Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हम्पी का आध्यात्मिक खजाना बनाएगा आपकी दक्षिण यात्रा को सुखद

हम्पी का आध्यात्मिक खजाना बनाएगा आपकी दक्षिण यात्रा को सुखद

हम्पी के प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर। places to visit in hampi, karnataka।

यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित कर्नाटक स्थित हम्पी दक्षिण भारत के चुनिंदा सबसे खास ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। विश्व ख्याति प्राप्त हम्पी एक सम्मानित जगह है जहां जिज्ञासुओं के लिए काफी कुछ मौजूद है। सामान्य तौर पर हम्पी अतीत की सभ्यताओं जुड़ा एक प्राचीन खंडहर स्थल है। माना जाता है कि यहां के मंदिर, उनकी वास्तुकला दक्षिण की विजयनगर शैली से प्रभावित है।

यहां मंदिरों पर बनाई गईं आकृतियां बहुत हद तक विजयनगर शैली से मेल खाती हैं। अगर आप अपनी छुट्टियों को कुछ अलग मोड़ देना चाहते हैं तो यह ऐतिहासिक स्थल आपके लिए खास रहेगा। हमारे साथ जानिए आध्यात्मिक पर्यटन से लिहाज से यह ऐतिहासिक स्थल आपके लिए कितना खास है।

ससीवेकालू गणेश

ससीवेकालू गणेश

PC- Ssenthilkumaran

हम्पी अद्भुत वास्तुकला से युक्त अपने मंदिरों के लिए जाना जाता है, आप अपनी यात्रा की शुरूआत बुद्धि और ज्ञान के देवता ससीवेकालू गणेश के भव्य मंदिर से कर सकते हैं। मंदिर की संरचना और वास्तुकला यहां आने वाले सैलानियों को बहुत हद तक प्रभावित करती हैं।

मंदिर के मुख्य मंडप में ससीवेकालू गणेश की भव्य मूर्ति स्थापित है। यह स्थल काफी प्राचीन है और ऐतिहासिक यात्रा के लिए के आदर्श स्थान है। मंदिर का आसपास का दृश्य प्राकृतिक खजानों से भरा है। फोटोग्राफी के शौकीन यहां शानदार अनुभव ले सकते हैं।

हेमकुटा हिल टेम्पल

हेमकुटा हिल टेम्पल

PC- Dineshkannambadi

हेमकुटा हिल टेम्पल हम्पी के सबसे अद्भुत स्थलों में गिना जाता है। सैलानी यहां का नजारों को देख आश्चर्यचकित हो जाते हैं। हम्पी का यह ऐतिहासिक स्थल एक खुला पहाड़ी क्षेत्र है जो अपनी धार्मिक खजानों के साथ प्राचीन वास्तुकला और प्राकृतिक आकर्षणों के लिए जाना जाता है। इस स्थल के मंदिर समूह हम्पी को एक खास पहचान दिलाने का मदद करते हैं। हेमकुटा हिल टेम्पल ऐतिहासिक यात्रा के साथ-साथ तीर्थयात्रा के लिए भी जाना जाता है।

पहाड़ी से आप कुदरत की अनमोल खूबसूरती का जी भरकर आनंद ले सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए यह स्थान काफी ज्यादा आदर्श माना जाता है। आप यहां अपने दोस्तों यहां परिवार के साथ एक यादगार यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

विरुपाक्ष मंदिर

विरुपाक्ष मंदिर

PC- Apadegal

भारत में कई पर्यटन स्थल अपने धार्मिक स्थलों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं, कुछ ऐसा ही स्थल है विरुपाक्ष मंदिर जो हम्पी का नगीना माना जाता है। यह प्राचीन मंदिर 7 वीं शताब्दी के बाद का बताया जाता है। अपनी ऐतिहासिक महत्व और उत्कृष्ट वास्तुकला के साथ यह विरुपाक्ष पूरे दक्षिण भारत में अपनी खास पहचान रखता है।

प्रतिवर्ष यहां भारी तादाद में पर्यटन देश-विदेश से आते हैं। अगर आप दक्षिण भारतीय वास्तुकला, शिल्पकला को करीब से देखना चाहते हैं तो इस स्थल को अपनी यात्रा डायरी का हिस्सा जरूर बनाएं।

पम्पा सरोवर

पम्पा सरोवर

PC-Indiancorrector

ऐतिहासिक मंदिरों की सैर के साथ-साथ आप यहां पवित्र जलाशयों की सैर का भी प्लान बना सकते है। हम्पी के पास कोप्पल जिले स्थित पम्पा सरोवर हिन्दूओं का पवित्र स्थान/तीर्थस्थान माना जाता है। तुंगभद्रा नदी के दक्षिण में स्थित इस सरोवर का संबंध भारतीय पौराणिक काल से बताया जाता है। हिंदू धर्मशास्त्र में भारत की पांच झीलों को सामूहकि रूप से पवित्र पंच-सरोवर कहा गया है, जिनमें मानसरोवर, बिंदू सरोवर, नारायण सरोवर, पम्पा सरोवर और पुष्कर सरोवर शामिल हैं।

इन सरोवरों की यात्रा करने से न सिर्फ आत्मिक-मानसिक शांति का अनुभव होता है बल्कि जीवन के पाप भी कटते हैं। श्रीमद् भगवत पुराण इन सरोवरो का उल्लेख मिलता है।

हिंदू ग्रंथों के अनुसार पम्पा सरोवर वह स्थान है अपनी शिव भक्ति दिखाने के लिए पंपा (देवी पार्वती का रूप)ने शिव जी की तपस्या की थी। हिंदू महाकाव्य रामायण के अनुसार यह वो स्थान है जहां राम भक्तिन शबरी ने अपने अराध्य राम का इंतजार किया था।

मथंग मंदिर

मथंग मंदिर

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप मथंगा मंदिर के दर्शन का प्लान बना सकते हैं। यह स्थान मंथल हिल और मथंग के मिश्रित रूप के लिए जाना जाता है। यानी यहां श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रकृति प्रेमी, एडवेचंर के शौकीन भी आ सकते हैं। यह एक खूबसूरत पहाड़ी जगह है जहां आप एक शानदार समय अकेले या अपने दोस्तों के साथ बीता सकते हैं। मथंग अपने प्राचीन हिन्दू मंदिर की वजह से भी काफी जाना जाता है।

पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको पहाड़ी चढ़ाई करनी होती है, तो एक रोमांचक एडवेंचर अनुभव के लिए काफी है। एक यादगार सफर के लिए आप यहां इस स्थल को अपनी यात्रा डायरी का हिस्स बना सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+