Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस नगर को कहा जाता है 'क्वीन ऑफ छोटानागपुर', जानिए क्या है खास

इस नगर को कहा जाता है 'क्वीन ऑफ छोटानागपुर', जानिए क्या है खास

उत्तरकाशी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in uttarkashi uttarakhand

'क्वीन ऑफ छोटानागपुर' के नाम से प्रसिद्ध नेतरहाट भारत के झारखंड राज्य के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ सैलानियों का स्वागत करता है। 1,128 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह गंतव्य छोट नागपुर के पैट क्षेत्र में स्थित है। नेतरहाट हिल स्टेशन घने जंगलों, चट्टानों और जलप्रपातों से घिरा है। प्रकृति की अद्भुत वास्तुकला को आप यहां महसूस कर सकते हैं।

आप यहां ब्रिटिश के वक्त की वास्तुकला को भी देख सकते हैं। नेतरहाट एक शानदार अवकाश बिताने के लिए एक आदर्श विकल्प है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से यह पहाड़ी स्थल आपको लिए कितना खास है।

अपर घाघरी फॉल

अपर घाघरी फॉल

नेतरहाट की प्राकृतिक सौंदर्यता का अगर आनंद उठाना है तो यहां के अद्भुत जलप्रपातों की सैर का प्लान जरूर बनाएं। अपर घाघरी फॉल यहां के चुनिंदा खास झरनों में गिना जाता है, यह एक खूबसूरत जलप्रपात है जहां सैलानी आना ज्यादा पसंद करते हैं।

अपनी शानदार भौगोलिक संरनचा के साथ अपर घाघरी फॉल प्रकृति का एक अनमोल तोहफा माना जाता है। यह स्थल न सिर्फ देखने योग्य है बल्कि यहां अपार आत्मिक मानसिक शांति का अनुभव किया जा सकता है। अगर आप नेतरहाट आएं तो यहां आना न भूलें।

लोअर घाघटी फॉल

लोअर घाघटी फॉल

अपर घाघरी फॉल के बाद आप लोअर घाघटी फॉल की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह जलप्रपात नेतरहाट से 10 किमी की दूरी पर स्थित है। यह झरना देश में 33 वां सबसे ऊंचा झरना है। बता दें कि इस जलप्रपात के आस-पास का जंगल इतना घना है कि जंगल के अंदरूनी भाग तक सूर्य की किरणें ठीक से नहीं पहुंच पाती हैं।

इस झरने से पानी लगभग 320फीट की ऊंचाई से गिरता है। गिरते पानी की आवाज़ आसपास संगीत समान प्रतीत होती है। एक शानदार वक्त गुजराने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

मैगनोलिया सनसेट प्वाइंट

मैगनोलिया सनसेट प्वाइंट

PC- Ujjawalagrawal2

जलप्रपातों के अलावा आप यहां के अन्य पर्यटन स्थल मैगनोलिया सनसेट प्वाइंट की सैर का प्लान बना सकते हैं। पठारी क्षेत्र से 10 किमी की दूरी पर स्थित यह सनसेट प्वाइंट सैलानियों के मध्य काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यहा रोजाना 100 से ज्यादा पर्यटक आते हैं। यह स्थल विंध्या हिल्स के पास स्थित है, जहां से आप शानदार कुदरती नजारों का आनंद उठा सकते हैं। यह स्थल सूर्यास्त और सूर्योंदय के अद्भुत दृश्य पेश करता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां तक का सफर तय करते हैं।

इस स्थल का नाम मैगलनिया शब्द से इसलिए जोड़ा गया क्योंकि औपनिवेशिक काल के दौरान यहां एक मैगलनिया नाम की अंग्रेज लड़की ने चट्टानी पहाड़ी से कूद कर जान दे दी थी। माना जाता है कि उस लड़की को किसी चरवाहे से प्रेम हो गया था, जिसको लेकर खूब मजाक बनाया गया, इसलिए मैगलनिया ने आत्महत्या कर ली। जहां से वो लड़की कूदी उसका नाम मैगलनिया रख दिया गया था।

कोयल व्यू प्वाइंट

कोयल व्यू प्वाइंट

नेतरहाट से लगभग 3 किमी की दूरी पर एक कोयल व्यू प्वाइंट भी स्थित है, जहां सैलानी जाना पसंद करते हैं। यह स्थल प्रकृति प्रेमियों के लिए काफी खास है। अगर आप कोयल का मधूर संगीत सुनना चाहते हैं तो यहां जरूर आएं। यहां का आसपास का माहौल काफी शांत हैं, इसलिए नेतरहाट घूमने आए अधिकांश पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं। अगर आप यहां की यात्रा पर आएं, तो इस गंतव्य को अपनी यात्रा डायरी का हिस्सा जरूर बनाएं।

सदनी जलप्रपात

सदनी जलप्रपात

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के एक अन्य जलप्रपात की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह खूबसूरत झरना नेतरहाट से लगभग 35 किमी की दूरी पर स्थित है। सदनी जलप्रपात का पानी गिरते वक्त किसी सर्प समान लगता है।

इस झरने के आसपास छोटी पहाड़ी, जंगल और प्रकृति के अन्य वनस्पति आकर्शण मौजूद हैं। नेतरहाट एक शानदार अवकाश बिताने के लिए आदर्श विकल्प है, जहां का प्लान आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बना सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+