भारत कई अलग अलग धर्मों को मानने वाला देश है और यहां लोग अपने पावन त्योहारों को रीति-रिवाज के अनुसार हर्ष उल्लास और उत्साह के साथ मनाते हैं। चाहे वो दिवाली हो या ईद, बैसाखी हो या क्रिसमस सब त्योहार हर्षोल्लास से मनाए जाते हैं। आज हम बात करेंगे ईद-अल-अधा की क्योंकि ये त्योहार इसी रविवार को मनाया जाएगा।
बता दें इस्लाम में दो प्रमुख ईद हैं। पहला है ईद-उल-फितर, जो रमजान के पवित्र महीने के पूरा होने का प्रतीक है और दूसरा है ईद-उल-अधा, जो कुर्बानी के समय सालाना हज यात्रा के पूरा होने के बाद मनाया जाता है। वैसे ईद-उल-अधा का हज यात्रा से कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन यह हज के पूरा होने के एक दिन बाद मनाया जाता है इसलिए यह महत्वपूर्ण है।
इस साल बकरीद 10 जुलाई को मनाई जाएगी। यहां हम आपको बताएंगे की भारत में कौन सी जगह ईद मनाने के लिए प्रसिद्ध है।
1.ताजमहल

ताजमहल के परिसर में हर साल दोनो ही ईद की शाम बड़ी संख्या में मुसलमान आमंत्रित होते है। आगरा भी इसी भव्य ताजमहल के लिए जाना जाता है। ईद की सुबह लाल बलुआ पत्थर की मस्जिद के सामने हजारों मुस्लिम इकट्ठा होते हैं और नमाज अदा करते हैं। यह दिन इस्लामी संस्कृति के बारे में जानने के लिए एकदम सही है क्योंकि लोग अच्छी तरह से तैयार होते हैं और आपस में प्यार बांटते हैं। प्रार्थना पूरी करने के बाद, लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं। ताजमहल के आस पास का पूरा एरिया एक जगमगाते मेले में बदल जाता है।
2.जामा मस्जिद

जामा मस्जिद रमजान कुर्बानी के समय वार्षिक हज यात्रा के पूरा होने के बाद लोगों के लिए नमाज अदा करने वाला पहला स्थान माना जाता है। जामा मस्जिद एक पासिद्ध विरासत में मिली जगह है जो ईद की शाम राजधानी दिल्ली का सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र बन जाता है। यह भारत में ईद मनाने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। यहां पर ईद के दिन मस्जिद में बेहद भीड़ होती हैं। अगर उन्हें मस्जिद के अंदर जगह नहीं मिलती है, तो वे सीढ़ियों और बाहर की गली में से एंजॉय करते हैं। पूरी पुरानी दिल्ली इस त्योहार की रौनक में लिप्त नजर आती है।
3.चार मीनार

चार मीनार न सिर्फ हैदराबाद बल्कि पूरे भारत का ऐतिहासिक स्थल है। यह कुर्बानी के समय वार्षिक हज यात्रा के पूरा होने के बाद आकर्षण का केंद्र बन जाता है जो ईद के दिन खूबसूरती से समाप्त होता है। देश और शहर के अलग-अलग कोनों से लोग नमाज अदा करने आते हैं और नमाज के बाद यहां मौज-मस्ती करते हैं। लगभग सभी उम्र के लोग यहां अच्छे और रंगबिरंगी कपड़े पहनकर ईद की मुबारकबाद देने के लिए बाजार पहुंच जाते हैं। ईद से एक दिन पहले चार मीनार के आस पास में लोग जमकर खरीदारी करते है। भारत में ईद मनाने के लिए चार मीनार मजेदार जगह में से एक है।
4.मक्का मस्जिद

मक्का मस्जिद हैदराबाद के पुराने शहर की सबसे बड़ी विरासत की इमारतों में से एक है। मस्जिद में एक मुख्य हॉल है जिसकी ऊंचाई 75 फीट है, इसकी चौड़ाई 220 फीट है और लंबाई की बात करे तोह 180 फीट है। यह 10,000 लोगो के बैठने का पर्याप्त जगह है ईद के अवसर पर, मस्जिद आकर्षण और नमाज का केंद्र बन जाताहै। लोग मुबारकबाद का आदान-प्रदान करने के लिए इकट्ठा होते हैं और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाते है।
5.हाजी अली

हाजी अली इस्लामी आर्कीटेक्ट का एक अद्भुत उदाहरण है और भारत में ईद के पावन त्योहार के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। यह अरब सागर के तट पर बना हुआ है। इस स्थान पर गैर मुस्लिम भी बिना किसी धार्मिक भेदभाव और आस्था से लोग आते हैं। इस पवित्र स्थान पर बहुत से भक्तों और पर्यटकों द्वारा दौरा किया जाता है। कुछ लोग अपनी धार्मिक मन्नत के लिए यहां आते हैं और कुछ इस जगह की सुंदरता से आकर्षित होते हैं। कहा जाता है कि जो भी यहां आता है वह खाली हाथ नहीं लौटता,वह कभी निराश नहीं होता। ईद के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग हाजी अली के दर्शन करने आते हैं। ईद पर हाजी अली की यात्रा के साथ साथ ईद की शाम और भी खास हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications





