Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मध्य प्रदेश : चंदेरी में देखने लायक सबसे खास पर्यटन स्थल

मध्य प्रदेश : चंदेरी में देखने लायक सबसे खास पर्यटन स्थल

चंदेरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in chanderi madhya pradesh

भारत के ह्रदय राज्य मध्य प्रदेश में स्थित चंदेरी एक प्राचीन शहर है, जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह छोटा मगर खूबसूरत नगर राज्य के अशोकनगर जिले के अंतर्गत आता है। झीलों, पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा यह स्थल पर्यटन के लिहाज से बहुत ही खास है। बता दें कि चंदेरी पूरे भारतवर्ष में अपनी चंदेरी साड़ियों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है, ये साड़ियां राज्यों के अलावा अन्य देशों में भी निर्यात की जाती है।

चंदेरी में देखने लायक बहुत सी प्राचीन संरचनाएं मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी मध्य प्रदेश यात्रा का हिस्सा बना सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं, चंदेरी किस प्रकार आपको आनंदित कर सकता है।

चंदेरी का किला

चंदेरी का किला

PC-LRBurdak

शहर से लगभग 71 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंदेरी किला यहां के सबसे मुख्य आकर्षणों में गिना जाता है, जिसका निर्माण मुगल काल के दौरान किया गया था। इस किले की मूल संरचना को राजा किर्ती पाल द्वारा 11 शताब्दी के आसपास बनाया गया था। अतीत से जुड़े पन्ने बताते हैं कि यह किला कई बड़े आक्रमण झेल चुका है, इसलिए इसका कई बार पुननिर्माण करवाया जा चुका है।

खंडहर रूप में मौजूद यह किला अपने समय की भव्य सरंचनाओं में गिना जाता है। इस किले के अंदर आप खिलजी मस्जिद, हवा पौर, नौखंडा महल और हजरत अब्दुल रहमान का मकबरा देख सकते हैं। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते हैं।

बादल महल

बादल महल

PC- Sgupta2k2

चंदेरी फोर्ट के बाद आप यहां की ऐतिहासिक संरचना में बादल महल देख सकते हैं। बादल महल चंदेरी के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक है। आपको बता दें कि यह प्राचीन संरचना बिना किसी महल व किले के एक विशाल द्वार के रूप में यहां मौजूद है। अतीत से जुड़े पन्नों के मुताबिक इस महल का निर्माण 15वीं शताब्दी में किया गया था, यह विशाल प्रवेश द्वार चंदेरी की बड़ी जीत की खुशी में बनवाया गया था।

यह गेट अपनी दो मीनारों के साथ यहां खड़ा है, जो देखने में बहुत ही आकर्षक नजर आता है। प्रवेश द्वार पर की गई शानदार नक्काशी पर्यटको का ध्यान खींचती है।

जामा मस्जिद

जामा मस्जिद

PC- Maisey, Frederick Charles

चेंदेरी की ऐतिहासिक संरचनाओं की श्रृंखला में आप यहां स्थित प्राचीन जामा मस्जिद को देख सकते हैं, जिसका निर्माण 13वीं शताब्दी के दौरान गयासुद्दीन बलबन द्वारा करवाया गया था। जामा मस्जिद यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।

यह एक विशाल और अद्भुत मस्जिद है, जो अपने आकार से पर्यटकों को आश्चर्यचकित करने का काम करती है। मस्जिद के ऊपर तीन बड़े गुंबद बने हुए हैं, जो इस प्राचीन संरचना को खास बनाने का काम करते हैं।

कोशक महल

कोशक महल

PC- Prasoon Kaushik

चंदेरी स्थित कोशक महल यहां की प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण संरचना के रूप में जाना जाता है। इस महल का निर्माण मालवा के सुल्तान द्वारा जीत की खुशी में बनवाया गया था। इस महल को पहले सात मंजिला बनाने की योजना की गई थी, लेकिन यह सिर्फ तीन मंजिला तक ही बन पाया। महमूद शाह खिलजी ने सुल्तान महमूद शारकी को युद्ध में हराया था, इसलिए महमूद शाह खिलजी ने जीत की खुशी में इस संरचना का निर्माण करवाया। महल की वास्तुकला और दीवारों पर की गई नक्काशी देखने लायक है। आप महल की खिड़कियां पर बनी नक्काशी देख सकते है।

शहजादी का रोजा

शहजादी का रोजा

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां शहजादी का रोजा नामक संरचना को देख सकते हैं। शहजादी का रोजा मेहरूनिसा की कब्रगाह है। माना जाता है कि मेहरूनिसा और उनके प्रेमी ने यहीं आखरी सांस ली थी। मृत्यु के बाद दोनों को एक ही स्थान पर दफनाया गया था। मेहरूनिसा एक गवर्नर की बेट थी, जिसका प्रेमी सेना प्रमुख था। इस कब्रगाह के पास किला और एक तालाब भी बना हुआ है। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+