Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून में किफायती यात्रा के लिए आएं महाराष्ट्र के बोर्डी

मानसून में किफायती यात्रा के लिए आएं महाराष्ट्र के बोर्डी

बोर्डी के खास पर्नयटन स्थल । places to visit in bordi maharashtra during monsoon

अगर आप इस मानसून किसी किफायती यात्रा का प्लान करना चाहते हैं, तो महाराष्ट्र का बोर्डी एक आदर्श विकल्प है। राज्य के पालघर जिले में स्थित बोर्डी एक खूबसूरत और बेहद शांत पर्यटन स्थल है, जहां आप मानसून के दौरान समुद्री तटों और जलाशयों की सैर कर अपने आनंद को दुगना कर सकते हैं।

समुद्री आबोहवा को पसंद करने वालों के लिए यह स्थल बेहद खास माना जाता है। यह महाराष्ट्र के भीड़भाड़ स्थलों से दूर एक खास स्थल है, जहां आप एक शानदार ट्रिप का मजा अपने परिवार या दोस्तों के साथ ले सकते हैं। समुद्री तटों के अलावा आप यहां खूबसूरत गार्डन और रामांच से भरी गुफा का भ्रमण भी कर सकते हैं।

सबसे अच्छी बात यहां आपको खाने और ठहरने के लिए किफायती लॉज और होटल मिल जाएंगे। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से महाराष्ट्र का बोर्डी आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

देपचारी बांध और जलाशय

देपचारी बांध और जलाशय

बोर्डी भ्रमण की शुरूआत आप यहां के देपचारी बांध और जलाशय से कर सकते हैं, यह बांध यहां के सबसे शानदार पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। देपचारी बांध अपने मनमोहक वातावरण और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। वीकेंड पर अकसर यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। जलाशय के पास मौजूद हरी-भरी वनस्पतियां इस स्थल को खास बनाने का काम करती हैं।

आप इस मानसून इस स्थल की सैर का प्लान बना सकते हैं। शहरी भागदौड़ से दूर यह एक बेहद शांत स्थल है। जुलाई के अंत से लेकर फरवरी के बीच सा समय यहां आदर्श माना जाता है।

बोर्डी बीच

बोर्डी बीच

बोर्डी नगर अपने समुद्री तट के बल पर काफी हद तक पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करता है। बीच लवर्स के लिए बोर्डी एक खास स्थल हैस जहां आप एक शानदार अवकाश का आनंद ले सकते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती से भरा यह स्थल अपने रिफ्रेशिंग एहसास के लिए जाना जाता है। तट के सामने फैली वनस्पतियां इसे खास बनाने का काम करती हैं। यह बीच बोर्डी नगर से मात्र 17किमी की दूरी पर स्थित है, जहां का प्लान आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बना सकते हैं।

दूर-दूर से पर्यटक यहां आराम का अनुभव करने के लिए आते हैं। समुद्री लहरों के साथ सुनहरी रेत को देखना अपने आप में ही काफी ज्यादा रोमांचक है। मानसून का समय यहां आने का आदर्श समय माना जाता है, इस दौरान इस स्थल की खूबसूरती दुगनी हो जोती है।

असावली बांध

असावली बांध

देपचारी बांध के अलावा आप यहां के असावली बांध की सैर का प्लान बना सकते हैं। असावली बांध नगर के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह बांध स्थल मुख्य नगर बोर्डी से मात्र 8 किमी की दूरी पर स्थित है। मानसून के दौरान भ्रमण के लिए यह एक शानदार स्थल है, जहां आप इस मौसम का जी भरकर आनंद ले सकते हैं। बता दें कि यह बांध स्थल ऐतिहासिक महत्व भी रखता है।

जानकारी के अनुसार यह बांध और मिस्र का पिरामिड समकालीन हैं। बारिश के दौरान इस स्थल की खूबसूरती दुगनी हो जाती है। आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

कल्पतरु बोटेनिकल गार्डन

कल्पतरु बोटेनिकल गार्डन

मुख्य शहर से 10 किमी की दूरी पर आप यहां के एक अन्य सबसे खास पर्यटन स्थल कल्पतरु बोटेनिकल गार्डन की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह गार्डन यहां के उमेरगांव में स्थित है। यह पार्क अपने हरी-भरी वनस्पतियों के लिए जाना जाता है, जो इस बोटेनिकल गार्डन की सबसे बड़ी खासियत है, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक और प्रकृति प्रेमी यहां आते हैं।

ये वनस्पतियां इस स्थल को खूबसूरत बनाने और ताजी हवा बिखरने का काम करती हैं। एक शानदार अनुभव के लिए यहां की यात्रा की जा सकती है। मानसून का मौसम यहां आने का समसे आदर्श समय माना जाता है।

बहरोत गुफा

बहरोत गुफा

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां की एक ऐतिहासिक बहरोत गुफा की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। यह गुफा बोर्डी नगर से मात्र 8 किमी की दूरी पर स्थित है। पर्यटन के लिहाज से यह एक रोमांचकारी जगह है, यहां का भ्रमण आपकी यात्रा को साहसिक बनाने का काम करेगा। माना जाता है कि यहां प्रति वर्ष किसी खास महोत्व का आयोजन किया जाता है। अगर आप बोर्डी आएं तो यहां का भ्रमण जरूर करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+