रिज बनाने का फैसला लिया गया है।

More News

    Read more about: patna bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+