Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गर्मियों में बनाएं मंगलौर के इन खास स्थानों का प्लान

गर्मियों में बनाएं मंगलौर के इन खास स्थानों का प्लान

मंगलौर में घूमने लायक खास स्थान । Places to visit in Mangalore Karnataka।

कर्नाटक स्थित मंगलौर भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक है जो एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र होने के साथ-साथ आरामदायक अवकाश के लिए भी जाना जाता है। शहरीकरण के अलग मंगलौर अपने प्राकृतिक खजानों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहां के समुद्री तट बहुत हद तक सैलानियों को रोमांचित करने का काम करते हैं।

इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि यह शहर कई दक्षिण राजवंश (कदंब, राष्ट्रकूट, चालुक्य, विजयनगर साम्राज्य) के अलावा पुर्तगाली और अंग्रेजों के अधीन भी रह चुका है, इसलिए इस पर विभिन्न संस्कृतियों का असर पड़ा। 14 शताब्दी के दौरान मशूहर अरब दार्शनिक व यात्री इब्न बतूता के लेखों में भी मंगलौर का उल्लेख मिलता है।

इसलिए ऐतिहासिक रूप से भी यह शहर बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से दक्षिण भारत का यह शहर आपके लिए कितना खास है, जानिए यहां कौन-कौन से स्थानों की सैर क प्लान बनाया जा सकता है।

पानाम्बुर बीच

पानाम्बुर बीच

PC- Premnath Kudva

गर्मी में आरामदायक समय बिताने के लिए आप पानाम्बुर बीच की सैर का प्लान बना सकते हैं। आसपास के शहरों से यह एक आकर्षक वीकेंड गेटवे है। पानाम्बुर बीच मंगलोर मुख्य शहर से लगभग 13 किमी की दूरी पर स्थित है। यह कर्नाटक के बाकी भीड़-भाड़ वाले तटों से अलग एक शांत स्थल है, हालांकि पीक टाइम में यहां सैलानियों की जमावड़ा देखा जा सकता है।

वीकेंड पर आप यहां अपने दोस्तों व परिवार के साथ एक क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। एकांत तैराकी के लिए यह एक आदर्श विकल्प है। अपनी इंद्रियों को आराम देने के लिए आप यहां की सैर का प्लान बना सकते हैं।

सुरथकल बीच

सुरथकल बीच

PC- Pranavjee

समुद्री आबोहवा का आनंद लेने के लिए आप पानाम्बुर के अलावा सुरथकल बीच का प्लान भी बना सकते हैं। यह समुद्री तट मुख्य शहर से 12 किमी की दूरी पर स्थित है। सुरथकल मंगलौर के सबसे खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहां की मुलायम रेत पर नंगे पैर चलना वास्तव में आराम का अनुभव कराता है। यह स्थान अपने लाइटहाउस के लिए भी जाना जाता है, जो सागर और ग्रामीण इलाकों के शानदार दृश्य प्रदान करता है।

सुबह और शाम का वक्त यहां का बहुत ही खास होता है। पर्यटक यहां सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य देखना बहुत ही पसंद करते हैं। आप यहां अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक सुकून भरा समय बीता सकते हैं।

पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क

पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क

PC- Aviator423

समुद्री तटों से अलग आप मंगलोर से 15 किमी की दूरी पर स्थित पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क की रोमांचक सैर का आनंद ले सकते हैं। यह स्थान शहर के सबसे पसंदीदा पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। वामंजूर नाम के खूबसूरत गांव में स्थित पिलिकुला प्रकृति और वन्यजीवन प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं।

यहां बहुत से जंगली जानवरों को आसानी से देखा जा सकता है। आप यहां बाघ, तेंदुआ, भालूओं के साथ विभिन्न सरीसृपों और सांपों की प्रजातियों को भी देख सकते हैं। पिलिकुला एक खूबसूरत बोटैनिकल गार्डन भी है जहां आप वनस्पतियों की विभिन्न प्रजातियों को भी देख सकते हैं। यहां परिसर में एक चिड़ियाघर और एक गोल्फ कोर्स भी मौजूद है।

गोकर्णनाथेश्वर मंदिर

गोकर्णनाथेश्वर मंदिर

PC- Premkudva

प्राकृतिक स्थानों की सैर के अलावा अगर आप चाहें तो यहां के धार्मिक स्थलों के दर्शन का भी प्लान बना सकते हैं। गोकर्णनाथेश्वर मंदिर एक नवनिर्मित मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह विशाल मंदिर अपनी आकर्षक वास्तुकला के लिए जाना जाता है, जो कुछ दक्षिण द्रविड़ शैली से प्रभावित है। मंदिर का 60 फीट ऊंचा सुनहरे रंग का गोपुरम देखने लायक है जो मंदिर को भव्य बनाने का काम करता है।

गोपुरम को खूबसूरत आकृतियों से सजाया गया है। मंदिर में आप चट्टान नक्काशी और मूर्तिकला के कुछ उत्कृष्ट कामों को देख सकते हैं। त्योहोरों के दौरान यहां भव्य आयोजन किए जाते हैं।

मंगलादेवी मंदिर

मंगलादेवी मंदिर

PC-Vinay bhat

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप यहां के ऐतिहासिक मंगलादेवी मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। बता दें कि अंग्रेजों के अधीन आने से पहले मंगलौर मंगलापुर के नाम से जाना जाता था। इस शहर का नाम यहां की मंगलादेवी के नाम पर पड़ा। माता मंगला देवी को समर्पित यहां एक मंदिर भी स्थित है।

इस मंदिर की स्थापना 19वीं शताब्दी के दौरान अहेपा राजवंश के राजा की थी। खास अवसरों पर यहां भव्य आयोजन किए जाते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां का नजारा देखने लायक होता है। एक शानदार यात्रा के लिए आप यहां की सैर मत्था टेकने जरूर आएं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+