Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीकेंड पर बनाएं गुजरात के इस आकर्षक हिल स्टेशन का प्लान

वीकेंड पर बनाएं गुजरात के इस आकर्षक हिल स्टेशन का प्लान

पावागढ़ के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल । places to visit in pavagadh gujarat

वडोदरा से लगभग 46 किलोमीटर दूर पावागढ़ भारत के गुजरात राज्य का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। प्राकृतिक खाजने से भरा यह पर्वतीय गंतव्य अपने प्रसिद्ध महाकाली मंदिर के लिए जाना जाता है। यह मंदिर दूर-दराज के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। रोजाना यहां भारी संख्या में भक्त और पर्यटकों का आगमन होता है। इसके अलावा यह एक जनजातीय क्षेत्र भी है।

यहां स्थित चंपानेर-पावगढ़ पुरातत्व पार्क 2004 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है। अपने प्राकृतिक आकर्षणों और ऐतिहासिक महत्व के बल पर यह शहर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्थानों में गिना जाता है। इस लेख में माध्यम से जानिए यहां के चुनिंदा खास दर्शनीय स्थलों के बारे में।

महाकाली मंदिर

महाकाली मंदिर

PC-Shipjustgotreal

पावागढ़ भ्रमण की शुरूआत आप यहां के सबसे बड़े आकर्षण महाकाली मंदिर के दर्शन से कर सकते है। पाावगढ़ शहर अपने ऐतिहासक स्थलों के साथ-साथ धार्मिक महत्व के लिए भी काफी मशहूर है। अकेले इस मंदिर के दर्शन के लिए रोजाना भक्तों का अच्छा खास जमावड़ा लगता है। यह मंदिर जमीनी स्तर से लगभग 550 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

मंदिर तक पहुंचने के लिए पहाड़ी रास्तों को काटकर सीढ़ियां भी बनाई गई हैं ताकि श्रद्धालु और पर्यटक आसानी से मां काली के दर्शन कर सकें। इस मंदिर से आप आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद भी ले सकते हैं। आप यहां तलैया और दुधिया तालाब भी देख सकते हैं।

 चंपानेर-पावगढ़ पुरातत्व पार्क

चंपानेर-पावगढ़ पुरातत्व पार्क

PC-Phso2

धार्मिक स्थलों की सैर के बाद आप पावगढ़ के प्रसिद्ध ऐतिहसिक स्थलों की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। चंपानेर-पावगढ़ पुरातत्व पार्क यहां के मुख्य आकर्षणों में गिना जाता है, जो यूनेस्कों द्वारा एक विश्व धरोहर स्थल है। इस स्थल को 2004 में यूनेस्कों द्वारा यह मान्यता दी गई थी। इस पूरे स्थल का निर्माण गुजरात के सुल्तान महमूद बेगड़ा ने कराया था। आप यहां हिन्दू और मुस्लिम धर्म से जुड़े धार्मिक स्थलों को भी देख सकते हैं।

इसके अलावा आप यहां प्राचीन किले, महल, भव्य प्रवेश द्वार, मकबरे, आदि प्राचीन धरोहरो को भी देख सकते हैं। इतिहास प्रेमियों के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं।

नवलखा कोठार

नवलखा कोठार

PC-Gyansarita

नवलखा कोठार पावागढ़ का प्राचीन पर्वतीय स्थल है, जो अपने रोमांचक अनुभव के लिए साहसिक ट्रैवलर्स के मध्य काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पहाड़ी ट्रेकिंग के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। नवलखा कोठार अनाज संग्रह के लिए बनाई गईं प्राचीन गुंबदनुमा संरचनाओं के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। यह पावागढ़ मुख्य पहाड़ी के उत्तर की तरफ स्थित है। यह मुस्लिम राजा द्वारा बनाई गई एक ऐतिहासिक जगह है। इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले यहां की यात्रा कर सकते हैं।

विश्वामित्री नदी

विश्वामित्री नदी

PC- Nichalp

पावागढ़ हर तरह के सैलानियों का स्वागत करता है, यहां के विविध स्थल अपनी अनोखी विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। पावागढ़ के अन्य स्थलों में आप यहां की विश्वामित्री नदी की सैर का आनंद ले सकते हैं। इस नदी का नाम भारत के महान महर्षि विश्वामित्र के नाम पर रखा गया है।

यह नदी चारों तरफ दोनों तरफ से प्राकृतिक आक्रषणों से भरी है। हरा-भरा यहां का माहौल सैलानियों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। माना जाता है कि इस नदी के तट पर कभी महर्षि विश्वामित्र ध्यान लगाया करते थे।

रोपवे का रोमांचक आनंद

रोपवे का रोमांचक आनंद

PC- ashesh shah

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप यहां रोपवे की रोमांचक सैर का आनंद ले सकते हैं। महाकाली मंदिर तक पहुंचने के लिए यह रोपवे एक सुरक्षित यातायाता की व्यवस्था कराता है। पर्यटक/श्रद्धालु हिल स्टेशन के बेस से रोपवे ले सकते हैं जो निर्धारित शुल्क पर उन्हें मंदिर तक पहुंचाा देगा। इस रोपवे की शुरूआत 1986 में की गई थी। अगर आप पावागढ़ आएं तो इस रोपवे का आनंद जरूर लें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+