Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इतिहास की अद्भुत झलक दिखाता है हिमाचल का हमीरपुर, जानिए खास बातें

इतिहास की अद्भुत झलक दिखाता है हिमाचल का हमीरपुर, जानिए खास बातें

हमीरपुर में घूमने लायक प्रसिद्ध स्थल। Places to visit in Hamirpur Himachal Pradesh.

हिमाचल प्रदेश स्थित हमीरपुर एक खूबसूरत ऐतिहासिक स्थल है जिसका नाम काटोच राजा हमीर चंद के नाम पर रखा गया था। अपने अतीत की पृष्ठभूमि के साथ यह शहर सर्दियों के साथ-साथ गर्मियों में भी सैलानियों को आकर्षित करने का काम करता है। यहां के सुखद वातावरण के बीच देश-विदेश के सैलानी आराम फरमाना ज्यादा पसंद करते हैं।

राज्य के बाकी पहाड़ी गंतव्यों की तुलना में यहां सड़कों का जाल काफी प्रभावी है, इसलिए यहां पर्यटक आसानी से पहुंच पाते हैं। हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के सबसे सुलभ क्षेत्रों में गिना जाता है। इस खास लेख में जानिए अपने ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों के साथ यह पहाड़ी गंतव्य आपके लिए कितना खास है। जानिए यहां के सबसे शानदार पर्यटन स्थलों के बारे में।

सुजानपुर टीहरा

सुजानपुर टीहरा

PC-Ashishverma.pu

हमीरपुर भ्रमण की शुरूआत आप सुजानपुर टीहरा की सैर से कर सकते हैं। कभी काटोच वंश की राजधानी रहा यह स्थल अपने प्राचीन किले, मंदिर और हिन्दू उत्सवों के लिए जाना जाता रहा है। भारतीय इतिहास के कुछ पहलुओं पर नजर डालने के लिए आप यहां की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। पर्यटन के लिहाज से सुजानपुर टीहरा काफी उन्नत माना जाता है। अतीत से जुड़ी चीजों के देखने के साथ आप यहां प्राकृतिक नजारों का आनंद और साहसिक एडवेंचर का अनुभव ले सकते हैं।

यहां आप पैराग्लिडिंग, रिवर राफ्टिंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा आप यहां विभिन्न धार्मिक स्थानों नरबदेश्वर, गौरी शंकर और मुरली मनोहर मंदिर के दर्शन का भी प्लान बना सकते हैं।

नादौन

नादौन

PC-Davindermehta

हिमाचल के इतिहास को और गहराई से जानने के लिए आप नादौन स्थल की सैर का प्लान बना सकते है। यह वो ऐतिहासिक स्थान था जिसे काटोच शासको ने मुगल सम्राट जहांगीर से अपना किला खो देने के बाद दोबार बसाया था। यह एक प्राचीन नगर है जो ब्यास नदी के तट पर बसा है। अपनी ऐतिहासिक और प्राकृतिक पृष्ठभूमि के साथ नादौन सैलानियों को हर तरह की सुविधा देने की कोशिश करता है।

यहां आप एक यादगार अवकाश बिताने के लिए आ सकते हैं। अतीत से जुड़े साक्ष्यों को देखने के अलावा आप यहां विभिन्न मनोरंजन गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। आप यहां राफ्टिंग, फिशिंस, कैंपेनिंग और ट्रेकिंग जैसे रोमांचक एडवेचंर का आनंद ले सकते हैं। कोटोच का पुराना किला और शिव मंदिर यहां के मुख्य आकर्षण हैं।

डोट्सिद्ध टेम्पल

डोट्सिद्ध टेम्पल

PC- 9 nishant kumar

ऐतिहासिक स्थलों के अलावा आप हमीरपुर के आसपास धार्मिक स्थलों के दर्शन का भी प्लान बना सकते हैं। हमीरपुर शहर से लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित डोट्सिद्ध टेम्पल के दर्शन करने के लिए भी जा सकते हैं। डोट्सिद्ध टेम्पल को बाबा बालक नाथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

यह स्थल हिमाचल प्रदेश के चुनिंदा खास धार्मिक स्थानों में गिना जाता है जहां सालभर श्रद्धालुओं और सैलानियों का आना जाना लगा रहता है। आत्मिक-मानसिक शांति के लिए आप यहां की सैर का प्लान बना सकते हैं।

कमलाह फोर्ट

कमलाह फोर्ट

हमीरपुर के आसपास ऐतिहासिक स्थलों में आप कमलाह फोर्ट की सैर का प्लान बना सकते हैं। इस किले को कमलागढ़ के नाम से भी जाना जाता है। 17 वीं शताब्दी का यह किला है हिमाचल प्रदेश के कमलाह गांव के निकट स्थित है। इस किले के निर्माण 1625 में मंडी के राजा सूरज सेन द्वारा किया गया था। यह एक महत्पूर्ण किला था जिसपर मंडी साम्राज्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी।

उस समय इस किले को मंडी के सभी किलों में सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा मिली हुई थी। माना जाता है कि 1830 में महाराजा रणजीत सिंह ने इस किले पर हमला किया था। 1940 में इस नष्ट कर दिया गया था और जिसका पुननिर्माण मडी राजाओं ने किया।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

हमीरपुर हिमाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय स्थान है जहां आप तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं, यहां का नजदीकी हवाईअड्डा शिमला एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप किरतपुर साहिब रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं।

अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं। बेहतर सड़क मार्गों से हमीरपुर राज्य के बड़े पर्यटन स्थलों से जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+