Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलासिब : अगर ट्रैवलिंग का शौक है, तो यहां जरूर आएं, जानिए क्यों

कोलासिब : अगर ट्रैवलिंग का शौक है, तो यहां जरूर आएं, जानिए क्यों

कोलासिब के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in kolasib mizoram

पूर्वोत्तर भारत स्थित मिजोरम अपनी बेशकीमती प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, खासकर प्रकृति प्रेमियों को यह स्थल बहुत ही ज्यादा प्रभावित करता है। नदी, घाटी, पहाड़ झरनों के साथ यह राज्य सैलानियों को एक आरामदायक अवकाश बिताने का मौका प्रदान करता है। मिजोरम आठ प्रशासनिक जिलों में बंटा हुआ है, उनमें से एक कोलासिब का भ्रमण आप इस दौरान कर सकते हैं।

कोलासिब की बात करना इसलिए जरूरी है क्योंकि एक नेचर लवर्स को जिन चिजों की तलाश होती है, कोलासिब वो सब पूरा करता है। अद्भुत प्राकृतिक नजारों से लेकर लजीज व्यंजन तक यहां सब उपलब्ध है। इस खास लेख में जानिए प्रयटन के लिहाज से पूर्वोत्तर भारत का यह खूबसूरत गंतव्य आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है, जानिए यहां के खास गंतव्यों के बारे में।

तलावंग नदी

तलावंग नदी

PC- Coolcolney

कोलासिब भ्रमण की शुरूआत आप यहां की मिजोरम की सबसे लंबी तलावंग नदी से कर सकते हैं। 185 किमी लंबी यह नदी प्राकृतिक सौंदर्यता से घिरी है। यह नदी अपनी शानदार भौगोलिक स्थित के कारण कोलासिब के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन गंतव्यों में भी गिनी जाती है।

अगर आप नदी के किनारे कुदरती खूबसूरती का आनंद लेते हुए ठंडी पवनों के साथ खोना चाहते हैं तो यहां जरूर आएं। यहां आप फिशिंग का रोमांचक अनुभव भी ले सकते हैं।

तामडिल झील

तामडिल झील

तलावंग नदी के बाद आप यहां की तामडिल झील का भ्रमण कर सकते हैं। यहां के सैतुअल नामक गांव के पास स्थित यह झील यहां का शानदार पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है। जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक आरामदायक वक्त गुजार सकते हैं। झील चारों ओर से मनमोहक वातावरण से घिरी है। पारिवारिक अवकाश के लिए यह झील एक आदर्श विकल्प है।

यह झील उन लोगों के लिए खास मानी जाती है जो एकांत में समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। आप इस झील की सैर यहां उपलब्ध बोटिंग सुविधा से भी कर सकते हैं। यहां तक की जो लोग फिशिंग का शौक रखते हैं, वे अपनी इच्छा यहां आकर पूरी कर सकते हैं।

वैरेंगते

वैरेंगते

PC- Lzchhakchhuak

नदी और झीलों के अलावा आप यहां के आसपास के शानदार स्थलों की सैर का भी आनंद ले सकते है। राजधानी शहर आइजोल से लगभग 130 किमी की दूरी पर स्थित वैरेंगते एक खूबसूरत नगर है, जो अपनी बेशकीमती प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं।

जीवन की भागदौड़ के बीच कुछ समय आराम के बिताने के लिए आप यहां भ्रमण के लिए आ सकते हैं। यह स्थान इंसानी भीड़भाड़ से कोसों दूर है, इसलिए आप यहां आप यहां अपना एकांत समय आराम से बिता सकते हैं।

फौंगपुइ

फौंगपुइ

PC- Yathin S Krishnappa

कोलासिब के करीब आप फौंगपुइ की शानदार सैर का आनंद ले सकते हैं। फौंगपुइ एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जिसे 'ब्लू माउंटेन' के नाम से भी जाना जाता है। फौंगपुइ समुद्र तल से लगभग 2, 157 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। स्थानीय लोग 'ब्लू माउंटेन' को भगवान का निवास स्थान समझते हैं।

यह एक खास पहाड़ी है जो औषधीय गुणों वाली वनस्पतियों के लिए भी काफी जानी जाती है। इसके अलावा यह पहाड़ी स्थल एडवेंचर के शौकीनों के लिए काफी प्रसिद्ध है। अगर आप साहसिक खेलों का शौक रखते हैं तो यहां जरूर आएं।

डंपा अभयारण्य

डंपा अभयारण्य

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप राजधानी शहर आइजोल से लगभग 130 किमी की दूरी पर स्थित डंपा वन्यजीव अभयारण्य की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह एक आदर्श प्राकृतिक स्थल है जो प्रकृति के सबसे खूबसूरत रूप को प्रदर्शित करता है। यहां के घने जंगल, विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और पहाड़ी घाटियां इस अभयारण्य को खास बनाने का काम करती हैं।

डंपा अभयारण्य वनस्पतियों के अलावा विभिन्न जीवों को सुरक्षित आश्रय देने का भी काम करता है। अगर आप वन्यजीवन को करीब से देखना चाहते हैं तो यहां जरूर आएं। जंगली जीवों में आप यहां बाघ, भौकने वाली हिरण, भालू, लंगूर, भारतीय अजगर आदि को देख सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+