Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मिदनापुर के ये खास स्थल बनाएंगे पश्चिम बंगाल की यात्रा को शानदार

मिदनापुर के ये खास स्थल बनाएंगे पश्चिम बंगाल की यात्रा को शानदार

मिदनापुर के खास स्थलों का प्लान। places to visit in midnapore West Bengal।

यदि आप एक ट्रैवलर हैं और अज्ञात रोमांच की बात आने पर खुद को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं तो आपको मिदनापुर की यात्रा जरूर करनी चाहिए। पश्चिम बंगाल की भौगोलिक संपत्ति में से एक अद्भुत हीरा है मिदनापुर, जो अपनी कुदरती खूबसूरती के साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दोनों महत्व रखता है। यह राज्य का एक ऐसा गंतव्य है जो हर तरह के सैलानियों को आने का आमंत्रण देता है।

प्राकृतिक दृश्यों को देखने के साथ-साथ आप यहां बंगाली पारंपरिक व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैं। प्रकृति के बीच में आराम फरमाने के लिए मिदनापुर एक आदर्श गंतव्य है। अगर आप पश्चिम बंगाल की संस्कृति को समझना चाहते हैं तो आपको बताई जा रही मिदनापुर की इन खास जगहों की सैर अवश्य करनी चाहिए।

जोरा मस्जिद

जोरा मस्जिद

आप मिदनापुर भ्रमण की शुरूआत जोरा मस्जिद की सैर से कर सकते हैं। जोरा मस्जिद का शाब्दिक अर्थ है "जुड़वा मस्जिद", यहां यह स्थान मुख्य पर्यटन गंतव्यों में गिनी जाता है। आध्यात्मिकता और पवित्रता को महसूस करने वाली एक उत्कृष्ट संरचना है यह मस्जिद। मस्जिद के आस-पास हजारों भक्त आशीर्वाद लेने और मस्जिद के सुखद अनुभव को प्राप्त करने के लिए जमा होते हैं।

यह संरचना सफेद संगमरमर से बनाई गई है। आत्मिक व मानसिक शांति के लिए यह एक आदर्श स्थान है। जोरा मस्जिद को बनाने के लिए प्राचीन इस्लामी शैली का प्रयोग किया गया है ।

जॉन चर्च

जॉन चर्च

PC- Biswarup Ganguly

विभिन्न धर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस स्थान पर आप आकर्षक जॉन चर्च को भी देख सकते हैं। सुखदायक रंगों को साथ चित्रित एक शांत इमारत है सेंट जॉन्स चर्च, जो यहां आने वाले सैलानियों द्वारा अनिवार्य रूप से देखी जाती है।

यीशु मसीह की सुंदर मूर्तियां और चर्च का स्वच्छ और शांत परिवेश कुछ देर यहां रूकने के लिए बाध्य जरूर करेगा। चर्च के पास एक कब्रिस्तान भी है। कुछ अगर अनुभव पाने के लिए आप इस स्थान को अपनी यात्रा डायरी में शामिल कर सकते हैं।

काली मंदिर

काली मंदिर

PC- Biswarup Ganguly

मिदनापुर की धार्मिक विविधता के बीच आप यहां प्रसिद्ध काली मंदिर के दर्शन करने का प्लान भी बना सकते हैं। अत्यधिक सम्मानित देवी काली के इस मंदिर से हिन्दुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। यहां सुबह शाम नियमित रूप से मां काली की पूजा की जाती है, इस दौरान बहुत से श्रद्धालु मां का आशीर्वाद पाने के लिए इस दैनिक प्रार्थना में शामिल होते हैं।

आस्था से अलग मंदिर की वास्तुकला भी देखने लायक है। धार्मिक- आध्यात्मिक रूप से यह स्थान एक आदर्श विकल्प है। खास अवसरों पर यहां भव्य आयोजन किए जाते हैं।

चंद्राकोना

चंद्राकोना

PC- Kunalrks

मिदनापुर के बहुत करीब स्थित चंद्राकोना नगर एक खूबसूरत स्थल है जो बहुत हद तक सैलानियों को आनंदित करने का काम करता है। यहां पर्यटकों के देखने के लिए बहुत सी खास जगहें मौजूद हैं। महल, मंदिर, किलों और कई अन्य सांस्कृतिक स्थलों के लिए आप चंद्राकोना की सैर का प्लान बना सकते हैं। यहां चंद्रकेतु का महल एक ऐसा स्थान है जो आपको इतिहास में वापस ले जाने के लिए जरूर बाध्य करेगा।

अतीत को भली भांति प्रदर्शित करता यह महल, भ्रमण के लिए खास स्थान है। रामगढ़ और लालगढ़ के राजसी किलों और उनकी विशाल पत्थर की दीवारों को देख आपको शाही अनुभव तो जरूर होगा।

तमलुक

तमलुक

PC-Arnab Dutta

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप मिदनापुर में तमलुक की सैर का प्लान बना सकते हैं। तमलुक एक नदी तटीय नगर है जो बंगाल की खाड़ी के नजदीक रुपनारायण नदी के शानदार दृश्य पेश करता है। मिदनापुर क्षेत्र के अंतर्गत तमलुक एक खूबसूरत प्राकृतिक स्थल है जो प्रकृति के शानदार दृश्य पेश करता है।

वीकेंड पर आराम फरमाने के लिए यह एक शानदार जगह है। इसके अलावा यह नदी क्षेत्र पिकनिक मनाने के लिए खास माना जाता है। प्राकृतिक आकर्षण के अलावा आप यहां कई मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+