Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हरियाणा में मौजूद रजिया सुल्तान के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण स्थल

हरियाणा में मौजूद रजिया सुल्तान के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण स्थल

कैथल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in kaithal haryana

हरियाणा स्थित कैथल उत्तर भारत का एक प्राचीन शहर है जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि यह स्थल भगवान हनुमान से भी जुड़ा है। कैथल पहले कपिस्थल के नाम से जाना जाता था, यानी कपि का घर। पौराणिक साक्ष्यों के अनुसार इस स्थल को पांच पांडवों में से सबसे बड़े युधिष्ठिर ने बसाया था। बाद के इतिहास पर नजर डालें तो यह स्थल पहली महिला शासक रजिया सुल्तान से भी संबध रखता है।

वर्तमान से यह स्थल खेती चावल और कपास की खेती के लिए जाना जाता है। पर्यटन के लिहाज से भी यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है। इस लेख के माध्यम से जानिए यहां के कुछ चुनिंदा शानदार स्थलों के बारे में।

भाई की बावली

भाई की बावली

PC-Anupamg

कैथल भ्रमण की शुरूआत आप यहां की प्राचीन भाई की बावली से कर सकते हैं, जो यहां के चुनिंदा पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है। इस बावली को कुछ इस प्रकार से बनाया गया है कि इंटों से बनी सीढ़ियां सीधे नीचे कुंएं की तरफ जाएं। स्थानीय लोग इस भाई की बावली के नाम से जानते हैं।

इस बावली के माध्यम से आप प्राचीन वास्तुकला को आसानी से समझ सकते हैं। इस संरचना को खिड़कियों और मेहराबों से सजाया गया है। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते हैं।

कलायत मंदिर

कलायत मंदिर

PC-Manoj Khurana

भाई की बावली के बाद आप यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कलायत मंदिर के दर्शन का प्लान बना सकते हैं। इस स्थल का नाम कपिलायतन से जुड़ा है, जिसका अर्थ है कपिल ऋषि का घर। माना जाता है कि प्रसिद्ध कपिल ऋषि ने यहां कभी लंबा समय बिताया था। यहां कभी पांच प्राचीन मंदिर हुआ करते थे, लेकिन वर्तमान में यहां बस दो ही बचे हैं।

इन मंदिरों का निर्माण इंटों से किया गया था, जिनके माध्यम से आप भारतीय वास्तुकला को देख सकते हैं। ये मंदिर भारत के इतिहास में अहम भूमिक अदा करते हैं। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते हैं।

थे पोलर

थे पोलर

PC-Ranveig

कैथल के ऐतिहासिक स्थलों की श्रृंखला में आप थे पोलर की सैर कर सकते हैं। माना जाता है कि थे पोलर एक एक प्राचीन गांव का स्थल है, जो कभी महाभारत के युद्ध के दौरान तबाह हो गया था। यह पौराणिक स्थल मुख्य शहर कैथल से 10 किमी की दूरी पर स्थित है।

इस ऐतिहासिक स्थल से कई प्राचीन वस्तुओं को प्राप्त किया जा चुका है, जो कई साल पुरानी बताई जाती है। अगर आप इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो यहां जरूर आएं।

भाई साम्राज्य के महल-किले

भाई साम्राज्य के महल-किले

PC- BOMBMAN

कैथल में आप भाई साम्राज्य के अंतर्गत बनाए गए महल और किलों को भी देख सकते हैं। इन सिख-जाट राजाओं ने यहां कई प्राचीन संरचनाओं का निर्माण करवाया था। इन महलों का निर्माण इंडो-यूरोपियन शैली में किया गया है। साम्राज्य के आखरी राजा ने यहां एक बगीचा घर का निर्माण भी करवाया था।

यह स्थल ऐतिहासिक रूप से काफी ज्यादा मायने रखता है जहां आप पुराने समय की कई भव्य संरचनाओं को देख सकते हैं। एक इतिहास प्रेमी के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्थल है।

रज़िया सुल्तान का मकबरा

रज़िया सुल्तान का मकबरा

PC-Chandni27

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप कैथल में रज़िया सुल्तान का मकबरा भी देख सकते हैं। रज़िया सुल्तान देश की पहली ताकतवर महिला शासक थी जिसने कई समय तक दिल्ली सत्लनत पर राज किया था। यह मकबरा मजबूत दिवारो से घिरा है, जहां आप आकर्षक महरावे भी देख सकते हैं। जानकारी के अनुसार इस मकबरे का निर्माण 16 शताब्दी के दौरान किया गया था।

मकबरे के अंदर एक मस्जिद भी स्थित है। रज़िया सुल्तान का मकबरा कैथल को ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण बनाता है। अगर आप इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो यहां जरूर आएं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+