Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बिहार के ऐतिहासिक शहर बक्सर के सबसे खूबसूरत स्थान

बिहार के ऐतिहासिक शहर बक्सर के सबसे खूबसूरत स्थान

बिहार के ऐतिहासिक शहर बक्सर स्थित ऐतिहासिक स्थान । Famous Places to visit in historic city of Buxar, Bihar.

बक्सर पूर्वी उत्तर प्रदेश सीमा के किनारे भारत के पूर्वी राज्य बिहार का एक ऐतिहासिक शहर है जो प्रसिद्ध बक्सर की लड़ाई और चौसा की लड़ाई के लिए जाना जाता है। बिहार के राजधानी शहर पटना से 124 किमी दूर बक्सर ऐतिहासिक पर्यटन के लिए एक खास गंतव्य है।

बक्सर की लड़ाई ईस्ट इंडिया कंपनी के मुनरो और मुगल-नवाबों के बीच लड़ी गई थी। अंग्रेजों को खदड़ने के लिए बंगाल (मीर कासिम), अवध (शुजाउद्दौला) के नवाब और मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय ने संयुक्त अभियान चलाया था। लेकिन इस लड़ाई में ब्रिटिश सैना का पलड़ा भारी रहा और नवाबों को हार का मुंह देखना पड़ा।

लड़ाई के बाद कई बड़े इलाकों पर अंग्रेजी वर्चस्व स्थापित हो गया था। आज भी यह स्थान उसी लड़ाई की याद दिलाता है। इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से बक्सर आपके लिए कितना खास है, जानिए यहां के चुंनिंदा सबसे खास स्थानों के बारे में।

बक्सर का किला

बक्सर का किला

बक्सर में ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर पग-पग पर मौजूद हैं। इन ऐतिहासिक धरोहरों मे से एक है बक्सर का किला जिसका निर्माण बिहार के राजा भोजदेव ने करवाया था। हालांकि इस किले के बारे में ज्यादा जानने को नहीं मिलता, लेकिन अगर आप इतिहास के पन्ने खंगाले तो इसका जिक्र अवश्य मिलेगा।

यह एक विशाल किला है जिसके विषय में शायद ज्यादा लोगों को नहीं पता। समय के साथ-साथ यह खंडहरनुमा किला टूट-टूट कर बिखरने पर है लेकिन इसका महत्व आज भी बरकरार है। वर्तमान में किले के मैदान पर जन सभाओं और जिला स्तर पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

किले के बहुत से भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लेकिन किले के बहुत से भाग आज भी देखने लायक हैं। बिहार के इतिहास को समझने के लिए आप यहां की सैर का प्लान बना सकते हैं।(प्रतीकात्मक चित्र का प्रयोग)

 नौलखा मंदिर बक्सर

नौलखा मंदिर बक्सर

PC- Hariniwas

बिहार के ऐतिहासिक शहर बक्सर में ऐतिहासिक धरोहरों के अलावा खूबसूरत धार्मिक स्थान भी मौजूद हैं। जिले का नौलखा मंदिर अपने नाम की तरह काफी खूबसूरत और आकर्षक है। यह एक हिन्दू मंदिर है जिसके दर्शन करने के लिए न सिर्फ श्रद्धालु आते हैं बल्कि पर्यटकों का भी आना जाना यहां लगा रहता है।

सीता-राम उपाध्याय म्यूजियम

सीता-राम उपाध्याय म्यूजियम

बिहार के इतिहास और बक्सर की लड़ाई को समझने के लिए आप बक्सत स्थित सीता-राम उपाध्याय म्यूजियम की सैर का प्लान बना सकते है। सीता-राम उपाध्याय म्यूजियम काफी पुराना संग्रहालय है जिसका निर्माण 1979 में किया गया था। इस संग्रहालय में ऐतिहासिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखा गया है, जिनमें पुरातात्विक अवशेष, सिक्के व पांडुलिपियां शामिल हैं। इसके अलावा यहां मौर्य काल के टेराकोटा(मिट्टी की मूर्तियां) भी देखे जा सकते हैं।

बक्सर के भ्रमण के दौरान यहां के इतिहास को समझने के लिए यह म्यूजियम काफी महत्वपूर्ण है। सोमवार का दिन और कुछ विशेष अवसरो को छोड़कर आप बाकी किसी भी दिन यहां आ सकते हैं। आगे जानिए जिले के अन्य पर्यटन गंतव्यों के बारे में।

कटौली का मैदान

कटौली का मैदान

कटौली का मैदान बक्सर के सबसे खास स्थानों में गिना जाता है।ऐतिहासिक शहरबक्सर के भ्रमण के लिए निकला सैलानी यहां जरूर आता है। जिस बक्सर की लड़ाई के लिए यह शहर जाना जाता है वो इसी मैदान पर लड़ी गई थी। बता दें कि बक्सर की लड़ाई 1764 में अंग्रेजों और बंगाल-अवध के नवाब के बीच लड़ी गई थी, जिसमें मुगल शासक शाह आलम द्वितीय ने नवाबों का साथ दिया था।

लेकिन इस लड़ाई में अंग्रेजों की जीत हुई थी। यह ऐतिहासिक मैदान बक्सर के सीमा क्षेत्र के पास पटना हाईवे पर स्थित है। यहां जीत के प्रतीक के रूप में ब्रिटिश द्वारा एक स्मारक भी बनाई गई थी। जो अंग्रेजों की जीत की याद दिलाती है। अगर आप बक्सर आएं तो इस खास स्थान की सैर करना न भूलें।

अन्य पर्यटन गंतव्य

अन्य पर्यटन गंतव्य

उपरोक्त स्थानों के अलावा बक्सर में और भी कई देखने योग्य स्थान हैं। आप यहां के चौसा होर्ड नामक स्थान का भ्रमण कर सकते हैं। चौसा गोर्ड एक विशेष आम की प्रजाति 'चौसा' के लिए जाना जाता है।

यहां गंगा की घाटी में प्राचीन कांशे के बने अवशेष पाए गए थे। जिनमें से 18 जैन ब्रान्ज़ शामिल हैं। इसके अलावा आप यहां पंचकोशी परिक्रमा के दर्शन कर सकते हैं। यह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जहां दर्शन के लिए श्रद्धालु आते हैं। आप यहां नाथ बाबा का मंदिर, बिहारजी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।

बक्सर स्थित राजा भोज का किला भी मुख्य आकर्षणों में गिना जाता है, जिसे राजा भोज ने बनवाया था। यहां स्थित सिद्धाश्रम भी मुख्य धार्मिक स्थानों में गिना जाता है। कहा जाता कि यहां ऋषि विश्वामित्र 8000 साधुओं के साथ रहे थे। यहीं भगवान राम और लक्ष्मण ने मारीच और सुभाऊ को मारा था।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Vivek Rai

बक्सर बिहार राज्य का एक प्रसिद्ध जिला है, जहां आप तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाईअड्डा पटना एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप बक्सर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं। बेहतर सड़क मार्गों से बक्सर बिहार और उत्तर प्रदेश के कई शहरों से जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+