Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अमरनाथ यात्रा पर खाने की सिर्फ चुनिंदा चीजों को ही ले जा सकते हैं तीर्थ यात्री, कर लें नोट

अमरनाथ यात्रा पर खाने की सिर्फ चुनिंदा चीजों को ही ले जा सकते हैं तीर्थ यात्री, कर लें नोट

1 जुलाई से पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा शुरू होने वाली है। किसी भी तीर्थ यात्री को बिना रजिस्ट्रेशन इस यात्रा पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू हो चुका है। यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों के साथ-साथ अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।

श्राइन बोर्ड ने अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किये हैं। इसमें खाने के उन सामानों की लिस्ट भी शामिल है जिन्हें यात्री इस पवित्र यात्रा के दौरान अपने पास रख सकते हैं। हालांकि यह निर्देशिका उन सभी लोगों पर भी लागू होती है जो अमरनाथ यात्रा के रास्ते में तीर्थ यात्रियों के लिए लंगर की व्यवस्था करने वाले हैं।

क्यों जारी किया गया दिशा-निर्देश

amarnath baba

आमतौर पर किसी भी तीर्थ यात्रा पर खाने से संबंधित कोई भी निर्देशिका श्राइन बोर्ड की तरफ से जारी नहीं की जाती है। अमरनाथ यात्रा पर भी इससे पहले भोजन से संबंध कोई निर्देश नहीं दिया जाता था लेकिन इस वर्ष यह दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

इसकी मुख्य वजह यह है कि पिछले साल अमरनाथ यात्रा के दौरान ही अच्छा व स्वास्थ्यकर भोजन नहीं करने की वजह से काफी तीर्थ यात्री रास्ते में ही बिमार पड़ गये थे। डॉक्टरों का भी मानना है कि दुर्गम यात्राओं पर तेलयुक्त भोजन नहीं करना ही अच्छा होता है। इससे खाना पचने में कोई समस्या नहीं होती है।

amarnath ki gufa

अमरनाथ यात्रा से पहले यह जान लें कि यात्रा के दौरान आप खाने के किन सामानों को अपने पास रख सकते हैं और किन सामानों को अपने साथ इस पवित्र यात्रा पर ले जाना वर्जित है।

खाने के वर्जित सामानों की लिस्ट

  • मांसाहारी खाना, शराब, गुटखा, तम्बाकु, पान मसाला, सिगरेट और कोई भी नशीला पदार्थ
  • भारी पुलाव या फ्राइड राइस
  • पुरी, भटूरा, पिज्जा, बर्गर, भरवां पराठा, डोसा या तली हुई रोटी, ब्रेड और बटर, क्रीम से बना खाना, कोई भी चटनी, तला हुआ पापड़, नूडल्स, किसी भी तरह का फास्ट फुड, तला हुआ खाना
  • कोई भी कोल्ड ड्रिंक और काढ़ा
  • हलवा, जलेबी, गुलाब जामुन, लड्डु, खोया बर्फी, रसगुल्ला और किसी भी तरह की मिठाई, चिप्स और ज्यादा नमक वाले नमकिन, कुरकुरे, मट्ठी, नमकीन मिक्सचर, पकौड़ा, समोसा, तले हुए ड्राई फ्रुट और कोई भी डीप फ्राई खाने का सामान
amarnath yatra

खाने के वो सामान जो आप यात्रा पर ले जा सकते हैं

  • सादी दाल, धान्य भोजन, हरी सब्जियां, आलू, साग, सोयाबिन, बेसन करी, हरा सलाद, फल और अंकुरित अनाज
  • सादा चावल, जीरा राइस, खिचड़ी, सोया राइस
  • रोटी/फुल्का, दाल रोटी, मिस्सी रोटी, मक्के की रोटी (बिना तला और तेल-मक्खन वाला), तंदुरी रोटी, ब्रेड, कुल्चा, रस्क, चॉकलेट, बिस्कुट, चना और गुड़, सांभर, इडली, उथ्पम, पोहा, वेज सैंडविच (बिना क्रीम/मक्खन/चीज), ब्रेड जैम, कश्मीरी नान, वेज मोमो (डम्प्लिंग)
  • हर्बल चाय, कॉफी, लो फैट दही, शरबत, पानी, नीम्बू का शरबत, लो फैट दुध, फलों का जूस, वेज सूप, मिनरल वाटर, ग्लुकोज
  • चावल या साबुदाना खील, दलिया, ओट्स, अंजीर, किशमिश, एप्रीकोट्स, कोई भी और ड्राई फ्रुट (कच्चा या भी रोस्ट किया हुआ), लो फैट दुध में पकी सेवाईयां, शहद, पापड़ रोस्ट, सुखी मिठाई, खाकड़ा, तील के लड्डु, धोकला, चिक्की, रेवड़ी, मखाने, मुरमुरे, सुखा पेठा, आंवला मुरब्बा, फलों का मुरब्बा, हरा नारियल।

अगर आपने अभी तक अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन से संबंधित नेटिवप्लैनेट का यह आर्टिकल जरूर पढ़े।

FAQs
अमरनाथ यात्रा में कितनी किमी की चढ़ाई होती है?

अमरनाथ यात्रा का बेसकैंप चंदनवाड़ी (पहलगाम) होता है। चंदनवाड़ी से अमरनाथ करीब 34 किमी की चढ़ाई कर होता है।

अमरनाथ गुफा में कितनी सीढ़ियां हैं?

अमरनाथ यात्रा पूरी ही पहाड़ की चढ़ाई का होता है। गुफा के पास करीब 390 सीढ़ियां होते हैं, जिनकी चढ़ाई कर भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं।

अमरनाथ यात्रा पर जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा होता है?

जुलाई के अंत से लेकर अगस्त के शुरु तक का समय अमरनाथ गुफा की पवित्र यात्रा पर जाने के लिए सबसे अच्छा होता है। इस समय ट्रेकिंग मार्ग साफ भी मिलता है।

अमरनाथ यात्रा कब से कब तक चलेगी?

अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरू हो रही है जो 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगी। इस साल अमरनाथ गुफा की पवित्र यात्रा 62 दिनों तक चलेगी। अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

NativePlanet Travel

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+