Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिमाचल प्रदेश : कुल्लू-मनाली से अलग यहां बिताएं एक हसीन शाम

हिमाचल प्रदेश : कुल्लू-मनाली से अलग यहां बिताएं एक हसीन शाम

सांगला में घूमने लायक स्थान । places to visit in sangla himachal pradesh

सांगला घाटी में स्थित 'सांगला' हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले का एक खूबसूरत शहर है। शहरी प्रदूषण और शोर-शराबे से दूर सांगला में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बर्फीले पहाड़ों और हरियाली से घिरा यह पर्वतीय गंतव्य सेब और चेरी के बागानों के लिए जाना जाता है। यह स्थल शानदार अवकाश बिताने के लिए एक आदर्श विकल्प है। यहां का मुख्य आकर्षण बासपा नदी है, जो शहर की सुंदरता पर चार चांद लगाने का काम करती है। इसके अलावा भी शहर में कई अन्य आकर्षण हैं जिनमें मंदिर और किले शामिल हैं।

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको यहां जरूर आना चाहिए। यह स्थल जंगल एडवेंचर के लिए भी जाना जाता है, यहां आप ट्रेकिंग और कैंपिंग का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से हिमाचल प्रदेश का यह खूबसूरत हिल स्टेशन आपके लिए कितना खास है। जानिए आप यहां कौन-कौन से आकर्षक स्थानों को अपनी सांगला यात्रा में शामिल कर सकते हैं।

 कामरू किला

कामरू किला

PC- Ashish Gupta

सांगला भ्रमण की शुरूआत आप यहां के मुख्य आकर्षणों में से एक कामरू फोर्ट से कर सकते हैं। मुख्य शहर से यह किला मात्र 2 किमी की दूरी पर है। यह किला समुद्र तल से 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कामरू फोर्ट सांगला की सबसे उत्कृष्ट वास्तुकला का अनूठा उदाहरण है। यह किला अब देवी कामख्या देवी के मंदिर के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। देवी मां की प्रतिमा यहां तीसरी मंजिल पर रखी गई है, और कहा जाता है कि देवी की प्रतिमा असम से लाई गई है।

किले के अंदर प्रवेश करने के लिए अलग-अलग द्वारों के होकर गुजरना पड़ता है। प्रवेश द्वार पर भगवान बुद्ध की एक विशाल तस्वीर देखी जा सकती है। यहां बद्रीनाथ मदिर भी स्थित है।

चितकुल गांव

चितकुल गांव

PC- Vishalnagula

कामरू फोर्ट के अलावा आप यहां के चितकुल गांव की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह सांगला के चुनिंदा खास पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है। सांगला से लगभग 20 किमी की दूर यह गांव भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित है। इस गांव के पास खूबसूरत नदी बासपा और राजसी पहाड़ मौजूद हैं। चितकुल आलूओं की खेती के लिए काफी जाना जाता है। आप यहां की स्थानीय देवी चितकुल देवी के दर्शन भी कर सकते हैं।

यह मंदिर पूरे जिले का एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। अपनी आरामदायक आबोहवा के बल पर यह गांव बहुत हद तक सैलानियों को प्रभावित करने काम करता है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

बासपा नदी

बासपा नदी

PC- Sukanya Ray

बासपा नदी सांगला के सबसे मुख्य आकर्षणों में गिनी जाती है। पहाड़ों से गुजरती यह नदी पूरी घाटी को संवारने का काम करती है। आप नदी के दोनों किनारों में इंद्रधनुष देख सकते हैं। साफी स्वच्छ जल वाली यह नदी विविध मछली प्रजातियों को स्वस्थ आश्रय देने का काम करती है। इस नदी में मछलियों की दुर्लभ प्रजातियां देखी जा सकती हैं। पर्यटकों को आमतौर पर नदी को पार करना बहुत ही अच्छा लगता है।

यहां सैलानी नौकायन का भी आनंद लेते हैं। यह एक शांत जगह है, जहां आप आराम से एक अपना एकांत समय बीता सकते हैं। एक अलग अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

बेरिंग नाग मंदिर

बेरिंग नाग मंदिर

PC- Kaiho

इन स्थानों के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के दर्शन का भी प्लान बना सकते हैं। आप यहां का प्रसिद्ध बेरिंग नाग मंदिर देख सकते हैं। पहाड़ी श्रृंखला और हरी-भीर घाटियों से सजा यह स्थल स्थानीय लोगों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है।

यह मंदिर हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां भगवान जगस की पूजा की जाती है। यहां वर्ष में एक बार वार्षिक मेले का भी आयोजन किया जाता है, जिसे फुलैच के नाम से जाना जाता है।

सांगला मेडो

सांगला मेडो

PC- Aadrash Bhandari

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप यहां के अन्य खूबसूरत स्थल संगला मेडो की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। यह स्थान सांगला कंद के नाम से भी जाना जाता है। इस स्थल को प्रकृति का बेशकीमती तोहफा कहा जाता है। दूर-दूर तक फैली हरियाली पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। हिमालयी पर्वत के साथ घार से मैदान इस स्थान को स्वर्ग में तब्दील करने का काम करते हैं।

आप यहां के किन्नर कैलाश के अद्भुत दृश्यों का जी भरकर आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां की पारंपरिक जीवन शैली को भी करीब से देख सकते हैं। एक यादगार यात्रा के लिए आप सांगला की यात्रा कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+