Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भुवनेश्वर से बनाएं इन खूबसूरत जगहों की सैर का प्लान

भुवनेश्वर से बनाएं इन खूबसूरत जगहों की सैर का प्लान

भुवनेश्वर के आसपास घूमने लायक स्थान। Places to travel around Bhubaneswar

भारत के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रखने वाले स्थानों में ओडिशा के राजधानी शहर भुवनेश्वर का भी नाम शामिल है। भुवनेश्वर शहर की गिनती भारत के चुनिंदा खूबसूरत शहरों में होती है, इसी भूमि पर कलिंग का ऐतिहासिक युद्ध लड़ा गया था, जिसके बाद सम्राट अशोक ने अस्त्र-शस्त्र त्याग कर बौद्ध धर्म अपना लिया था। पौराणिक दृष्टि से यह शहर बहुत ज्यादा मायने रखता है, इसलिए इसे पूर्व का काशी भी कहा गया है।

यहां काफी संख्या में धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जहां के दर्शन के लिए रोजाना देश-विदेश से श्रद्धालु और सैलानी यहां तक का सफर तय करते हैं। इस खास लेख में जानिए भुवनेश्वर से आप और कौन से नजदीकी खास जगहों की सैर का आनंद ले सकते हैं।

कोणार्क सूर्य मंदिर

कोणार्क सूर्य मंदिर

PC- SamhitaB

ओडिशाके मुख्य आकर्षणों में कोणार्क सूर्य मंदिर की भी गिनती होती है। यह यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल है जिसका इतिहास 13वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। भगवान सूर्य को समर्पित यह भव्य मंदिर अपनी आकर्षक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। मंदिर परिसर में बनी मूर्तियां देखने लायक है।

माना जाता है की मंदिर के निर्माणकर्ता(राजा लांगूल नृसिंहदेव ) की अकाल मृत्यु के कारण इस मंदिर का निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ देना पड़ा था। साथ ही वास्तु दोषों के के कारण इस मंदिर में पूजा नहीं की जाती। अब यह मंदिर सिर्फ पर्यटन के ही काम आता है।

चिल्का झील

चिल्का झील

PC- Anuragphotography

चिल्का झील भारत की पहली और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है, जिसकी खूबसूरती देखने के लिए रोजान हजारों पर्यटक यहां तक का सफर तय करते हैं। चिल्की मात्र झील नहीं बल्कि लाखों ग्रामीण लोगों के रोजगार का साधन है। चिल्का यहां के मछुवारा समुदाय के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं।

इसके अलावा झील का पूरा इलाका देशी और प्रवासी पक्षियों को एक सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है। यहां लगभग पक्षियों की 160 प्रजातियों पाई जाती हैं। यह खूबसूरत झील पर्यटन के लिहाज से काफी ज्यादा मायने रखती है।

पुरी

पुरी

PC- Scalebelow

ओडिशा स्थित पुरी हिंदुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान माना जाता है। जिसका मुख्य आकर्षण जगन्नाथ मंदिर है, यहां साल में एक बार भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा भी यहां धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। पुरी विश्व भर के श्रद्धालुओं और सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

यहां के समुद्री तट और सी-फूड्स पर्यटकों के मध्य काफी लोकप्रिय हैं। पुरी के तटों से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा काफी मनमोहक लगता है, इस दौरान आप पर्यटकों की ज्यादा भीड़ देख सकते हैं। ओडिशा भ्रमण के दौरान आप पुरी की यात्रा जरूर करें।

तप्तापानी

तप्तापानी

PC- Ilya Mauter

ओडिशा के पूर्वी घाट पर स्थित तप्तापानी एक गर्म पानी का झरना है, जो अपने अंदर कई औषधीय गुण समाए बैठा है। चर्म रोगी और अन्य त्वचा संबंधी उपचार के लिए यह गर्म कुंड का पानी किसी दैवीय जल से कम नहीं।

इस गर्म जल श्रोत को देखने के लिए पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। तप्तापानी के अलावा आप यहां के नजदीकी डियर पार्क की सैर का आनंद ले सकते हैं।

तप्तापानी प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बसा एक आकर्षक दर्शनीय स्थल है, जहां के आसपास के नजारे(जंगल, घाटी) देखने लायक है। साथ ही यह स्थान ओडिशा के समुदायों का घर भी है।

चंद्रभागा तट

चंद्रभागा तट

PC- 29paayal

अगर आप शानदार समुद्री तटों को देखना चाहते हैं तो ओडिशा के चंद्रभागा की सैर का प्लान बना सकते हैं। सच मानिए यहां समुद्री नजारा बेहद खूबसूरत होता है। साथ ही यह एक शांत गंतव्य है जो सैलानियों को अपनी ओर ज्यादा आकर्षित करता है। फोटोग्राफी के शौकीन यहां आ सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+