Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना मरीन ड्राइव : अपनो के साथ खाने-पीने और फुल ऑन एंजॉयमेंट का वन स्टॉप डेस्टिनेशन

पटना मरीन ड्राइव : अपनो के साथ खाने-पीने और फुल ऑन एंजॉयमेंट का वन स्टॉप डेस्टिनेशन

पटना की शाम हो, गंगा का किनारा हो और गर्मागर्म सिके भुट्टे का स्वाद हो। एक शाम को खुशनुमा बनाने के लिए इससे ज्यादा और क्या ही चाहिए। अगर आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ ऐसी ही एक खुशनुमा शाम गुजारना चाहते हैं तो पटना के मरीन ड्राइव पर जरूर आइए।

patna marine drive

गंगा के किनारे जे. पी. पथ पर बनाए गए मरीन ड्राइव पर हर शाम मेले जैसा नजारा देखने को मिलता है। मुंबई के मरीन ड्राइव के तर्ज पर बनाया गया पटना मरीन ड्राइव शाम के समय परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आदर्श जगह हो सकती है। मरीन ड्राईव के फेज 2 को बनाने का काम भी काफी तेजी से किया जा रहा है। इस फेज के पूरा होने के बाद ही महात्मा गांधी सेतु से अब सीधे आप मरीन ड्राइव पहुंच सकेंगे।

बच्चों के लिए झुले

horse riding

मरीन ड्राइव का मुख्य आकर्षण यहां लगने वाले सैंकड़ों फुड स्टॉल्स होते हैं जहां आपको बिहार में मिलने वाला हर तरह का व्यंजन टेस्ट करने को मिलेगा। बच्चों और बड़ों के लिए घोड़े मिलेंगे जिन पर सवार होकर आप पूरे मरीन ड्राइव पर घूम सकते हैं। बच्चों के लिए यहां कई तरह के झुले भी लगे होते हैं, जिनपर खेलते हुए समय ना जाने कब और कैसे बीत जाता है, किसी को पता ही नहीं चलता है।

चाइनीज से लेकर लिट्टी तक

food bihar

मरीन ड्राइव एक ऐसी जगह है जहां आपको हर तरह का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। यहां आपको सिर्फ चाइनीज, मोमोज और फास्ट फुड ही नहीं बल्कि हेल्दी खाना भी जैसे अंकुरित चने, झाल मुढ़ी जैसी चीजें भी मिलेंगी। कहीं किसी कोने में कोई बुजूर्ग दंपत्ति आपको चुल्हे पर सिंके हुए भुट्टे बेचता मिल जाएगा तो कहीं पटना का फेमस बटाटा पुरी का स्टॉल भी आपको मिल जाएगा। मरीन ड्राईव पर गंगा से आती ठंडी हवाओं में बैठकर गर्मागर्म लिट्टी खाना किसे पसंद नहीं आएगा।

कॉफी के साथ लाइव गाना भी

patna station area

कॉफी लवर्स के लिए पटना का मरीन ड्राइव किसी जन्नत से कम नहीं है। अपने पार्टनर को लेकर मरीन ड्राईव पर घूमने आइए और यहां के लाइव म्यूजिक स्टॉल पर काफी की चुस्कियां भरते हुए गाने सुनने का आनंद उठाने का मौका बिल्कुल मत छोड़िएगा। अगर आप सुरीला गाते हैं या अपने पार्टनर को डेडिकेट करते हुए कोई गाना सुनाना चाहते हैं तो लाइव म्यूजिक स्टॉल पर आप वह भी कर सकते हैं।

More News

    Read more about: patna bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+