Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नागालैंड : रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्यता का खजाना है किफिरे

नागालैंड : रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्यता का खजाना है किफिरे

किफिरे के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल।places to visit in kiphire nagaland

पूर्वोत्तर भारत के नागालैंड राज्य में स्थित किफिरे एक खूबसूरत पर्वतीय शहर है, जो अपने शानदार पहाड़ी नजारों के लिए जाना जाता है। सारामति पहाड़ियों के बीच स्थित किफिरे एक आरामदायक अवकाश के लिए आदर्श विकल्प है। कुदरती नजारों का आनंद उठाने के साथ-साथ यहां विभिन्न प्रकार की एडवेंचर गतिविधियों का अनुभव भी लिया जा सकता है। आप यहां रॉप्टिंग, ट्रेकिंग, कैनेओइंग आदि एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं।

सारामति पहाड़ियों के आसपास कई छोटे-बड़े गांव मौजूद हैं, जहां आप पहाड़ी ग्रामीण शैली को करीब से देख सकते हैं। ये गांव नदी-झरनों के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। इसलिए यहां सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से नागालैंड का यह पर्वतीय गंतव्य आपके लिए कितना खास है,जानिए यहां के शानदार दर्शनीय स्थलोें के बारे में।

फखिम वन्यजीव अभयारण्य

फखिम वन्यजीव अभयारण्य

किफिरे भ्रमण की शुरूआत आप यहां के खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों से कर सकते हैं। 642 हेक्टेयर में फैला फखिम वन्यजीव अभयारण्य राज्य के सबसे खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां के रोमांचक माहौल का आनंद उठाने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं। अपनी समृद्ध जैव-विविधता के लिए प्रसिद्ध यह अभयारण्य विभिन्न वनस्पतियों और जीव-जन्तुओं को सुरक्षित आश्रय देने का काम करता है।

खास भौगोलिक स्थित की वजह यह जंगल क्षेत्र ज्यादा वर्षा जल प्राप्त करते हैं। जंगली जीवों में आप यहां शेर, बाघ, चीता, गिबन, जंगली भैंस आदि को देख सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान किसी जन्नत के कम नहीं।

सारामती चोटी

सारामती चोटी

PC- Edon Saramati

वन्यजीव अभयारण्य के बाद आप सारामती चोटी की सैर का प्लान बना सकते हैं। 3826 मीटर की ऊंचाई के साथ सारामती नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी में गिनी जाती है। इसकी ऊंचाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि सर्दियों में यह चोटी बर्फ से ढक जाती है। यह पहाड़ी चारो ओर से घने जंगलों से घिरी हुई है, जहां वनस्पतियों की दुर्लभ प्रजातियों को देखा जा सकता है।

पहाड़ी आकर्षणों में आप यहां कई खूबसूरत बागों को भी देख सकते हैं। यहां आप ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं।

मिमी की गुफाएं

मिमी की गुफाएं

यहां के खास स्थलों में आप यहां मिमी केव की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह गुफा यहां के मिमी गांव में स्थित है। ये गुफाएं लगभग 300-400 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। मिमी की गुफाएं चार गुफाओं का समूह है जो यहां ज्यादा देखे जाने वाले स्थलों में शामिल हैं।

गुफाओं में चमगादड़ों की मौजूदगी इस स्थान को रोमांचकारी बनाने का काम करती है। कुछ रहस्यमय अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

सुख्याप

सुख्याप

मिमी गांव से लगभग 5 किमी की दूरी पर स्थित सुख्याप शहर के प्रसिद्ध पर्यटन गंतव्य में गिना जाता है। यह एक शानदार जगह है जिसे 'लवर्स पैराडाइस' के नाम से संबोधित भी किया जाता है। यह एक चट्टानी स्थल है जहां सीढ़ियों की मदद से ऊपर पहुंचा जा सकता है।

थोड़ा साहसिक अनुभव के लिए आप इस स्थल को अपनी यात्रा डायरी में शामिल कर सकते हैं। यहां से आसपास फैली प्राकृतिक खूबसूरती को देखना अपने आप में ही एक शानदार अनुभव है।

सोलमी गुफा

सोलमी गुफा

किफिरे के पर्यटन आकर्षणों में आप यहां की गुफाओं की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। सालोमी गांव में स्थित सोलमी की गुफा यहां के प्रसिद्ध पर्यटन गंतव्यों में गिनी जाती है। माना जाता है कि इस गुफा को इंसानों ने नहीं बनाया है बल्कि यह प्रकृति से उपहार में प्राप्त हुई हैं।

इस गुफा के माध्यम से आप प्राकृतिक वास्तुकला को भी करीब से देख सकते हैं। यहां गुफा में निर्मित जल निकासी मुख्य आकर्षणों में शामिल है। एक रोमांचक अनुभव के लिए आप सोलमी गुफा का भ्रमण कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+