Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अंडमान के इस अज्ञात स्थल की तटीय खूबसूरती चौंका देगी आपको

अंडमान के इस अज्ञात स्थल की तटीय खूबसूरती चौंका देगी आपको

रंगत के प्रसिद्ध पर्य़टन स्थल । places to visit in rangat andaman island

By Namrata Shatsri

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नाम भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल है। हर कोई अपनी जिंदगी में एक बार यहां घूमना जरूर चाहता है। नीले रंग के हिंद महासागर के बीच, अंडमान और निकोबार द्वीप धरती पर स्वर्ग का अहसास कराते हैं। ये दोनों द्वीप भारत के दक्षिणी सिरे पर स्थित हैं। लेकिन क्‍या आपने अंडमान और निकोबार के बीच में स्थित छोटे से शहर रंगत के बारे में सुना है ? देश के इस कोने में हर जगह प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा हुआ है। समुद्री कछुओं के अलावा यह अंडमान द्वीपसमूह के सबसे मजेदार शहरों में से एक है।

अंडमान के प्रमुख आइलैंड पोर्टब्‍लेयर से रंगत की दूरी 210 किमी है और यहां पर हवाई सफर या जहाज़ के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां नीले रंग का कांच सा साफ पानी पैरों को छूता है तो मन और तन दोनों ही गुनगुना उठते हैं। अंडमान और निकोबार आने वाले पर्यटकों को रंगत की सैर जरूर करनी चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं रंगत के कुछ दर्शनीय स्‍थलों के बारे में।

अम्‍कुंज तट

अम्‍कुंज तट

आपदा में सब कुछ नहीं मिट जाता और अम्‍कुंज बीच इसी बात का सर्वश्रेष्‍ठ उदाहरण है। साल 2004 में आई सुनामी में अम्‍कुंज तट के सारे पेड़ नष्‍ट हो चुके थे और ये समुद्रतट पर आकर गिर गए थे। हालांकि, इस आपदा के बाद अम्‍कुंल बीच को फिर से बसाया गया। टूट चुके पेड़ों को बैंच और डस्‍टबिन में तब्‍दील कर दिया गया और आज से अंडमान आईलैंड के सबसे आनंदमय तटों में से एक है। समुद्र में डुबकी लगाने यहां हर उम्र के लोग आते हैं।

कुथबेर्ट बे तट

कुथबेर्ट बे तट

अंडमान आइलैंड का कुथबेर्ट तट बहुत ज्‍यादा लोकप्रिय तो नहीं है लेकिन ये इस क्षेत्र में स्थित सबसे शांत समुद्रतटों में से एक है। अपने शानदार सौंदर्य के कारण इस तट को बाकी समुद्रीतटों के मुकाबले ज्‍यादा शांत और सुंदर माना जाता है। अगर आप भीड़भाड़ से दूर अंडमान में किसी तट पर आराम फरमाना चाहते हैं तो कुथबेर्ट बे तट जरूर आएं। हालांकि, दिसंबर और जनवरी के महीने में कुथबेर्ट बे बीच हमेशा की तरह खाली नहीं रहता है। इन महीनों में आपको इस क्षेत्र में बेबी टर्टल घूमते हुए नज़र आएंगें। बेबी टर्टल के अलावा आपको यहां पर विभिन्‍न तरह के वनस्‍पति और जीव देखने को मिलेंगें। फोटोग्राफी के लिए ये जगह बेहतरीन है।

लॉन्‍ग बीच

लॉन्‍ग बीच

किप्‍टली उद्योग होने के कारण ये व्‍यस्‍ततम तट। इस तट पर आप वनस्‍पति और जीवों की कई प्रजातियों को देख सकते हैं। धरती के इस छोटे से स्‍वर्ग को आपको अपनी आंखों में जरूर समेट लेना चाहिए। चूंकि ये तट अलग है इसलिए पर्यटक यहां पर कम ही आते हैं। अंडमान में पर्यटकों के लिए ये बहुत शांत जगह है।

पंचावटी हिल्‍स

पंचावटी हिल्‍स

फोटोग्राफी के शौकीन लोगों को पंचावटी हिल्‍स जरूर आना चाहिए। यहां पर कई खूबसूरत और शानदार झरने हैं। यहां का हरियाली से भरा वातावरण आपके मन में का आनंद से भर देगा। अगर आप प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं तो इस जगह जरूर आएं। केरल और तमिलनाडु से प्रवास करने वाले कई लोग यहां पर रहते हैं। यहां पर आकर पर इन स्‍थानीय लोगों का रहन-सहन और संस्‍कृति भी देख सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+