Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना मेट्रो के 26 स्टेशन - कौन सा स्टेशन एलिवेटेड और कौन होगा अंडरग्राउंड! जानिए हर Detail

पटना मेट्रो के 26 स्टेशन - कौन सा स्टेशन एलिवेटेड और कौन होगा अंडरग्राउंड! जानिए हर Detail

बिहार की राजधानी पटना में लंबे समय से मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले दिनों राज्य के मंत्री नितिन नवीन ने मेट्रो के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं जिसमें प्रायोरिटी कॉरिडोर का निर्माण मई 2025 तक हर हाल में करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पटना मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर कंकड़बाग के मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक बनाया जा रहा है।

इस कॉरिडोर में कुल 11 स्टेशन होंगे, जिसमें से 5 एलिवेटेड और 6 भूमिगत होंगे। लेकिन पटना मेट्रो के कुल कितने स्टेशन होंगे? कितने फेज में पटना मेट्रो को फिलहाल तैयार किया जा रहा है? कहां-कहां स्टेशन बनाएं जा रहे हैं और कौन से स्टेशन भूमिगत या कौन से स्टेशन एलिवेटेड होंगे?

patna metro all details

आइए इसकी पूरी जानकारी आपको देते हैं :

2 कॉरिडोर का हो रहा निर्माण

मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में पटना मेट्रो के फेज 1 का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें दो कॉरिडोर होंगे। पहला कॉरिडोर रेड लाइन (Red Line) कहलाएगा। वहीं दूसरा कॉरिडोर ब्लू लाइन (Blue Line) कहलाएगा। पटना मेट्रो के दोनों कॉरिडोर को मिलाकर कुल 26 स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से कुछ एलीवेटेड और कुछ भूमिगत होंगे।

पटना मेट्रो के रेड लाइन (ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर) में कुल 14 स्टेशन और ब्लू लाइन मेट्रो (नॉर्थ-साउथ मेट्रो) कॉरिडोर में 12 स्टेशन होंगे। बता दें, पटना में मेट्रो का निर्माण दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा करवाया जा रहा है।

रेड लाइन मेट्रो कॉरिडोर के स्टेशनों की लिस्ट

स्टेशन का नाम एलीवेटेड या भूमिगत
दानापुर छावनी एलीवेटेड
सगुना मोड़ एलीवेटेड
आर पी एस मोड़ एलीवेटेड
पाटलीपुत्र एलीवेटेड
रुकनपुरा भूमिगत
राजा बाजार भूमिगत
चिड़ियाघर भूमिगत
विकास भवन भूमिगत
विद्युत भवन भूमिगत
पटना जंक्शन भूमिगत
मीठापुरा एलीवेटेड
रामकृष्ण नगर एलीवेटेड
जगनपुरा एलीवेटेड
खेमनीचक एलीवेटेड

ब्लू लाइन मेट्रो कॉरिडोर के स्टेशनों की लिस्ट

स्टेशन का नाम एलीवेटेड या भूमिगत
पटना जंक्शन भूमिगत
आकाशवाणी भूमिगत
गांधी मैदान भूमिगत
पीएमसीएच अस्पताल भूमिगत
पटना साइंस सिटी भूमिगत
मोइन-उल-हक स्टेडियम भूमिगत
मलाही पकड़ी एलीवेटेड
खेमनीचक एलीवेटेड
भूतनाथ एलीवेटेड
जीरो मील एलीवेटेड
न्यू आईएसबीटी एलीवेटेड

भविष्य में कहां-कहां होगा मेट्रो का विस्तार?

वीकिपिडिया से मिली जानकारी के अनुसार पटना मेट्रो का दूसरा फेज 16.75 किमी लंबा होगा। यह बाईपास चौक मीठापुर से दीदारगंज वाया ट्रांसपोर्ट नगर तक जाएगा। यह मेट्रो कॉरिडोर बाईपास के बगल-बगल में बनने वाला है। वहीं पटना मेट्रो का तीसरा फेज बाईपास चौक मीठापुर से फुलवाली शरीफ एआईआईएमएस वाया अनीशाबाद जाने वाला है। यह कॉरिडोर लगभग 18.75 किमी लंबा होगा। चौथा फेज दीदारगंज से फतुहा जंक्शन तक जाएगा।

पटना मेट्रो स्टेशनों के प्लेटफार्म पर लगेंगे PSD

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पटना मेट्रो स्टेशनों के प्लेटफार्म पर प्लेटफार्म स्क्रीन डोर (PSD) लगाए जाएंगे। यह यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ-साथ अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति को भी नियंत्रित करने में मददगार साबित होगा। बताया जाता है कि भूमिगत मेट्रो स्टेशनों पर 2.15 मीटर की ऊंचाई और एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों पर 1.5 मीटर की ऊंचाई वाले PSD लगाए जाएंगे।

PSD लगाने से प्लेटफार्म की चौड़ाई भी बढ़ जाएगी। इससे लोग बेफिक्र होकर प्लेटफार्म के किनारे PSD तक खड़े हो सकेंगे। इसके साथ ही PSD लगाने से स्टेशनों पर मेट्रो के प्रवेश की गति भी बढ़ायी जा सकेगी जिससे मेट्रो का परिचालन सुविधाजनक हो जाएगा।

More News

Read more about: patna metro bihar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+