Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस - ट्रेन एक रूट्स दो अलग-अलग, जानिए Details

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस - ट्रेन एक रूट्स दो अलग-अलग, जानिए Details

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्हीं वंदे भारत एक्सप्रेस में एक है पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस। 15 सितंबर से पटना-टाटानगर रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ है लेकिन मजेदार बात यह है कि यह ट्रेन चलती तो पटना से टाटानगर के बीच है लेकिन इसका संचालन होता है दो अलग-अलग रूट्स से होकर।

इस वजह से ट्रेन का नंबर भी अलग-अलग है। सप्ताह के कुछ दिन पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस एक रूट से होकर आवाजाही करती है लेकिन सप्ताह के बाकी दिन यह ट्रेन दूसरे रूट से होकर आती-जाती है।

patna tatanagar vande bharat express

कौन-कौन से दो रूट्स

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन दो रूट्स से होकर किया जाता है। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलती है। ट्रेन नंबर 20893/20894 और 21893/21894 सप्ताह के 6 दिन में से 4 दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो-पारसनाथ-कोडरमा-गया रूट (रूट नंबर 1) से होकर बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को आवाजाही करती है। वहीं सप्ताह में दो दिन, रविवार और सोमवार को यह ट्रेन बरकाकाना-डाल्टनगंज-गरहवा रोड-गया रूट (रूट नंबर 2) से होकर पटना से टाटानगर के बीच आती-जाती है।

रूट नंबर 1

मिली जानकारी के अनुसार गोमो-पारसनाथ-कोडरमा रूट से होकर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से टाटानगर के बीच करीब 451 किमी की दूरी 7 घंटा 15 मिनट में पूरी करती है। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव चांडिल, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा और गया में होता है। यह ट्रेन सुबग 5.30 बजे टाटानगर से खुलती है जो दोपहर 12.45 बजे पटना पहुंचती है। वहीं वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2.15 बजे पटना से खुलती है जो रात 9.30 बजे टाटानगर पहुंचती है।

रूट नंबर 2

वहीं बरकाकाना-डाल्टनगंज रूट से होकर आवाजाही करने वाली टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 642 किमी की दूरी को 10 घंटे 25 मिनट में तय करती है। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव चांडिल, मुरी, बरकाकाना, डाल्टनगंज, गरहवा रोड, सोन नगर और गया में होता है। यह ट्रेन सुबह 5.30 बजे टाटानगर से खुलती है जो रविवार की दोपहर 3.55 बजे पटना पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन पटना से अगले दिन सोमवार की दोपहर 1.20 बजे खुलती है जो रात को 11.55 बजे टाटानगर पहुंचती है।

बताया जाता है कि दो अलग-अलग रूट्स पर इस ट्रेन को चलाने से दोनों रूट्स में पड़ने वाले शहरों के लोगों को पटना और टाटानगर तक आवाजाही करने में काफी सुविधा हो रही है। इससे यात्रियों में भी काफी खुशी देखी जा रही है।

More News

    Read more about: patna vande bharat train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+