Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वीकेंड प्लान बनाए मोरनी हिल्स के इन खास स्थलों का

इस वीकेंड प्लान बनाए मोरनी हिल्स के इन खास स्थलों का

मोरनी हिल्स के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in morni hills haryana

दिल्ली, चंडीगढ़ से नजदीक मोरनी हिल्स हरियाणा का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने ऐतिहासिक, प्राकृतिक और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। हरे-भरे क्षेत्र से घिरा यह पर्वतीय गंतव्य एक शानदार वीकेंड गेवटे है, जहां आसपास के शहरों से पर्यटक सप्ताहंत के दौरान मौज-मस्ती और सुकून के पल बिताने के लिए आते हैं। हिमालय की शिवालिक श्रृंखला इस हिल स्टेशन को खास बनाने का काम करती है। अगर आप दिन के कुछ घंटे आराम से बिताना चाहते हैं तो आप यहां जरूर आएं।

यहां आप प्राकृतिक नजारों के अलावा एडवेंचर गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकते हैं। मोरनी हिल्स का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से यह पर्वतीय गंतव्य आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है, जानिए यहां के शानदार स्थलों के बारे में।

टिक्कर ताल

टिक्कर ताल

PC- Manojkhurana
मोरनी हिल्स भ्रमण की शुरूआत आप यहां से सात किमी की दूरी पर स्थित टिक्कर ताल से कर सकते हैं। यह ताल अपनी दो खूबसूरत झीलों के लिए जाना जाता है, जहां पर्यटन समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। शिवालिक श्रृंखला के परिदृश्य के साथ यह स्थल सैलानियों को काफी ज्यादा प्रभावित करने का काम करता है।

एक चट्टानी पहाड़ी इस दो जुड़वा तालों को अलग करने का काम करती हैं। इन झीलों के नाम है बड़ा ताल और छोटा ताल। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

गुरुद्वारा नाडा साहिब

गुरुद्वारा नाडा साहिब

PC- Gaganspidey

मोरनी हिल्स अपने सास्कृति महत्व के लिए भी जानी जाती है, इसिलए आप यहां कई धार्मिक स्थल देख सकते हैं। यहां से 17 किमी की दूरी पर स्थित गुरुद्वारा नाडा साहिब यहां के प्रसिद्ध स्थलों में गिना जाता है, जो सिखों का एक पवित्र स्थान है। किवदंती के अनुसार आनंदपुर साहिब की यात्रा के दौरान गुरू गोबिंद सिंह इस स्थल पर ठहरे थे।

यह एक शानदार स्थल है, जिसका अद्भुत वातावरण इसे भारत के चुनिंदा खास गुरुद्वारों में शामिल करता है। शिवालिक पहाड़ियों के परिदृश्य के साथ यह स्थल बहुत ही खूबसूरत नजर आता है।

एडवेंचर पार्क

एडवेंचर पार्क

मोरनी हिल्स में आप प्राकृतिक व धार्मिक स्थलों को देखने के अलावा एडवेंचर गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। पर्यटन को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने यहां एक एडवेंचर पार्क का निर्माण किया है, जहां आप विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का हिस्सा बना सकते हैं। यहां आप ज़िपलिंग, बर्मा ब्रिज और नेट क्लाइंबिंग जैसे एडवेंचर का अनुभव ले सकते हैं। यह पार्क उन लोगों के लिए भी खास माना जाता है जो सेफ ज़ोन में रहकर एडवेंचर का आनंद लेना चाहते हैं। यहां बच्चे भी रोमांचक स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं।

मोरनी किला

मोरनी किला

PC- Manojkhurana

मोरनी हिल्स के पर्यटन आकर्षणों में यहां के प्राचीन किले को भी देख सकते हैं। मोरनी फोर्ट के नाम से प्रसिद्ध यह किला यहां की पहाड़ी पर स्थित है। चूंकि यह ऊंचाई पर स्थित है इसलिए आप यहां से आसपास के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। जानकारी के अनुसार इस किले का निर्माण 17वीं शताब्दी के आसपास किया गया था।

पर्यटकों के लिए इस किले को दोबार से बनाया गया है, लेकिन इस किले ने अपनी ऐतिहासिक महत्व नहीं खोया है। यहां आप भगवान शिव को समर्पति मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।

ठाकुरद्वार मंदिर

ठाकुरद्वार मंदिर

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ठाकुरद्वार मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। यह मंदिर यहां के पवित्र स्थलों में गिना जाता है। मंदिर के दर्शन करने के लिए यहां श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटक भी आते हैं। माना जाता है कि यह मंदिर पांडवों के काल का है। मोरनी हिल्स भ्रमण के दौरान आप यहां आ सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+