Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना में छठ पूजा पर नहीं होगी नजदीकी घाट ढूंढने में परेशानी, बताएगा व्हाट्स ऐप चैटबोट

पटना में छठ पूजा पर नहीं होगी नजदीकी घाट ढूंढने में परेशानी, बताएगा व्हाट्स ऐप चैटबोट

त्योहारों के सीजन में सबसे लोकप्रिय त्योहार दीवाली का देशभर के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बिहार में इंतजार दीवाली का नहीं बल्कि होता है छठ पूजा का। बिहार में लोकआस्था का महापर्व छठ व्यापक तौर पर मनाया जाता है जिसको लेकर तैयारियां अभी से ही शुरू हो चुकी हैं। पटना में रहने वाले छठव्रतियों की सुविधा के लिए पटना नगरनिगम की ओर से विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।

हर साल की तरह इस साल पटना में छठ पूजा के लिए गंगा घाटों की साफ-सफाई और घाट निर्माण के साथ-साथ कृत्रिम घाटों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में अगर आपको अपने घर या मुहल्ले का सबसे नजदीकी छठ घाट कहां बनाया गया है या कौन सा है? यह नहीं पता तो आपकी मदद करेगा व्हाट्स ऐप चैट बोट।

chhath puja patna

पटना नगर निगम ने छठ पर्व को आसान और छठ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां व्रतियों तक आसानी से पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है ताकि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए नजदीकी घाटों को ढूंढने में ज्यादा परेशानी न हो।

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासियों से लेकर छठ पूजा देखने के लिए बिहार आने वाले पर्यटकों तक की सुविधा के लिए पटना नगर निगम ने इस बार व्हाट्स ऐप नंबर को लॉन्च किया है, जहां चैटबोट के माध्यम से बस एक क्लीक पर ही उन्हें छठ पूजा और घाटों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल जाएंगी। अगर आपको घाटों पर व्यवस्थाओं से जुड़ी कोई शिकायत भी दर्ज करवानी है तो आप चैटबोट के माध्यम से वह भी दर्ज करवा सकेंगे।

कैसे उपयोग करेंगे व्हाट्स ऐप चैटबोट

पटना नगर निकाय द्वारा जारी व्हाट्स ऐप चैटबोट का इस्तेमाल कर नजदीकी छठ घाटों की जानकारी समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए एक व्हाट्स ऐप नंबर जारी किया गया है। आपको बस अपने व्हाट्स ऐप नंबर से पटना नगर निकाय द्वारा जारी व्हाट्स ऐप नंबर 9264447449 पर Hi लिखकर भेजना होगा। इसके बाद आपसे पसंद की भाषा चुनने के लिए कहा जाएगा।

patna chhath puja

ऐसा करते ही आपके सामने उन सभी सेवाओं की लिस्ट आ जाएगी जो व्हाट्स ऐप चैटबोट के माध्यम से मुहैया करवायी जा रही है। हां, इन सभी जानकारियों, जिसमें नजदीकी छठ घाट से संबंधित जानकारी भी शामिल है, को प्राप्त करने के लिए आपको भी अपना लोकेशन शेयर करना पड़ेगा। ऐसा करते ही आपके घर से छठ घाट तक पहुंचने का रास्ता भी बता दिया जाएगा।

कौन सी सेवाएं प्रदान करेगा चैटबोट

पटना नगर निकाय द्वारा छठ पूजा के लिए जारी विशेष व्हाट्स ऐप चैटबोट की मदद से नजदीकी छठ घाट का नाम, गूगल मैप लोकेशन और घाट पर साफ-सफाई के लिए जिम्मेदार क्लीनिंग इंस्पेक्टकर का नंबर समेत ज़ोनल ऑफिसर का नंबर की जानकारी भी मिलेगी ताकि किसी भी तरह की जरूरत होने पर छठ व्रती सीधे इनसे संपर्क कर सकें। इसके साथ ही पटना नगर निगम जेपी सेतु से घाट 83 तक 1.5 किमी लंबी और दीघा में भी विस्तृत पथ का निर्माण भी कर रही है, ताकि छठ व्रतियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।

chhath puja 2024

बता दें, गंगा नदी में जलस्तर घटने के साथ ही छठ पूजा के मद्देनजर पटना में गंगा घाटों का निर्माण भी पूरे जोर-शोर से चल रहा है। छठ व्रतियों को शाम या फिर सुबह के समय अर्घ्य देने के लिए घाटों तक आने में कोई परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए अशोक राजपथ से गंगा घाट तक के लिए कनेक्टिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। गंगा जेपी पथ पर भी छठ पूजा के समय वाहनों की आवाजाही की अनुमति दे दी जाएगी।

More News

Read more about: patna chhath puja festival
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+