Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना के इस एलिवेटेड रोड से 10 किमी का सफर तय कर सकेंगे मात्र 10 मिनट में, जाने Details

पटना के इस एलिवेटेड रोड से 10 किमी का सफर तय कर सकेंगे मात्र 10 मिनट में, जाने Details

बिहार में इस समय कई सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के अनुसार कई सड़क परियोजनाएं अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं और इस साल पूरा हो जाने की संभावना है। उनमें से एक है मीठापुरा से महुली के बीच बन रही एलिवेटेड सड़क। बताया जाता है कि इस एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

दावा किया जा रहा है कि इस सड़क के शुरू हो जाने से पटना से बाहर निकलने वाली गाड़ियों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना होगा और इसके साथ ही गया तक आना-जाना भी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान बन जाएगा।

patna traffic

प्रभात खबर की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दिया है। पिछले दिनों ही उन्होंने इस सड़क निर्माण का जायजा भी लिया। इस रोड के बन जाने से लोगों को न सिर्फ पटना से बाहर निकलते समय जाम में नहीं फंसना पड़ेगा बल्कि इससे उनका काफी समय भी बचेगा।

बताया जाता है कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड में भूपतिपुर के पास बन रहे रैम्प का काम लगभग 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके बाद स्लैब कास्टिंग और गार्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा हो जाने के तुरंत बाद ही इसे आम नागरिकों के इस्तेमाल के लिए खोल दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इस एलिवेटेड रोड से होकर 10 किमी का सफर तय करने में गाड़ियों को महज 10 मिनट का समय लगेगा। उम्मीद की जा रही है कि मई के अंत तक रैम्प का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जा सकता है।

बताया जाता है कि पटना के मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड पर आम ट्रैफिक के शुरू कर देने का सबसे बड़ा फायदा दक्षिण पटना में रहने वाले लोगों को मिलेगा। जाम की समस्या तो काफी हद तक दूर होगी ही, साथ ही गया तक आने-जाने में भी बहुत सुविधा होने वाली है। मुख्यमंत्री की हिदायत के बाद संभावना जतायी जा रही है कि इस साल की पहली छमाही या जुलाई-अगस्त तक इस एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा कर उसे आम नागरिकों के लिए खोल दिया जा सकता है।

More News

    Read more about: bihar patna travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+